नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में मौसम खुशनुमा हो गया है। रात से आसमान पर डेरा जमाए बादलों को गरमी से जूझ रहे लोगों पर कुछ तरस आया है। आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इससे फौरीतौर पर लोगों को गरमी से राहत मिली है। मौसम की मेहरबानी से उलट राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में नागरिकों को लगभग एक महीने से पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। राजधानी के अधिकांश हिस्सों में टैंकर्स से जलापूर्ति की जा रही है। उधर, देश के कई राज्यों…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले में बुधवार शाम हिरासत में लिए गए हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है जबकि स्कूल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल को लेकर चरही से हजारीबाग की ओर निकली। बताया गया है कि टीम गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत…
रांची। राज्य में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू और एक्टू जैसे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राज्यपाल के आदेश पर अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दर पर नियोक्ताओं के मजदूर विरोधी रवैये पर गहरा असंतोष जताया है। इस संबंध में गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा कि परामर्शदात्री पर्षद में दो दौर की बैठकें हुईं। नियोक्ता और नियोजित पक्ष के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। श्रम विभाग ने सार्वजनिक राय के लिए विभागीय पोर्टल में संशोधित दर का मसौदा दो महीने के लिए रखा था।…
रांची। वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार का कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करना होगा। साथ ही संबंधित प्रमंडल अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार मामले को समय-समय पर प्राप्त कर उसपर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।…
रांची। देवघर जिले में 675 बेड का पुलिस बैरक तैयार होगा। इसके लिए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने पहल की है। इसके लिए ई. प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर 10 जुलाई तक आवेदन भी मांगे हैं। कॉरपोरेशन के मुताबिक देवघर पुलिस लाइन 675 बेड की सुविधा के साथ बैरक तैयार होने हैं। प्रति बैरक 225 बेड तैयार करने पर 4 करोड़ 88 लाख 6 हजार 24 रुपये की लागत आनी है। 675 बेड पर 14 करोड़ से अधिक हाउसिंग कॉरपोरेशन ने योग्य एजेंसियों के जरिये टेंडर निष्पादन के बाद अगले एक साल के भीतर निर्धारित काम को पूरा कराने का…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट से गुरुवार को महिला के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में जेल में बंद इटकी प्रखंड के कूल्ही पंचायत के मुखिया विनय उरांव को जमानत मिल गई। विनय की जमानत याचिका पर हाइ कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में विनय के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने अपनी दलीलें पेश कीं। उसके बाद कोर्ट ने 20-20 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने जमानत के लिए यह भी शर्त रखी है कि केस खत्म होने तक मुखिया विनय उरांव…
बोकारो। जिले के दनिया स्थित पुलिस पिकेट के नजदीक दीवारों पर धमकी भरे नारे लिखे गए हैं। यह नारे पीएलएफआई संगठन के नाम से लिखे हैं। नारों में लिखा है कि चतुर्भूज प्रजापति कामदेव महतो को भट्ठा का हिसाब देना होगा। इसे गुरुवार को स्थानीय लोगों ने देखा। लिखा है कि प्रति ट्रैक्टर 1000 हजार रुपये देना होगा। नहीं तो ट्रैक्टर जेसीबी जला देंगे। जहां पर यह नारा लिखा गया है वहां से थोड़ी दूर पर ही पुलिस पिकेट भी है। घटना की सूचना पर मिलने पर जोगेश्वर बिहार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस…
रांची। सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार का स्पेशल टास्क फोर्स ने भंडाफोड़ किया है। सरायकेला एसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दो मिनी शराब फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ-साथ डोडा भी बरामद किया है। एसआइ विपुल ओझा समेत अन्य दो लोगों के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फोर्स की टीम गुप्त सूचना चौका थाना क्षेत्र में चल रहे दो मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस की टीम हैसाकोचा स्थित जंगल क्षेत्र में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री में अचानक दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में नकली…
रांची। डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो लाइसेंसी राइफल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी में आजम अहमद, रोशन तस्लीम, आफताब आलम और निजार अख्तर का नाम शामिल है। बता दें कि डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर बीते बुधवार को छह राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। जमीन विवाद में डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस और हटिया डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति…
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अगले 100 दिनों तक देश भर के सभी जिलों में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ चलाएगा। इस दौरान एक करोड़ लोगों को जागरुक करने का लक्ष्य रखा गया है।नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बुधवार देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नशा मुक्त अभियान से जुड़ने के लिए सभी गैर-सरकारी और धार्मिक व आध्यात्मिक संगठनों की सराहना की। वीरेन्द्र कुमार ने कहा…
काठमांडू। नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने पुन: राजनीति में सक्रिय होने का संकेत दिया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की पार्टी की उपाध्यक्ष रह चुकी भंडारी ने पार्टी के अगले महाधिवेशन में ओली को चुनौती देने का मन बनाया है। आमतौर पर राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अधिकांश नेता सक्रिय राजनीति से संस्यास ले लेते हैं, लेकिन नेपाल की दो बार राष्ट्रपति रह चुकी विद्या भंडारी अपनी राजनीति की दूसरी पारी खेलने को तैयार हैं। वह उसी व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष पद पर चुनौती देने की बात कर रही हैं, जिनकी बदौलत वो…
