Author: shivam kumar

रांची। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी देवलाल बेदिया को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनायी है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियुक्त सिल्ली के हलमाद बरवाटोली का रहने वाला है। आरोपी देवलाल बेदिया नाबालिग पीड़िता के साथ साल 2014 से 2016 तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा था। वर्ष 2017 में उसकी शादी करने को लेकर पंचायत बैठी थी। इसमें शादी को लेकर वह तैयार हुआ था, लेकिन…

Read More

नैरोबी (केन्या)। केन्या में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को अफ्रीकी देश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है। केन्या में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक्स पर एक एडवाइजरी पोस्ट में कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति साफ होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि केन्या में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपडेट के लिए स्थानीय समाचार और…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। हालांकि चेन्नई में आज सोने के दाम में गिरावट आई है। देश के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये से लेकर 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,790 रुपये से लेकर 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। आज की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने रांची-धनबाद शहरी क्षेत्र में एडीबी के सहयोग से सीवरेज परियोजना का नये सिरे से डीपीआर तैयार करा लिया है। फिलहाल एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से यह परियोजना पूरी कराने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों को मिलाकर 5500 करोड़ की योजना तैयार की गयी है। सिर्फ रांची सिवरेज सिस्टम के निर्माण की योजना 3000 करोड़ की अनुमानित है। राजधानी के सभी 53 वार्डों को चार जोन में बांट कर सिस्टम को लगाया जायेगा। नगर विकास विभाग ने इस काम के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक भी कर चुका है। जुडको के जरिये इसका क्रियान्वयन…

Read More

किशनगंज। बैंक ऋण चुकता नही करने पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा कर्जदार का जमीन एवं मकान को सील किया गया। बुधवार को सोनथा बैंक के मैनेजर मनीष कुमार मंडल ने बताया कि अबसार आलम पिता जहरूल हुसैन और निलोफर बेगम पति अबसार आलम द्वारा वर्ष 2008 में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सोंथा शाखा कोचाधामन से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। जो की ब्याज सहित बढ़ कर 9 लाख 50 हजार हो चुका है। बैंक द्वारा ऋण चुकता करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया । लेकिन कर्जदार ने नोटिस का संज्ञान नही लिया जिसके…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,469.30 अंक के स्तर पर…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अलबत्ता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर, और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की…

Read More

मीरजापुर। जनपद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मंगलवार की देर रात महिला समेत दो की लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य के घायल होने की बात भी बताई जा रही है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा निवासी महेंद्र निषाद पुत्र झल्लू निशाद मंगलवार की रात मछली मारने नदी किनारे गया था। उसी दौरान वहां गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अशोक बिंद की 30 वर्षीया पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने…

Read More

रांची। राजधानी में जल स्रोतों के संरक्षण और तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में अब 25 जुलाई को सुनवाई होगी। बुधवार को हाइकोर्ट द्वारा गठित की गयी छह अधिवक्ताओं की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी है, जिसके बाद अदालत ने रांची नगर निगम के अधिवक्ता को अपनी फाइनल रिपोर्ट 28 जून तक जमा करने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट ने छह वकीलों की एक टीम गठित की थी, जिसने शहर के अलग-अलग इलाकों में बनी बहुमंजिला इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण कर…

Read More

गोरखपुर। मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद बुधवार सुबह झमाझम बारिश के बीच मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने भीगने की परवाह न करते हुए गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का…

Read More