पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने आज टेरर फंडिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। एनआईए के रांची ब्रांच के अधिकारियों ने सुबह मनोहरपुर स्थित जोगी भट्ठा में दबिश दी। अफसरों के मुताबिक, एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा और माओवादियों के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह एनआईए की टीम ने जेल में बंद अमन साहू के तीन ठिकानों पर भी छापा मारा था।
Author: shivam kumar
खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर विष्णु मांझी के साथ एक अन्य नक्सली सामू डोडराय उर्फ फुटू को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, पीएलएफआई के चार पर्चे, चोरी की बाइक (जेएच 01पी 4246) और पांच मोबाइल बरामद किये हैं। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने गुरुवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा थाना के तेतरटोली के पास दो व्यक्ति एक ग्रे रंग की मोटरसाइकिल से घूम हैं और हथियार रखे हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति पीएलएफआई का…
कमांडर करण सक्सेना आज हिंदी पल्प फिक्शन की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है, जिसके रचियता अमित खान हैं। अमित खान ने इस सीरीज पर अभी तक 58 उपन्यास लिखे हैं। वैसे उनके कुल 100 से ज्यादा उपन्यास पब्लिश हो चुके हैं। इस सीरीज पर पहले एक बड़ी ऑडियो ड्रामा सीरीज भी बन चुकी है, जिसमें कमांडर करण सक्सेना की आवाज सोनू सूद बने हैं। अब 8 जुलाई को इस सीरीज पर आधारित वेब सीरीज हॉटस्टार पर प्रदर्शित हो रही है, जिसमें गुरमीत चौधरी कमांडर करण सक्सेना की भूमिका निभा रहे हैं। उपन्यासों की इस सीरीज के लेखक अमित खान…
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। 23 जून को दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ एक पंजीकृत समारोह में शादी कर ली। इसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया और इसमें कई बॉलीवुड कलाकारों को बुलाया गया। शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी और जहीर अपने दोस्तों और परिवार के साथ डिनर डेट पर गए। बुधवार रात को ये कपल मुंबई के एक रेस्टोरेंट में गया था। इस बीच, पैपराजी ने नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियो खींचे। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट से नक्सली मुठभेड़ में शामिल पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ तिलेश्वर गोप को राहत नहीं मिली। गुरुवार को कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को सरकार की ओर से बताया गया कि तिलकेश्वर के खिलाफ 67 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें से नौ में वह रिहा हो चुका है। करीब 27 केस में ट्रायल चल रहा है। चाईबासा के गुदरी थाना क्षेत्र में जून 2021 को नक्सली- पुलिस में मुठभेड़ में वह शामिल था। मामले को लेकर गुदरी थाना में कांड संख्या 7 /2021 दर्ज किया गया था।…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने विस्फोटक बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी के सदस्य अखिलेश यादव की पत्नी अंजू देवी को जमानत दे दी है।अंजू देवी की क्रिमिनल अपील पर गुरुवार को हाइ कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की बेंच में सुनवाई हुई। अंजू देवी की ओर से अधिवक्ता तनु कुमारी और रमेश कुमार ने बहस की। अंजू देवी के खिलाफ पलामू जिले के हुसैनबाद थाना में कांड संख्या 25/2024 दर्ज की गयी थी, जिसमें अखिलेश यादव समेत अन्य लोगों को विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य गंभीर धराओं के तहत आरोपित बनाया…
रांची। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 14वीं बैठक चार जुलाई को रांची में होगी। इसमें स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय और प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जायेगा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। बैठक में पुलिस आधुनिकीकरण, आतंकवाद, नक्सल, सीमावर्ती समस्याएं, पानी, मत्स्य, शिक्षा, मिड डे मील, वाटर हार्वेस्टिंग और हरित क्रांति आदि मुद्दों पर एक राज्य दूसरे राज्य को किस तरह से सहयोग करेंगे, इस पर चर्चा होगी। बैठक में यदि किसी राज्य को दूसरे राज्य से किसी तरह की मतभिन्नता होगी तो उसका निराकरण करने की कोशिश की जायेगी।…
तरौबा। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को अफगानिस्तान को 11.5 ओवर में केवल 56 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या भी पार न कर सका। मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका यह तब निर्णय गलत साबित हुआ, जब अफगानी टीम ने केवल 28 रन पर 6 विकेट गंवा दिये। यहां से राशिद खान (08) और करीम जनत (08)…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में रांची में ऑटो चालकों के लिए नियम बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने परिवहन विभाग, रांची नगर निगम, रांची के एसएसएपी और डीसी को यह बताने का निर्देश दिया है कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का ड्रेस कोड क्यों नहीं है? अदालत ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक ड्रेस कोड का पालन करें। हाइ कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और अरुण कुमार राय की बेंच में सुनवाई हुई। अदालत अब इस…
रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 28 जून को होगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी किया है और विभागों से प्रस्ताव मांगा है।
रांची। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच वर्ष छूट देने की तैयारी की जा रही है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा में छूट दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने की अनुशंसा की है। आयोग ने इसके लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन करने की अनुशंसा भेजी है। आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री को दिये पत्र में कहा है कि…
