रांची। सिविल कोर्ट में चल रहे विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन 17 मामले आपसी सहमति से निपटाये गये। सिविल कोर्ट में 24 जून से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है, जो 28 जून तक चलेगा। विशेष मध्यस्थता अभियान में तलाक संबंधी मामले, वैवाहिक पुनर्स्थापना के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, भरण-पोषण के मामले, बच्चों की संरक्षकता और अभिरक्षा के मामले, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले निपटाये गये। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, घरेलू हिंसा के मामले को निष्पादन किया गया।
Author: shivam kumar
रांची। रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार हुआ। आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए जहानाबाद जिला के रहने वाले रोशन कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके ट्रॉली बैग में रॉयल व्हिस्की की 36 बोतलें मिलीं। बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में शराब की धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम द्वारा रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध तरीके से एक भारी बैग के साथ खड़ा देखा गया, जब उसे…
कानपुर। मौसम के बदले ने उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में बुधवार को मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली एवं अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने प्रदेश के मीरजापुर, प्रयागराज,संतरविदास, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीपुर,फतेहपुर, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन, आकशीय बिजली की भी संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली,…
रांची। हाइकोर्ट ने विधायक सरयू राय की उस क्रिमिनल रिट को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मेनहर्ट घोटाला की जांच की मांग की थी। केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 22 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। बता दें कि विधायक सरयू राय झारखंड विधानसभा में भी मेनहर्ट का मुद्दा उठा चुके हैं। सरयू राय ने बताया कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद रांची के कुछ समाजसेवी की ओर से झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दी गयी,…
-तारीख पर तारीख: 29 साल बाद फैसला -सिविल कोर्ट में निपटाया गया केस रांची। रांची सिविल कोर्ट में चल रहे विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 29 वर्षों पुराना एक मामला सुलझाया गया। प्रथम पक्ष कन्हाई साहू और द्वितीय पक्ष और प्रमिला देवी, शिशुपाल शर्मा और दुर्गा कुमारी के बीच में मध्यस्थ अधिवक्ता मनीषा रानी और अधिवक्ता राम नारायण साहु के योगदान से दोनों पक्षों के बीच में सुलह हो गया। दरअसल, वर्ष 1996 में ट्रक और कार की टक्कर में प्रमिला देवी के पति का निधन हो गया था। उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे थे। प्रमिला देवी द्वारा…
रांची। राज्य से चलने वाली ट्रेनों में अब एसी कोच कम कर जनरल के डिब्बे बढ़ाये जायेंगे। रेलवे बोर्ड के आदेश पर मंडल कार्यालय की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। रेलवे की मानें तो अलेप्पी में जुलाई, गंगा दामोदर और गंगा सतलज में अगस्त तक और मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस में अक्टूबर से बदलाव होगा। अलेप्पी, गंगा दामोदर और गंगा सतलज में नये कोच संयोजन के तहत टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस में अक्टूबर से प्रभावी होगा। इन ट्रेनों में जनरल डिब्बे लगाये जायेंगे। बता दें यात्रियों की भीड़ को…
केदारनाथ। बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने बुधवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर फिल्म जगत में अपने संघर्ष के दौर को भी याद किया। वह प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने को उत्सुक दिखे। कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये। मंदिर समिति और तीर्थ-पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी मौजूद रहे। वह हेलीपैड से पैदल केदारनाथ मंदिर पहुंचे और बाहर से प्रणाम किया। तत्पश्चात यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और…
रांची। बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में फर्जी नेटवर्क कंपनी के नाम पर लड़कियों को झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। झारखंड के पाकुड़ और दुमका की किशोरियों ने खुलासा किया था। इन लड़कियों को रोजगार के नाम पर फंसाया गया। इन लोगों के साथ न केवल मारपीट की गयी और रुपये ठगे गये, बल्कि यौन शोषण भी किया गया है। किसी को कम्यूटर जॉब तो किसी को ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सोशल मीडिया के…
जालौन। जनपद के रेंढर थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वही एक अन्य समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। क्षेत्राधिकार शैलेंद्र वाजपेई ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की बीती रात को एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना रेंढर पुलिस की सयुंक्त टीमें कमसेरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर व आने जाने वाले लोगों ने बताया कि…
जम्मू। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण स्थल पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दक्षिण जम्मू के एसडीएम मनु हंसा ने बताया कि सरस्वती धाम टोकन सेंटर से अमरनाथ यात्रियों को ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है। इसके आधार पर पंजीकरण होता है और तय होता है कि आगे वो किस दिन यात्रा करेंगे। हमारे तीन ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून के पंजीकरण के लिए 1000 लोगों कोटा आया है। यह लोग 29 जून को यात्रा करेंगे। 13 साल…
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव पर आज विपक्षी इंडी गठबंधन और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकता की अग्निपरीक्षा भी होगी। जरूरत पड़ने पर मत विभाजन भी होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति न बनने की सूरत में विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को मैदान में उतारा है। भाजपा-कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। संख्या बल की दृष्टि से भाजपा की अगुवाई वाले राजग को बहुमत हासिल है। राजग के पक्ष में 293 सांसद हैं। यह आंकड़ा जीत…
