रांची। जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही इडी ने कमलेश कुमार को समन भेजा है। रांची स्थित जोनल कार्यालय में 28 जून को उपस्थित होने को कहा है। जमीन करोबारी शेखर कुशवाहा की निशानदेही पर 21 जून को कमलेश के ठिकाने पर इडी ने छापेमारी कर एक करोड़ नगद और 100 कारतूस बरामद किये थे। शेखर ने पूछताछ के दौरान इडी के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया था कि उसने रांची के ही एक अन्य जमीन दलाल कमलेश के साथ मिल कर फर्जी दस्तावेज की मदद से कांके रोड स्थित कई प्लॉट की खरीद-बिक्री की थी।
Author: shivam kumar
पटना। राज्य के मुजफ्फरपुर में मंगलवार को बेला औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेला मोर के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला को गोली मारी। बदमाशों ने तीन गोली चलाई गई, जिसमें महिला को एक गोली लगी। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बेला थाना पुलिस के साथ मिठनपुरा थाना पुलिस भी पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान क्षेत्र के रहने वाली समृद्धि वर्मा के रूप…
पिपरवार (चतरा)। झारखंड में दूध के वाहन में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी चतरा और राजधानी रांची के सीमावर्ती इलाके से हुई है। प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी के वाहन में शराब ले जा रहा था ड्राइवर एक प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी के दूध ढोने वाले वाहन से पुलिस पिपरवार पुलिस ने सोमवार (24 जून) की शाम को 1.05 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है। वाहन चतरा से रांची की ओर आ रहा था। तभी सपही नदी पर बने झूला पुल के पास से वाहन…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में गांडेय विधायक सह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को मुलाकात की। हालांकि, दोनों की हेमंत सोरेन से क्या बातचीत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री आलगमीर आलम ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एक मंत्री का पद खाली हुआ है। विधायक दल के नेता का पद भी खाली है। ऐसे में नये मंत्री को लेकर भी बातचीत हुई। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 18वीं लोकसभा के स्पीकर के रूप में ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया है। सत्ताधारी गठबंधन की ओर से आज बिरला ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी बीच विपक्ष ने भी स्पीकर के तौर पर कांग्रेस के के. सुरेश का नामांकन कर दिया है। लोकसभा की परंपरा रही है कि अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चुना जाता है। इस बार सदन में विपक्ष मजबूती के साथ उभरा है और उसकी ओर से उपाध्यक्ष के पद की मांग की जा रही है। सरकार का कहना है कि विपक्ष को बिना शर्त अध्यक्ष के लिए समर्थन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है 25 जून का दिन आपातकाल का विरोध करने वाले सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स हैंडल पर अनेक पोस्ट साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, “आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। आपातकाल के काले दिन हमें याद दिलाते हैं कि कैसे कांग्रेस ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है।” उन्होंने लिखा…
-आलाकमान ने भी माना बाबूलाल मरांडी ही प्रभावशाली -बाबूलाल आदिवासी और गैर आदिवासियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। झारखंड के लिए पार्टी के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह-प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड का दो दिवसीय दौरा कर लौट चुके हैं। इन नेताओं की खूबी यही है कि ये दोनों हवा में तीर नहीं चलाते। जो भी जमीनी सच्चाई है, उसी…
रांची। बरियातू की सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन के फर्जी मालिक प्रदीप बागची के खिलाफ अदालत में आरोप गठित किया है। उसपर उक्त जमीन का फर्जी आधार कार्ड, बिजली बिल और फर्जी पोजीशनल लेटर के आधार पर दो-दो होल्डिंग लेने का आरोप है। मामले में 8 जुलाई से गवाही शुरू होगी। नगर निगम के संग्रहकर्ता दिलीप शर्मा ने प्रदीप बागची के खिलाफ बरियातू थाना में फर्जीवाड़ा का केस कांड संख्या 141/2022 के दर्ज कराया था। सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची बना था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रदीप बागची ने जगत…
मॉस्को, 25 जून (हि.स.)। ‘दो दिन पहले हुए दागिस्तान हमले ने रूस में आतंकवाद की आशंका को पुनर्जीवित कर दिया है। यह हमला 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस में हुई तीव्र हिंसा की याद दिलाता है।’ अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में अमेलिया नीरेनबर्ग ने यह अभिमत व्यक्त किया है। अमेलिया नीरेनबर्ग का मानना है कि ‘यह हमला 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस में हुई भयावह हिंसा की याद दिलाता है। वह रक्तपात इस्लामी कट्टरवाद…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले में एक लुप्तप्राय फारसी तेंदुए का शिकार करने के आरोप में पुलिस ने सात आदिवासियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डान समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिले के जैन इलाके में आदिवासियों ने अपने मवेशियों की रक्षा के लिए तेंदुए को मार डाला। डेरा बुगती के उपायुक्त इजाज खान ने कहा कि जिला प्रशासन ने वन्यजीव संरक्षण, संरक्षण, संरक्षण और प्रबंधन अधिनियम 2014 के तहत मामला दर्ज किया है और आदिवासियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने आदिवासियों को लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा के बारे…
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में आज मीडिया से बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। राहुल ने अखबारों की सुर्खियों को हवाला देते हुए कहा कि आज लिखा गया है कि पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष को रचनात्मक रूप से सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। हम स्पीकर का समर्थन करेंगे लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया…
