Author: shivam kumar

रांची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवती ट्रेन के नीचे चली गयी। हालांकि उसकी जान बच गयी। महिला की पहचान मोनिका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती को तमिलनाडु जाना था। जब वह एलेप्पी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची तो ट्रेन खुल चुकी थी। युवती ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ी और चलती ट्रेन में ही चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरियों पर आ गयी। पूरी वारदात रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।…

Read More

रांची। झारखंड सरकार के सभी सरकारी सेवकों (ग्रुप डी को छोड़कर) को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी सेवकों को एचआरएमएस पोर्टल के जरिये 15 जुलाई तक संपत्ति का विवरण जमा करना अनिवार्य है। पांच साल की परफॉरमेंस रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 का परफॉरमेंस स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन जमा करना होगा। इसमें प्रतिवेदक पदाधिकारियों के स्तर से आॅनलाइन रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है, जबकि पदाधिकारियों के स्तर से ऑनलाइन मूल्यांकन की अंतिम…

Read More

रांची। देश में 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने वाले हैं। रांची के जज कॉलोनी स्थित मल्टीपर्पस हॉल में झारखंड न्यायिक अकादमी के दिशा-निर्देश पर चर्चा की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय ने की। बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को 10 अलग-अलग समूहों में बांटा गया था और सभी को नये कानून से संबंधित एक-एक खंड दिया गया था, जिस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने गहन मंथन किया और उक्त विषय पर अपने-अपने मंतव्य देकर एक-दूसरे से जानकारी साझा…

Read More

रांची। झारखंड के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है। इसका असर दिखने लगा है। शनिवार को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं वज्रपात भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। लगातार बारिश की…

Read More

-राज्य में सत्ता परिवर्तन ही अहम मुद्दा: बाउरी -14 लोकसभा क्षेत्र में 6 से 15 जुलाई तक होगा विजय संकल्प -20 जुलाई को होगी प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, अभियान, 20 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन सरकार से त्रस्त है। जनता ने लोकसभा चुनाव में अपनी भावनाओं से अवगत करा…

Read More

रांची। चंपाई सोरेन कैबिनेट ने शुक्रवार को 38 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। ड्यूटी के दौरान उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सेवा के पुलिसकर्मियों को विशेष मुआवजा दिया जायेगा। मुठभेड़ के दौरान मौत होने पर 60 लाख रुपये, जख्मी होने पर इलाज का संपूर्ण खर्च, शहीद के बच्चों को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये, शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 50,000 रुपये दिये जायेंगे। वहीं रोड एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर 35 लाख, बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च दिया जायेगा। सांप काटने या मलेरिया से मौत पर 35 लाख…

Read More

रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि 148 दिन के बाद एक बड़ी राहत मिली है, जब झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत दी है। हम शुरू से इस बात को कह रहे थे और हेमंत सोरेन ने विधानसभा के पटल पर भी यह बात रखी थी। कहा था कि 8 एकड़ रकबा वाली जमीन की अगर एक छटांक जमीन भी हमारे नाम पर होगी, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। सुप्रियो ने कहा कि हेमंत सोरेन के कठोर प्रण वाली बातों में इमानदारी और सच्चाई भरी थी। इस जमानत के आदेश से उन पर मुहर लगी…

Read More

-मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं को लेकर की बैठक, दिये निर्देश -हर खेत तक पानी पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। हमारे किसान सालों भर कृषि कर सके। इसके लिए खेतों में पटवन की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न सिंचाई योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए उसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री को रेसलर विकास कच्छप ने जोर्डन में आयोजित हुए अंडर 17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने से लेकर कांस्य पदक जीतने तक की यात्रा और अनुभव से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के मायागंज स्थित मुसहरी घाट में शुक्रवार को गंगा स्नान करने गए पसराहा निवासी सुबोध कुमार गहरे पानी में डूबे गए। डूबे युवक की खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाबत सुबोध के दोस्त राजेश ने बताया कि आज सुबह सुबोध अपने कुछ दोस्तों के साथ मायागंज स्थित मुसहरी घाट गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान सुबोध गंगा में तैर रहा था। तैरते हुए सुबोध को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और सुबोध डूबने लगा। राजेश ने बताया कि जब सुबोध डूब रहा था तो…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 23 के जिप सदस्य सुरेश यादव की गोली मार हत्या मामले में गुरुवार को सुरेश के भाई विजय यादव ने नगर थाना में तीन अज्ञात लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही घटना को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र द्वारा गठित एसआइटी अपराधियो के विरूद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए सात से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार से गुरुवार देर रात तक जिले के सुगौली, रघुनाथपुर, हरसिद्धि, अरेराज, पिपराकोठी व बंजरिया थाना क्षेत्र के कई इलाके में छापेमारी की गयी। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल…

Read More