-25 से 50 साल की बहन-बेटियों को मिलेगी सहायता राशि धनबाद। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को धनबाद दौरे 383.70 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमलोग ऐसे जिले में हैं, जिस जिला में पूरा भारत वर्ष की नजर है। इसका अलग ही परिचय है। यह धरती कोयला से परिचित है। यहां हर तरह की ताकत देखने को मिलती है। तीन महीना तक चुनाव में व्यस्त रहे। सरकार का काम काज रूक गया था। चुनाव में राज्य सरकार का बहुत कुछ जाना कि राज्य में जनता की क्या स्थिति…
Author: shivam kumar
रांची। हाइकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि रांची में सिर्फ पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने से कुछ नहीं होगा। जल स्रोतों के पानी को संरक्षित रखने और डैम के कैचमेंट एरिया को बनाये रखने के साथ शहर के जल स्रोतों यथा हिनू नदी, कांके डैम, हटिया डैम, गेतलसूद डैम से अतिक्रमण हटाना होगा। कांके डैम में नाली का पानी अभी भी गिर रहा है। वहीं लगातार गंदगी डाले जाने और अतिक्रमण से हरमू नदी नाले के रूप में बदल चुकी है। कोर्ट ने कहा कि नगर विकास विभाग के सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाये, जो…
जॉर्जटाउन। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैच से पहले बुधवार को गुयाना पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, स्पिनर अक्षर पटेल और अन्य खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच से पहले गुयाना पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के एक समूह ने मेन इन ब्लू का स्वागत किया। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए गुयाना पहुंच गई है।” वर्तमान में, भारत चल रहे टी20…
रांची। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने अर्जुन मुंडा को मंत्रिमंडल में स्थान देने, कल्पना सोरेन के सामने आशा लकड़ा को जिम्मेदारी देने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बाबत पत्र लिखा है, ताकि इसका फायदा झारखंड में होने वाले विधानसभा में भाजपा को मिले। ज्योतिरीश्वर सिंह ने बताया कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है राज्य में भाजपा की सरकार बनाना। लोकसभा चुनाव में 81 विधानसभा क्षेत्र में 52 जगहों पर भाजपा को बढ़त मिली है। यह पार्टी के लिए उत्साह का विषय है,…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने बुधवार को आपातकाल के विरोध में प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ट्वीट करके प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान पर कांग्रेस द्वारा किए गए इस कुठाराघात की हम निंदा करते हैं। नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने ‘तानाशाही बंद करो’ जैसा नारा लगाकर लोकसभा अध्यक्ष के वक्तव्य में विघ्न डालने का काम किया, उसे इस प्रस्ताव के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आपातकाल और उसके बाद की गई ज्यादतियों की कड़ी निंदा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष की सराहना की। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुझे खुशी है कि माननीय अध्यक्ष ने आपातकाल की कड़ी निंदा की, उस दौरान की गई ज्यादतियों को उजागर किया और यह भी बताया कि किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा गया। उन सभी लोगों के सम्मान में मौन खड़े होना भी एक अद्भुत भाव था, जिन्होंने उस दौरान कष्ट झेले। उन्होंने आगे कहा कि आपातकाल 50 साल पहले लगाया गया था, लेकिन आज…
नई दिल्ली। स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए बुधवार को जारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, “आईसीसी पुरुष टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में एक नया नंबर एक खिलाड़ी आ गया है, भारत के सूर्यकुमार यादव लंबे समय तक शीर्ष पर बने रहने के बाद दूसरे स्थान से खिसक गए हैं।” भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार दिसंबर 2023 से पुरुषों की टी20आई रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहे। लेकिन टी20 विश्व कप 2024 में हेड के प्रदर्शन ने उन्हें नंबर एक…
– बलूचिस्तान के गृहमंत्री का दावा- भारत करता है आर्थिक मदद इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो कुख्यात कमांडरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी संघीय कैबिनेट के ऑपरेशन आज्म-ए-इस्तेहकम को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद हुई हैं। प्रांत के गृहमंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में जारी आतंकवादी गतिविधियों में पड़ोसी मुल्क भारत का हाथ है। प्रांत के गृहमंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने बुधवार को क्वेटा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो कुख्यात कमांडरों नसरुल्ला उर्फ मौलवी मंसूर…
नई दिल्ली। देश और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि 7.36 फीसदी की देय कूपन दर पर जुटाई है। एसबीआई ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि उन्होंने बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने बताया कि कुल 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की 143 बोलियां मिली हैं। इसमें निवेश करने वाले…
सहरसा। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार से तीन महिने से लंबित वेेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर कार्यालय में तालाबंदी कर दी।वही सफाई कर्मियों के हड़ताल सें शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। आउटसोर्स सफाई कर्मचारी का कहना है कि हमलोग पूर्व एजेंसी के माध्यम से कार्य कर रहे थे। अचानक से विवाद एजेंसी जेएमकेडी आ गया और महापौर ने इस एजेंसी को असंवैधानिक बताया। उसी समय से हम सभी सफाईकर्मी एवं महापौर के साथ बैठक की। महापौर ने बैठक में आदेश दिये कि आपलोग नगर निगम के माध्यम से कार्य कीजिए…
भागलपुर। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद सुलतानगंज से अगुवानी पुल घाट के लिए नाव का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं नाव पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। हर रोज हजारों यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। कुछ माह पहले अगुवानी पुल से खगड़िया जाने के दौरान एक नाव हादसा हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बावजूद भी लोग ओवरलोड नाव परिचालन करने से बाज नहीं आ रहे है। जिस रास्ते से नाव गुजराती है वहां पर…
