Author: shivam kumar

-एसपी ने एसआईटी का किया गठन,कहा-हत्यारे जल्द होगे गिरफ्तार पूर्वी चंपारण। जिले में 23,बंजरिया के जिला परिषद सदस्य सह केन यूनियन के सचिव सुरेश यादव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन-चार बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया है। जिसे जब्त कर मोबाइल व सिम धारक की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके कॉल डिटेल को भी खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन की…

Read More

-अंधाधुंध फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल नवादा। नवादा जिला में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर गोली चली। दबंगों ने एक परिवार के छह सदस्यों को बेहरमी से पीटा। इस घटना से इलाके में दहशत है। घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लोदी पुर गांव की है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनके निजी जमीन में पड़ोस के शिवदानी प्रसाद जबरन जमीन में छज्जा निकालने को लेकर भिड़ गए थे। इस दौरान गोलीबारी और परिवार के सभी सदस्यों से बेरहमी से मारपीट भी की गई।हालांकि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष…

Read More

– मुख्यमंत्री ने यूपी-112 द्वितीय चरण के अंतर्गत उच्चीकृत पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का राज सुशासन की पहली शर्त है। इसके लिए सुरक्षा व संरक्षा का बेहतर वातावरण होना चाहिए। सुरक्षा का वातावरण राज्य का दायित्व है। हमारी पुलिस इसका बखूबी निर्वहन करती है। समय के अनुरूप पुलिस का आधुनिकीकरण कर सकें, यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। प्रधानमंत्री ने डीजी कॉफ्रेंस में देश भर के पुलिस महानिदेशकों के सामने कानून के परिवर्तन के साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग की नई अवधारणा पर आधारित नई दृष्टि दी…

Read More

मीरजापुर। चुनार तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 17 राजस्व गांवों को वाराणसी विकास प्राधिकरण में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। ये सभी राजस्व गांव चुनार तहसील क्षेत्र के सीखड़ विकास खंड में पड़ते हैं। सीखड़ विकास खंड के राजस्व गांव चुरामनपुर, सुरसी, आराजी लाइन, सुल्तानपुर, महरक्ष, रूदौली, पुरानी छावनी, कुशहां, अदलपुरा, केलाबेला, मझवां तरास, चकताल पश्चिम पट्टी, सुल्तानपुर खास, मुजाहिदपुर, ताल विसुई, चकताल विसुई, चक कुशहां को वाराणसी विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि गांवों को प्राधिकरण सीमा में शामिल किए जाने से विकास को गति मिलेगी और सुविधाओं का…

Read More

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में बुधवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में संपन्न क्षेत्रीय पदााधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की गयी। जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क मनोज का केन्द्र अयोध्या से हटाकर गोरखपुर किया गया है। मनोज जी अवध प्रान्त में सह प्रान्त प्रचारक रहे हैं। इससे पहले वह काशी में भी सह प्रान्त प्रचारक रहे। गोरखपुर उनके लिए नया है। अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल…

Read More

कोलकाता। अमेरिका से कोलकाता पहुंचे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। उन्होंने इस बात पर नाखुशी जताई कि देश में बिना मुकदमा चलाए लोगों को सलाखों के पीछे रखने का अंग्रेजों के शासनकाल का चलन अब भी जारी है। कांग्रेस सरकार की तुलना में यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अधिक है। 90 वर्षीय अर्थशास्त्री सेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ”हम हमेशा हर चुनाव के बाद…

Read More

कानपुर। योगी सरकार माटी कला योजना के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार कारीगरों को माटी कला उद्योग लगाने के लिए दस लाख तक का ऋण मुहैया कराने के साथ ही 25 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने के लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। यह जानकारी गुरुवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ‘माटी कला योजना’ के तहत कानपुर नगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवा कारीगरों के लिए माटी कला उद्योग का कारोबार शुरू करने के लिए दस लाख तक…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य की अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमशः 29.4 डिग्री सेल्सियस और 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29…

Read More

रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर ऐतिहासिक मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर जगन्नाथ मेले का एक करोड़ 92 लाख में टेंडर हुआ है। पटना के आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग ने सबसे अधिक बोली लगाकर ये टेंडर लिया है। पिछले साल भी टेंडर प्रक्रिया से मेला का ठेका दिया गया था, जिसमें आरएस इंटरप्राइजेज ने 75 लाख की सबसे ऊंची बोली में टेंडर लिया था। इस साल मेला का ठेका लेने के लिए न्यूनतम बोली 31 लाख रुपये से शुरू थी। कुल 11 लोगों ने टेंडर डाला था। तीन लोगों का टेंडर टेक्निकल बीड…

Read More

रांची। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक स्वागता नंदा को आठ हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय द्वारा एसीबी को शिकायत की गयी थी कि लिपिक स्वागता नंदा द्वारा म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगी जा रही है। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को लिपिक को रंगे हाथ धर दबोचा।

Read More

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी को देररात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी को एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। बताया गया है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को उम्रजनित परेशानियों की वजह से एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। वो लगभग एक दशक से सक्रिय…

Read More