Author: shivam kumar

फारबिसगंज/अररिया। अररिया के सिकटी प्रखंड में बीडीओ परवेज आलम ने ठेंगापुर से सतवेर जाने वाली मध्य विद्यालय के समीप ध्वस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सिकटी बीडीओ ने पाया कि प्रखंड का पश्चिमी भाग ठेंगापुर वार्ड दस उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप पानी के दबाव में सड़क कट गयी है। जो सड़क पूर्व में आरडब्ल्यूडी से बना था। इस कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। इस क्रम में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के कटने से करीब दस हजार लोगों का आवागमन बाधित है। यह ग्रामीण सड़क विद्यालय परिसर से होकर सतवेर तक जाती है।…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद यह रोक फिलहाल रामगढ़ जिले में होनेवाली नियुक्ति के लिए निकले विज्ञापन पर लगायी है। इससे पहले हाइकोर्ट देवघर जिले में निकले विज्ञापन पर रोक लगा चुकी है। जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार ने बहस की। इस संबंध में जगन्नाथ महतो और अन्य आठ लोगों ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अदालत अब…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर और लक्की मारवत जिलों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने विज्ञप्ति में दी। मुल्क में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को खैबर के तिराह इलाके में खुफिया अभियान में खूंखार आतंकवादी कमांडर नजीब उर्फ अब्दुर रहमान और आतंकवादी कमांडर इशफाक उर्फ मुआविया सहित सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद हुआ है। इसके अलावा लक्की मारवत जिले में सुरक्षा बलों ने…

Read More

ढाका। जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने सोमवार देर रात मीर मोशर्रफ हुसैन हॉल क्षेत्र में भटक रहे एक बीमार कस्तूरी बिलाव (सिवेट) को बचा लिया। इसके बाद उसे विश्वविद्यालय के वन्यजीव बचाव केंद्र में रखा गया। कुछ छात्रों ने घूम रहे इस बिलाव का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। प्राणीशास्त्र के छात्र रबीउल इस्लाम रोबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रविवार रात से यह सिवेट परिसर के चारों ओर असामान्य रूप से घूम रहा है। लार टपका रहा है। बहुत थका हुआ लग रहा है। आमतौर पर एक सिवेट इस तरह से व्यवहार नहीं करता। यह…

Read More

-राहुल गांधी के बयान से संपूर्ण हिन्दू समाज आहत लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि संसद में राहुल गांधी का भाषण झूठ व निराशा भरा रहा। उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को हिंसक बताकर घोर अपमान किया है। इससे संपूर्ण हिन्दू समाज आहत है। बोलने से पहले राहुल गांधी को कांग्रेस के नेताओं से ज्ञानवर्धन करना चाहिए। उनका भाषण संसदीय गरिमा के अनुकूल…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मंत्री धर्मपाल सिंह ने फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी एग्रोटेक नीति 2024 पर कैबिनेट की मुहर लगी है। खन्ना ने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई और आईटीपीओ के बीच समझौता ज्ञापन पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर यह फैसला एमएसएमई के लिए है।

Read More

– बोले, गर्व महसूस हो रहा, उनका शुरू से ही झुकाव सनातन धर्म में था,प्रमुख त्यौहारों को मनाते थे वाराणसी। चंदौली जनपद के ग्राम बिछिया जगदीशसराय निवासी एक मुस्लिम परिवार ने सनातनी हिन्दू धर्म को स्वीकार कर लिया है। वाराणसी भोजूबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सनातन धर्म में वापसी के बाद परिवार ने अपने नाम भी बदल लिया है। परिवार की रिजवाना ने सनातन धर्म स्वीकार करने के पश्चात अपना नाम अब गुड़िया सिंह, परिवार के मुखिया मोहम्मद अजहरुद्दीन ने डब्लू सिंह और बेटे मोहम्मद राज ने राज सिंह नामकरण करवाया। सनातन धर्म में वापसी…

Read More

– मौके से एके 47 राइफल, नाइन एम एम पिस्टल व बोलेरो बरामद जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने का क्रम जारी है। इसी क्रम में जीरो टॉलरेंस के तहत बादलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीली नदी के पास पुलिस और एसटीएफ ने मंगलवार सुबह एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि थाना सिंगरामऊ में बीती 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी के द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटना…

Read More

जलपाईगुड़ी। लिस नदी का पानी बांध तोड़ कर गांव में घुस गया है। बागराकोट ग्राम पंचायत के चंदा कंपनी इलाके की घटना है। सूत्रों के मुताबिक, कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण लिस नदी में जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह लिस नदी के तेज बहाव से चंदा कंपनी इलाके में रेलवे व राष्ट्रीय राजमार्ग पुल के बीच बना तटबंध टूट गया है। जिससे इलाके के घरों में पानी घुस गया। खेती की भूमि पानी में समा गई। जिससे इलाके के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सिंचाई विभाग के…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रुक रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान महज 27.1 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम केवल 30.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 4.3 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है। कोलकाता के अलावा हावड़ा,…

Read More

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। अधिकारी ने सत्तारूढ़ दल पर लोकसभा चुनाव में काउंटिंग ऑफिसर्स को खरीदने का आरोप जड़ा है। उन्होंने आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के एक विधानसभा इलाके की काउंटिंग डिटेल और दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक काउंटिंग के समय कलम से लिखी गई तस्वीर है। उसमें सत्तारूढ़ पार्टी को मिले वोट को कंप्यूटर पर अपलोड करने और बाद में इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर डालने के दौरान पूरी तरह से बढ़ाकर दिखाया गया है। शुभेंदु…

Read More