-परेशान यात्रियों ने झांसी में खींची चेन, सेना पुलिस ने सैन्यकर्मी को उतारा झांसी। नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही एपी एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रा के दौरान शराब के नशे में सैन्यकर्मी ने सह यात्रियों से दुर्व्यवहार कर जमकर वबाल काटा। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उसे उतारने के लिए ट्रेन की चेन पुलिंग कर हंगामा शुरू कर दिया। झांसी कंट्रोल रूम की सूचना पर सेना पुलिस ने सैन्यकर्मी को ट्रेन से उतार लिया। शनिवार को नई दिल्ली से विशाखापट्टनम को जाने वाली एपी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार सैन्यकर्मी ने शराब के नशे…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन में अपना बड़ा रोल निभाने की पहल की है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आयोग के अध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने बताया कि खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जून 2018 में आकस्मिक खाद्यान्न कोष का गठन किया गया था। जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं है और राशन नहीं मिल पा रहा, उन्हें आकस्मिक खाद्यान्न कोष से 10 किलो अनाज नि:शुल्क दिया जाना है। चावल की खरीद के लिए पंचायत एवं वार्ड में इसके लिए उपलब्ध राशि व्यय हो जाये, तो…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 2 जुलाई को राज्यवासियों को 1500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर जल संसाधन, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे। उप राजधानी दुमका से योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन होगा। इसका सबसे अधिक लाभ संताल के सभी छह जिलों को मिलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सड़क-पुल और प्रखंड भवन सहित सिंचाई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें कई नई योजनाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को देखते हुए तीनों विभाग तैयारी कर रहे हैं। संंबंधित जिला प्रशासन को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया है।
रांची। तीन नये आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे। तीनों नये कानून वर्तमान में लागू ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता, आपराधकि प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले हैं। इन कानूनों के नाम हैं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। नये कानून में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दी जा सकेगी। नाबालिग के साथ गैंगरेप को नये अपराध की श्रेणी में रखा गया है। राजद्रोह अब अपराध नहीं माना जायेगा। नये कानून में मॉब लिंचिंग के दोषियों को भी सजा दिलाने का…
रांची। 24वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता रांची में आयोजित होगी। झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से पांच से सात जुलाई को आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दलादली में इसका आयोजन किया जाएगा। इसमें 46 प्लेयर्स गोल्ड मेडल के लिए आपस में फाइट करेंगे। चैंपियनशिप में आयोजन सचिव झारखंड ताइक्वांडो संघ के मिथलेश कुमार सिंह होंगे। चैंपियनशिप में पूरे झारखंड से सब जूनियर, जूनियर गर्ल्स ब्वॉयज कोच, मैनेजर समेत लगभग 600 लोग भाग लेंगे।
खूंटी। आषाढ़ महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में भरपूर बारिश न होने पर कर्रा प्रखंड के उड़ीकेल गांव की महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह गांव के पीपल पेड़ पर जलार्पण किया। इसके पूर्व गांव की महिलाएं स्नान कर भींगे वस्त्रों में ही कांसा के लोटे में पवित्र जल लेकर पीपल पेड़ के पास पहुंची और सामूहिक रूप से पीपल पर जलार्पण। पीपल में जल चढ़ाने के बाद बचे हुए जल से महिलाओं ने एक दूसरे को स्नान कराया। बाद में गांव के मुख्य पाहन ब्रजेंद्र हेमरोम का पैर धोया…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाहाता में सागर कुमार डोम (18) की चाकू से गोदकर एवं पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना युवक के घर के पास हुई। घटना को सागर के पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। घटना के पीछे किसी लड़की से बाइक टच कर जाना बताया गया है। परिजनों ने तीन आरोपितों के नाम पुलिस को बताए हैं। घटना रविवार रात की है। शव का सोमवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। एमआरएमसीएच पहुंचे मृतक के चाचा ने कहा कि रविवार देर शाम घटना हुई। घटना को अगल-बगल के लोगों ने…
रांची। न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने सोमवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े दस साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए हिन्दपीढ़ी निवासी मो. अफरोज को दोषी करार कर तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने मो. अफरोज पर 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर मो. अफरोज को 11 महीने जेल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी शंभु शरन ने अदालत के समक्ष सात गवाहों को प्रस्तुत किया था। मामले में मो. अफरोज 10 जून 2014 से पांच दिसंबर 2014 तक जेल काट चुका…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि योगी सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही है। सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि अब तक प्रदेश के 256 स्वास्थ्य इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह प्रमाण पत्र प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, स्वास्थ्य के मानकों को पूरा करने एवं उस पर खरा उतरने पर मिला है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि योगी सरकार…
रांची। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा सहित अन्य नेताओं ने रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। साथ ही जेल से पांच महीने के बाद बाहर आने पर उन्हें शुभकामना दीं। उन्होंने कहा कि संविधान और सच्चाई की जीत हुई है। भाजपा के मंसूबों पर चोट हुई है। हेमंत सोरेन के बाहर आने से इंडी ब्लॉक मजबूत हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लें। मुलाकात करने वाले नेताओं में पीके पांडेय, महेंद्र पाठक, अजय सिंह, केडी सिंह, कलम रशीदी और पुष्कर महतो…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 111वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सुना। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के…
