नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सकों को उनका उचित सम्मान मिले। प्रधानमंत्री एक्स हैंडल पर लिखा है, ”#DoctorsDay की शुभकामनाएं। यह हमारे स्वास्थ्य सेवा के नायकों के अतुलनीय समर्पण और करुणा का सम्मान करने का दिन है। वे उल्लेखनीय कौशल के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण जटिलताओं से निपट सकते हैं। हमारी सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोमवार को एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। अनगिनत बार डॉक्टर जीवन रक्षक बनकर उभरे हैं। दुनिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की क्षमता और उत्कृष्टता देखी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा जगत अपनी विशेषज्ञता और मानवीय भावना से हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत एक जुलाई 1991 से हुई। एक जुलाई 1882…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में एक युवा जोड़े की बेरहमी से की गई पिटाई पर राज्य की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज है। वहां महिलाएं असुरक्षित हैं। इस बारे में भाजपा मुख्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह हर नागरिक के लिए पीड़ाजनक है कि एक महिला मुख्यमंत्री जिनके पास राज्य का गृह मंत्रालय भी है, वो अपनी पार्टी की गुंडों को खुली छूट देती…
नई दिल्ली। राज्य सभा सभापति जगदीप धनखड़ ने टी-20 विश्व कप में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की जीत के लिए सदन को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति और राज्य सभा सभापति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार 01 जुलाई काे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप की शानदार जीत के लिए बधाई।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और सर्वोच्चता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।”
रांची। इ रिक्शा चालकों ने सोमवार से हड़ताल पर चले गये हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों इ रिक्शा चालक अपने रिक्शे के साथ मोरहाबादी मैदान पहुंचे और उन्होंने बैठक की। रांची जिला इ रिक्शा चालक यूनियन के तहत ये बैठक के गयी। इ रिक्शा चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से उन लोगों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। गाड़ी के कागजात जांच किये बिना ही गाड़ी को थाना भेजकर जब्त कर लिया जा रहा है। इ रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि उनसे मनमाने ढंग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को डिजिटल इंडिया पहल के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि यह एक दशक में की गई भारत की प्रगति की झलक देता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि डिजिटल इंडिया एक सशक्त भारत है, जो ‘जीवन की सुगमता’ और पारदर्शिता को बढ़ावा देता है। यह धागा प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के कारण एक दशक में की गई प्रगति की एक झलक देता है। उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को डिजिटल…
रांची। मिशन लाइफ के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक लाख पौधे लगाये जा चुके हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किया गया। विद्यालय कैंपस को हरा-भरा बनाने के लिए अब तक एक लाख से अधिक पौधे लगाये गये हैं। इस मिशन के तहत विद्यालयों में 5,153 आदर्श किचेन गार्डेन बनाये गये हैं। राज्य के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए उपयोग होने वाली पोषक सब्जियों, मौसमी और औषधीय पौधों को लगाया गया है। इस…
रांची। रिम्स में साफ-सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह से हड़ताल पर चले गये। सभी कर्मचारियों ने पांच महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर काम ठप कर दिया। इससे प्रबंधन की समस्या बढ़ गयी। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ और चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी कर्मचारियों को समझाने पहुंचे। लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी कर्मी बकाया वेतन की भुगतान की मांग को लेकर अड़े रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से उनकी सेवाएं ली जाती हैं। जांच के बाद पेमेंट का भुगतान किया जाता है।…
रांची। सिरमटोली मेकन फ्लाइओवर का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। काम पूरा करने के लिए सिमरटोली के पास रेलवे ब्लॉक लेने की जरूरत है। फ्लाइ ओवर निमार्ण कार्य कर रही कंपनी एलएंडटी इसके लिए लगातार रांची रेल मंडल और पथ निर्माण विभाग के साथ मिल कर काम कर रही है। रेलवे से ब्रिज निर्माण के लिए एनओसी मिलने पर इस कार्य को गति दी जायेगी, जिसके बाद योजना पूरी कर ली जायेगी। रांची रेल मंडल की मानें तो रेलवे के अधिकारी लगातार रेलवे ब्लॉक लेने की समीक्षा कर रहे हैं। कंपनी एलएंडटी ने पहले ही रेलवे से 119…
रांची। जामताड़ा से जुड़े एसटी-एससी से जुड़े एक मामले में विधायक इरफान अंसारी को सोमवार को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। दरअसल, एक महिला सुनीला देवी ने 2 जुलाई 2022 को अपने एक अन्य एसटी-एससी केस का अनुसंधान सही तरीके से नहीं होने को लेकर एसडीओ ऑफिस के समक्ष धरना दिया था। आरोप है कि विधायक इरफान अंसारी अपने करीब 15 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उक्त महिला का धरना स्थल का टेंट उखाड़ दिया। साथ ही जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल भी किया था। मामले को लेकर जामताड़ा की…
रांची। चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े मामले में राजेश राय की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने प्रार्थी और इडी का पक्ष सुनने के बाद राजेश राय को राहत नहीं देते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। दरअसल, विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है। इस मामले में राजेश राय, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इडी ने…
