– मंडल के 17231 रेल कर्मचारी करेंगे 19 डेलीगेट्स के भाग्य का फैसला झांसी। रेलवे की ईसीसी सोसाइटी के 19 डेलीगेट का चुनाव बुधवार को निष्पक्ष व शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। झांसी मंडल में 17,231 रेल कर्मचारी 19 डेलीगेट के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने के पूर्व तक दो मान्यता प्राप्त व एक गैर मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी यूनियनें अपने अपने डेलीगेट को विजयी बनाने को हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंके रहीं। झांसी मंडल में 19 डेलीगेट के चुनाव हेतु…
Author: shivam kumar
जालौन। जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शासकीय व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सूची जारी करते हुए बताया कि आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने कालपी के उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को उरई का नया उप जिलाधिकारी, कोंच के उपजिलाधिकारी सुशील सिंह को कालपी का उपजिलाधिकारी, उरई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहीं उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को कोंच का उपजिलाधिकारी, उरई के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार…
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में अजय राय की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 15 जुलाई निहित की है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके ऊपर चल रहे गैंगस्टर मामले में इसी वर्ष 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आये फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अजय राय की ओर से गैंगस्टर के मुकदमे को समाप्त करने और निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर अंतरिम रोक लगाने…
– दो हजार चौदह में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं बेदी राम लखनऊ। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम लेते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया बताया है। बेदी राम मौजूदा में उप्र के गाजीपुर जनपद की जखनियां विधानसभा के विधायक है और पेपर लीक मामले में पकड़े जा चुके बिजेन्द्र गुप्ता द्वारा उन पर बड़ा आरोप लगा कर प्रदेश की सियासत को हवा दे दी…
रांची। नशे की रोकथाम के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नतीजा यह है कि पिछले तीन महीने के दौरान रांची जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र से नशा कारोबार से जुड़े 153 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ड्रग पेडलर के अलावा कई माफिया भी शामिल हैं। इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया है। सप्लाई चेन को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के 53 स्थानों में अवैध रूप से की जा रही सैकड़ों एकड़ अफीम की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नवजागरण के पुरोधा और प्रसिद्ध साहित्यकार ऋषि बंकिम चटर्जी को जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद कर श्रद्धांजलि दी है। बुधवार सुबह उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, “साहित्य सम्राट, बंगाल के नवजागरण के पुरोधा ऋषि बंकिमचंद्र चटर्जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।” उल्लेखनीय है कि बंकिमचन्द्र चटर्जी बांग्ला भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत का राष्ट्रगीत ”वन्दे मातरम्” उनकी ही रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रान्तिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया…
-शपथ लेने के उपरांत सभा पटल से मां पीतांबरा एवं रामराजा सरकार को किया नमन झांसी। 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र का आगाज सोमवार (24 जून) से हो गया। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, जो सिलसिला दूसरे दिन मंगलवार (25 जून) को भी जारी रहा। 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन झांसी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सांसद अनुराग शर्मा ने शपथ लेने के उपरांत सभा पटल से मां पीतांबरा एवं रामराजा सरकार को नमन किया। इसके उपरांत सदन में उपस्थित सभी सदस्यों को भी…
रांची। प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने बुधवार को अलकतरा घोटाला के दोषी विजय कुमार तिवारी को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस मामले में ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने पक्ष रखा। ट्रायल के दौरान ईडी की ओर से 18 गवाह और कई साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए गए। ईडी ने 55 लाख 42 हजार रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में वर्ष 2012 में (ईसीआर 8/2012) केस दर्ज किया था। विजय कुमार तिवारी की कंपनी…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। हालांकि इसके साथ ही गर्मी भी बरकरार रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच…
रांची। इ टिकट की कालाबाजारी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ की टीम ने रांची जिले की गोंदा थाना की पुलिस के सहयोग से कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास छापेमारी कर रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 इ टिकट बरामद किये गये, जिसका कुल मूल्य 39 हजार रुपये आंका गया। बता दें कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास इ टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। इसके बाद यह कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे रेलवे एक्ट…
रांची। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ बुधवार को मोरहाबादी मैदान में जागरूकता रैली निकाली। इसमें सैकड़ो युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान उपस्थित युवाओं ने नशे को समाज एवं देश से समाप्त करने का संकल्प लिया। एनसीबी के अधिकारियों और कर्मियों ने स्थानीय लोगों एवं मॉर्निंग वॉक करने आये सैकड़ो लोगों को जागरूक किया । साथ ही नशा के विरुद्ध शपथ दिलाया गया।
