Author: shivam kumar

धनबाद। धनबाद पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित एक एफ फ्लैट में पकड़ा है। इनके पास से 9 पासबुक , लैपटॉप, 20 मोबाइल, 37 केर्डिट और डेबिट कार्ड, कई लोगों के पेन कार्ड समेत कई समान बरामद किए है। इस बात की जानकारी धनबाद एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने दी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारतीय न्याय संहिता सहित देशभर में तीन नया कानून सोमवार से लागू हो गया है। इसे लेकर लेकर झारखंड पुलिस ने भी तैयारी पूरी करके कानून को लागू कर दिया है। इसकी जानकारी झारखंड पुलिस के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में अधिकारी नये कानून को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। भारत सरकार और झारखंड सरकार ने नये कानून को लेकर लगातार ट्रेनिंग दी है। उन्होंने बताया कि जिला के अधिकारियों के साथ मुख्यालय के अधिकारियों को भी इसकी जिम्मेदारी दी…

Read More

रांची। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमेश कुमार 30 जून को रिटायर हो गये। रविवार को ही उनको विदाई दी गयी। गिरिडीह में पुल धंसने के कारणों की जांच का आदेश देने के बाद उन्हें विभाग के अधिकारियों ने विदाई भी दी। उमेश कुमार के कार्यकाल में हरमू फ्लाईओवर निर्माण की भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण में भी तेजी आयी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी स्वीकृति मिली है। अब पथ निर्माण विभाग ने नये अभियंता प्रमुख की पोस्टिंग की है।

Read More

विशेष -हिमंता बिस्वा सरमा ने आदिवासी नेताओं से मिल कर हार का कारण पूछा, दिया मंत्र -अगले कुछ महीने में आदिवासियों के लिए कई कदम उठायेगी मोदी सरकार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी बजा भी नहीं है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुट गये हैं। झारखंड के किंगमेकर माने जाने ाले आदिवासी समुदाय के वोटों पर भाजपा सहित सभी दलों की नजर है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी पांच आदिवासी सीट हारने के कारण भाजपा इस बार…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने 11 साल पुराना मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले के दोषी सुकेन उरांव को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पूर्व 19 जून को अदालत ने इसे दोषी करार दिया था। यह मामला 20 जून, 2013 का बेड़ो थाना क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाह पेश किए गए। आरोपित मूल रूप से गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के महादेव चुरिया गांव का निवासी है। सुकेन घटना के बाद से ही जेल में है। घटना को अंजाम देने…

Read More

– राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विशेष लखनऊ। समाज में चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहा जाता है। चिकित्सक मानवता को काल के ग्रास होने से बचाते हैं यह समय-समय पर दिखाई देता है। कोरोना जैसी भयानक महामारी जब भारत में फैली तब हमारे चिकित्सकों ने अपना घर बार छोड़कर अहर्निश लोगों का जीवन बचाने में लग गये। ऐसे कठिन दौर में जब कोरोना पीड़ित व्यक्ति के घरवाले भी मरीज के पास जाने से कतराने लगे ऐसे समय में चिकित्सक ही सामने आये। महामारी के उस भयानक दौर में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह न करते…

Read More

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव के अगुवाई में महात्मा गांधी काशी विदयापीठ परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। हवन के बाद कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ से अपने नेता के दीर्घ जीवन के लिए कामना की। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देते रहे। हवन पूजन में जीतेन्द्र सिंह यादव, दिव्य प्रकाश, अजित, मयंक सोनकर, अमन पाल आदि शामिल रहे।

Read More

वाराणसी। एसओजी, शिवपुर और लालपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर किशन सरोज और उसके साथी को दबोच लिया। कांशीराम आवास के पास हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश किशन को पांडेयपुर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश रविवार को शिवपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल रहा। बदमाश के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ है। किशन सरोज अपने साथी के साथ रिंग रोड से कहीं जा रहा था। सटीक सूचना पर एसओजी, शिवपुर और लालपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों को…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने सपा अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी सुदीर्घ जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

Read More

मीरजापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव स्थित यादव बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक राज नारायण पाल (59) पिछले दो वर्षों से वाराणसी में कार्यरत थे। रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाराणसी से घर लौट रहे थे। रास्ते में भटौली गांव स्थित यादव बस्ती के पास सड़क पर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार चिकित्सक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। भारत के विश्व विजेता बनने पर फारबिसगंज में द अरविन्द स्टोर ने सोमवार को भव्य रैली निकाली। भारत बनाम साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण शुरू होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में भारत की जीत को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था। मैच शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। सभी के निगाहें वेस्टइंडीज में हो रहे भारत-साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप पर लगी हुई थी। एक ओर जहां साउथ अफ्रीका पहली बार विश्व विजेता बनने के लिए मैदान में उतरा था। वहीं भारत टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार अपना परचम लहराने…

Read More