Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में राज्य सरकार ने कहा कि राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के पद अगस्त माह के तीसरे सप्ताह तक भर लिए जाएंगे। सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि इन पदों के लिए अगस्त माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस पर कोर्ट ने छह अगस्त की तिथि निर्धारित करते राज्य सरकार को नियुक्ति से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाइ कोर्ट में मंगलवार को राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान परिषद् के उप निर्वाचन के लिए एनडीए के जदयू उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन में मंगलवार को शामिल हुये। बिहार विधान सभा, सचिव के कार्यालय में भगवान सिंह कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, लघु जल संसाधन मंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा…

Read More

कटिहार। कटिहार नगर निगम द्वारा बढ़ाये गए होल्डिंग टैक्स को लेकर कांग्रेस पार्टी 03 जुलाई को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस संदर्भ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि जबतक नगर निगम बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम नही करेगी तब तक यह लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर जारी रहेगा। प्रेम राय ने कहा कि होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में पूर्व में भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से हमनें सरकार को अल्टीमेटम दिया था। साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों को, सभी पार्टी के विधायक व विधान पार्षदों को भी…

Read More

अररिया। फारबिसगंज में संचालित उषा बुटीक के वार्षिकोत्सव पर रविवार की देर शाम प्रशिक्षुओं के हस्त निर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी के साथ फैशन शो का आयोजन किया गया।जिसमे बीस प्रतिभागियों ने भाग लेकर तैयार वस्त्र के साथ रैंप पर कैट वॉक की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।जिसमे मुख्य पार्षद वीणा देवी, समाजसेविका रेणु वर्मा एवं बीएड कॉलेज के प्राध्यापक प्रो.राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।जिसके बाद प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षुओं ने अपने द्वारा तैयार वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई।जिसे मौजूद लोगों ने काफी सराहा।तैयार परिधानों को धारण कर रैंप पर कैट वॉक भी किया गया।…

Read More

रांची। सालों से जमे सचिवालय सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी चल रही है। कार्मिक विभाग ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहा है। प्राथमिकता में 10 साल से जमे अधिकारियों की है जिन्हें इस बार बदला जायेगा। इस बार प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव से लेकर उप सचिव स्तर के पदाधिकारियों का भी तबादला किया जायेगा। कार्मिक विभाग ने तीन साल से जमे अधिकारियों की लिस्ट बना लिया है। संभावना इनका तबादला आदेश जल्द निकल जाये। सूत्रों के अनुसार जलसंसाधन विभाग में हाल में हुई एसीबी की कार्रवाई के बाद सरकार ने कड़ा निर्देश कार्मिक विभाग को दिया है कि…

Read More

अररिया। अररिया के नए सिविल सर्जन के रूप में डा.कृष्ण कुमार कश्यप ने पदभार ग्रहण किया।तत्कालीन सिविल सर्जन डा.विधानचंद्र सिंह ने उन्हें अपना पदभार सौंपा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे नए सिविल सर्जन डा.के.के.कश्यप का स्वागत किया गया।जबकि पुराने स्थानांतरित सीएस डा.विधानचंद्र सिंह को चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हे विदाई दी। कार्यक्रम में डीआईओ डा. मोईज, सीडीओ डा. वाई.पी. सिंह, सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डा. आकाश कुमार, डीपीएम संतोष कुमार, डीएमएनई पंकज कुमार, एसएमसी यूनिसेफ आदित्य कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के राजीव कुमार…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के तीसरे कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक को संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों को उनके कर्तव्य निर्वहन का महामंत्र दिया। उन्होंने कहा, सांसदों का प्रथम दायित्व देशसेवा है। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की। एनडीए के सभी साथियों ने उनका फूल माला से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को देश की सेवा करने, संसद में नियमों के आधार पर आचरण करने के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को काराण बताओ नोटिस भेजा है। यह नोटिस अडाणी समूह के शेयरों पर दांव लगाने के कथित उल्लंघन पर जारी किया गया है। अडाणी समूह पर स्टॉक मैनिपुलेशन करने का आरोप लगाया गया था। हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी का नोटिस मिलने की जानकारी दी है। उसने नोटिस पर नाराजगी जाहिर की है। हिंडनबर्ग ने कहा कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अडाणी समूह की कंपनियों पर शेयरों में हेराफेरी का आरोप…

Read More

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- नाक रगड़कर माफी मांगें राहुल गांधी भोपाल। राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए ‘हिंदू’ वाले बयान का विरोध शुरू हो गया है। उज्जैन में दिगंबर अखाड़ा के संतों ने मंगलनाथ मंदिर रोड पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने और बयान वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने संसद में कहा कि मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान…

Read More

-दुमका को जल्द बड़ी सौगात, हर खेत को पानी देने की तैयारी दुमका। पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने दुमका में संथाल परगना के सभी जिलों में चल रही विकास योजानाओं की समीक्षा पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में चल रही योजनाओं को लेकर कई निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के बाद पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि तीनों विभाग अपने कार्यों को लेकर संजीदा हैं और काफी सारी चीजें हैं, जिसको विभाग बहुत बारीकी से देख रहा है, बहुत सजगता से उस पर काम कर रहा है, आप देखेंगे कि आने वाले दिनों…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में राजधानी सहित राज्य में मीट शॉप विक्रेताओं द्वारा दुकान के बाहर कटे हुए बकरा एवं मुर्गियों को खुले में प्रदर्शित किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में कोर्ट ने मौखिक कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन चिकन एवं मीट दुकान संचालक नहीं कर रहे हैं। ये विक्रेता काले शीशे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कई मीट शॉप विक्रेता बिना लाइसेंस के ही अपनी दुकान चला रहे हैं। कोर्ट ने रांची नगर निगम प्रशासक को निर्देश दिया कि बहुबाजार, डोरंडा, एचईसी सेक्टर दो आदि इलाके में चल…

Read More