खूंटी। रथयात्रा का नाम आते ही लोगों के मन में आोडिशा के पुरी का ऐतिहासिक रथयात्रा के साथ ही रांची के जगन्नाथपुर की रथायात्रा कौंध जाती है, लेकिन रथयात्रा का प्रचलन सदियों से राजा-रजवाड़ों के यहां होता आ रहा है। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ में निकलनेवाली रथयात्रा की बात को ही लें, तो पुराने राजवंश के सदस्यों का दावा है कि जरियागढ़ में लगभग ढाई सौ वर्षों से रथयात्रा निकाली जा रही है। भले ही राजप्रथा को समाप्त हुए कई दशक गुजर गये हों, लेकिन कोरोना संकट के दो वर्षों को छोड़ दें, तो जरियागढ़ की रथायात्रा कभी नहीं…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वाले करदाताओं को रिफ़ंड विफल होने पर फिर से अनुरोध करने की सलाह दी है। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यदि किसी कारण से करदाताओं का रिफंड विफल हो जाता है तो पुनः अपना रिफंड जारी करने का अनुरोध करें। विभाग ने इसके लिए कहा कि कृपया इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https:ncometax.gov.in/iec/foportal/पर जाएं। पहला चरण:- आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें। दूसरा चरण:- ‘मेरा खाता’ पर जाएं, ‘सेवा अनुरोध’ पर क्लिक करें और ‘अनुरोध प्रकार’ के स्थान पर ‘अनुरोध…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक युवक को थाने में दो दिन तक दी गयी यातना मामले में पीड़ीत को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिये आदेश में कहा है कि पीड़ित युवक को दी जाने वाली यह राशि दोषी पुलिस अफसर से वसूली जाये। दरअसल झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने लातेहार के गारू थाना में ग्रामीण अनिल कुमार सिंह को यातना देने के मामले की सीआइडी जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। यह राशि भुगतान की तिथि से दो महीने के भीतर वसूल की…
-गांव-गांव, घर-घर जाकर बतायें कांग्रेस का चरित्र, झूठ और फरेब -भाजपा कभी भी दुबारा कांग्रेस की तानाशाही नहीं लौटने देगी रांची। प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर इसे मनाया। प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने आपातकाल की चर्चा की तथा देश की नयी पीढ़ी को इसे जानने और समझने का आह्वान किया। रांची महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आपातकाल पर विस्तार से…
-सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात कर आगामी 20, 21, 22, सितंबर को रांची में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। ज्ञात हो कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची में भव्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें रांची लोकसभा के अंतर्गत 6 विधानसभा के लगभग 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार कहते हुए इंडी गठबंधन को रामद्रोही करार दिया। प्रतुल ने कहा कि सितंबर 2007 में यूपीए की सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एफिडेविट करके रामलला के अस्तित्व को नकारा था और रामायण को काल्पनिक ग्रंथ बताया था। यूपीए के कार्यकाल में लंबे समय तक प्रभु श्री राम टेंट में विराजमान रहे थे। प्रभु श्री राम के मंदिर के उद्घाटन समारोह के न्योता को जिस इंडी गठबंधन के लोगों ने ठुकराया हो, आज उन्हें प्रभु श्री राम याद आ रहे हैं। प्रभु श्री राम…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भारतीय सेना के जनरल आॅफिसर, कमांडिंग इन चीफ, ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जाट रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट, पंजाब रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट और मद्रास रेजीमेंट आदि के तर्ज पर आदिवासी रेजीमेंट बनाने से संबंधित अपनी भावना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी रेजीमेंट के गठन से देश भर के आदिवासियों को सेना में अलग पहचान भी मिलेगी। इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन का प्रस्ताव इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने झारखंड में भी पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इकोलॉजिकल टेरिटोरियल…
रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम रामलला को बारिश में भीगते नहीं देख सकते, क्योंकि उनका तीर-धनुष हमारे पास है। सुप्रियो ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि पहली ही बारिश में अयोध्या में बने राम मंदिर की छत से पानी चूना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि किसी बाहर के आदमी ने नहीं, बल्कि मंदिर के महंत सत्येंद्र दास ने की। उन्होंने कहा कि मंदिर की छत से पानी टपक रहा है और गर्भगृह से इसके निकासी की जगह नहीं है। सुप्रियो ने याद दिलाया कि…
रांची। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी सरकार को सबक सिखा दिया है। चुनाव नतीजों के बाद भी भाजपा कोई सबक नहीं ले रही है। अब भी वह बुलडोजर लेकर पार्लियामेंट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका विरोध जारी रहेगा। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। वृंदा करात ने भाजपा के झारखंड के चुनाव प्रभारियों शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिश्व सरमा पर कहा कि हिमंता और शिवराज झारखंड के बारे में कुछ जानकारी नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि हिमंता बिश्व सरमा घूम-घूम कर…
पलामू। पलामू से सटे गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के पर्राे गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने एक जनवितरण प्रणाली के डीलर पर हमला बोला एवं कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब पीडीएस डीलर अपने घर में सो रहे थे। इस घटना में उनकी पत्नी बाल बाल बच गई। डीलर के साथ उसकी पत्नी भी साथ में थी। मृतक की पहचान पर्राे…
लोहरदगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निदेश पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा (शिक्षा विभाग) के तत्वावधान में 63वीं प्री सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का जिला स्तरीय आयोजन मंगलवार को संत स्तानिसलॉस उच्च विद्यालय में की गई। यह आयोजन दिनाँक 25 से 27 जून 2024 तक अंडर-17 (बालक और बालिका) वर्ग तथा अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त,लोहरदगा, नीलम आईलीन टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा सह डीपीओ, जेईपी, लोहरदगा, अशोक पांडेय, एपीओ, विश्वास दीपक झा, एपीएम सह प्रभाग प्रभारी, आकाश कुमार,फील्ड मैनेजर एंव…
