पंचकुला। धावक गुरिंदरवीर सिंह शुक्रवार को 63वीं अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 100 मीटर की दौड़ 10.32 सेकंड में पूरी कर भारतीय ट्रैक पर सबसे तेज धावक बनकर उभरे। गुरिंदरवीर ने रेस के बाद कहा, “पिछले दो सालों में बहुत से लोगों ने कहा था कि मैं अब दौड़ से बाहर हो चुका हूँ, मैं 10.50 सेकंड से कम समय में दौड़ नहीं पाऊँगा, मुझमें अब कुछ भी नहीं बचा है। यह जश्न बाकी धावकों के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए था जो संदेह कर रहे थे।” मैदान में मौजूद अन्य धावकों में इस समय देश के…
Author: shivam kumar
लंदन। गत चैम्पियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज विंबलडन में एस्टोनिया के क्वालीफायर मार्क लाजल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम के लिए शुक्रवार को ड्रॉ की घोषणा की गई। 21 वर्षीय अल्कराज ने पिछले साल फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पाँच सेटों के संघर्ष में हराकर खिताब जीता था। इस साल, वे पहली बार फ्रेंच ओपन में जीत हासिल कर एक और बड़ी ट्रॉफी के साथ ऑल इंग्लैंड क्लब पहुँचे। दूसरी तरफ लाजल को अभी तक ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ का कोई अनुभव नहीं है, उन्होंने तीसरे क्वालिफ़िकेशन राउंड में ऑस्ट्रेलिया…
नई दिल्ली। यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। लाहौर में जन्मे मध्यक्रम के बल्लेबाज ने छह वर्षों में 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों (38 वनडे और 47 टी20) में यूएई का प्रतिनिधित्व किया। उस्मान ने फरवरी 2016 में नीदरलैंड के खिलाफ़ अपना टी20 डेब्यू किया और उसके कुछ महीने बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 38 वनडे में 31.50 की औसत से 1008 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, जबकि 47 टी20 में उन्होंने तीन अर्द्धशतकों के साथ 891 रन बनाए। वह 2016…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार रात मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले में मैदानी अंपायर होंगे। दक्षिण अफ्रीका त्रिनिदाद और टोबैगो में अफगानिस्तान पर नौ विकेट की जीत के साथ पहली बार फाइनल में पहुँचा और भारत ने गुयाना में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे और चौथे…
श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान में स्थित जुड़वां आधार शिविरों से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हुआ। इसके साथ ही कश्मीर घाटी से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा सुबह दो मार्गों पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के जत्थों को संबंधित उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल…
रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देररात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मोबाइल फोन, प्रिंटर, नकदी और कई अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने शुक्रवार रात माओवादियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी मामले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में तलाशी कर कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं ।…
हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन हो गया। उन्होंने आज तड़के तीन बजे हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्यों के अनुसार,वह कुछ समय से बीमार थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने निजामाबाद जिले से पार्टी राजनीति की शुरुआत की। जब कांग्रेस संयुक्त आंध्र प्रदेश में सत्ता में थी तब उन्होंने मंत्री के रूप में कार्य किया। वह प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। राज्य के विभाजन के बाद 2015 में वह राज्यसभा सदस्य बने।
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही चार-पांच दिन तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी वर्षा होने के संकेत दिए हैं। पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होगी। विभागीय विज्ञानियों ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के अलावा कल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई है।…
रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई लूटकांड मामले में शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जगन्नाथपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें वायरलेस पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी जमादार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस…
कोडरमा। जिले में जमीन विवाद के मामला में झड़प के बाद चाकू मारकर दो युवकों को घायल कर दिया गया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा का है, जहां शुक्रवार रात जमीन विवाद में झड़प और मारपीट हुई। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और फिर मारपीट चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक ही दिन में दो बार मारपीट हुई और दोनों बार चाकूबाजी हुई।…
रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल की ओर से पीएमएलए कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर अब सुनवाई 6 जुलाई को होगी। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में इडी ने कार्रवाई करते हुए 6 मई 2024 को कई इंजीनियर, ठेकेदार, कांट्रैक्टर और आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी। उस छापेमारी में करीब 32.2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। वहीं, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपये बरामद हुए थे। साथ ही उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से दो-तीन लाख रुपये बरामद…
