रांची। हूल दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति ने रविवार को कांके रोड स्थित सिद्धू कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। झामुमो जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों को सम्मान और शहीद के परिजनों की सुध लेने वाली पार्टी एक मात्र झामुमो ही है। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हूल क्रान्ति के महानायकों, शहीदों एवं शहीदों के परिजनों की सुध ली गई। सभी शहीद स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया। छूटे हुए शहीद स्थलों को सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अग्रसर हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव…
Author: shivam kumar
-आजसू पार्टी ने राज्यभर में मनाया हूल दिवस -वीर शहीदों को किया नमन रांची। अंग्रेजी सरकार की गलत नीतियों और महाजनी प्रथा के विरोध में हुए हूल विद्रोह ने देश में आजादी की लड़ाई का शंखनाद किया था। हूल विद्रोह इतिहास की सबसे बड़ी क्रांति है, भुलाया नहीं जा सकता। संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी। इतिहास के पन्नों में उन सभी वीर शहीदों को उचित स्थान दिलाने के लिए हम सभी को आगे आने होगा। हमारा उद्देश्य इन वीरों की गाथा को राज्य ही नहीं देश के हर एक…
रांची। राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। रांची रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें होटल से 10 लड़कियां पकड़ी गई हैं। होटल से चल रहा था कारोबार राजधानी रांची में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश कार्रवाई की गई है। रविवार को राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में हुई छापेमारी में 10 सेक्स वर्कर सहित 12 को…
रांची। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 30 जून 1855 को अंग्रेजों के विरुद्ध संथाल आदिवासी नेताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंका, जिसका नेतृत्व सिदो-कान्हू ने किया, जिसको हूल दिवस के नाम से जानते हैं। स्वतंत्रता की पहली लड़ाई 1855 में संथाल आदिवासियों ने लड़ी थी, परंतु इतिहास में 1857 को बताया गया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप, प्रमोद एक्का, सोहन कच्छप, पंचम तिर्की, विनय उरांव एवं अन्य…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को संथाल परगना के दौरे पर उपराजधानी दुमका पहुंचे। हूल दिवस के अवसर पर उन्होंने हुल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मरांडी ने कहा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दो वर्ष पूर्व ही संथाल परगना की धरती से अमर शहीद सिदो कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ हजारों जनजाति भाई-बहनों ने संघर्ष किया। बलिदान दिया जो हुल के नाम से प्रसिद्ध है। हूल के कारण ही आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए एसपीटी,…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को रांची रेल मंडल में चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख रूप से उनके साथ हटिया विधायक नवीन जयसवाल, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य भी मौजूद रहे। मंत्री ने रेल अधिकारियों से रांची, हटिया, नामकुम, टाटीसिल्वे, गंगाघाट, मुरी, सिल्ली और पिस्का स्टेशन के उन्नयन कार्य की जानकारी ली। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में नगड़ी, नयासराय और नामकुम अंडरपास पर चर्चा हुई। केतारी बगान ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर हुई…
सहेबगंज। जेल से निकलने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में जनता को संबोधित किया। जहां उन्होंने विपक्ष, अपने कार्यकाल, पूर्वजों और जेल यात्रा पर खुलकर बात रखी। हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हमको जेल से निकले केवल 2 दिन हुए है। अभी से ही विपक्ष के लोगों में खलबली मच गई है। अब देश के बड़े-बड़े नेता मेरे आगे-पीछे घूमने लगे हैं कि किस तरीके से मुझे फंसाया जाए। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जाए और मुझे जेल…
साहेबगंज। हूल दिवस पर साहेबगंज के भोगनाडीह में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि सिद्धो कानो की इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गयी थी। इसी लड़ाई से प्रेरणा लेकर हम झारखंड को लूटनेवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। इसी लड़ाई से प्रेरणा लेकर हम झारखंड को संवारेंगे। इससे पहले सीएम चंपाई ने मंच पर विराजमान हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, स्टीफेन मरांडी और विजय हांसदा सरीखे जेएमएम नेताओं को हूल दिवस की बधाई दी। कहा कि ये वही धरती है जहां के आदिवासियों ने सिद्धो कानो, फूलो झानो और चांद भैरव की अगुवाई में अंग्रेजों के…
रांची। रांची के चौक चौराहों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा पोस्टर बैनर लगाये गये हैं। जिस पर खूब चर्चा हो रही है। हेमंत सोरेन की बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल वाली लगी तस्वीर के साथ पोस्ट पर लिखा है… हूल जोहर… सत्यमेव जयते! वहीं एक और पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाया गया है जिसमें हेमंत सोरेन क्लीन सेव में दिख रहे हैं और उस पर लिखा है साजिशों के खेल का हुआ अंत, आ गया अपना हेमंत। 2 दिन पहले ही जमानत पर निकले हैं हेमंत बता दें कि 2 दिन पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड…
रांची। प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को हूल क्रांति दिवस पर सिदो-कान्हू पार्क में संथाल हूल के अमर नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा और कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिदो-कान्हू और चांद-भैरव ने 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। यह आंदोलन 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि थी। यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आंदोलन था, जिसमें संथाली अपनी मातृभूमि की खातिर कुर्बान होने को तैयार हो गये। एक छोटे से गांव…
-20 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित रांची। इनडोर स्टेडियम हरबंश टाना भगत में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आगामी 2 जुलाई को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रदेश महासचिव फलक फातिमा, प्रदेश सचिव संजय प्रसाद, संयुक्त सचिव अल्ताफ अंसारी, रांची जिला महासचिव रशीद अंसारी और मनोज कुमार भट्ट के नेतृत्व में खेल गांव का दौरा किया गया। तैयारियों की समीक्षा की गयी। समारोह में लगे लगभग 250 वोलेंटियर्स को विशेष ट्रेनिंग दी गयी, ताकि आने वाले बच्चों को दिक्कत…
