-हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता की आवाज बनेंगे : डॉ. देवशरण भगत -30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनायेगी आजसू पार्टी रांची। आजसू पार्टी राज्य के सभी 260 प्रखंडों और 51 नगर इकाइयों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन 26 जून से 6 जुलाई तक होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, मनरेगा मजदूरों को मजदूरी न मिलना, पलायन, मानव तस्करी, प्रशासनिक उदासीनता समेत जनमानस को आ रही अन्य समस्याओं के खिलाफ नगर आयुक्त और विकास प्रखंड पदाधिकारी को…
Author: shivam kumar
किंग्सटाउन। अफगानिस्तान के स्पिनर और कप्तान राशिद खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वह पुरुष टी 20 आई में सबसे अधिक बार चार विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए। राशिद ने यह उपलब्धि अर्नोस वेले ग्राउंड पर टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की। वर्तमान में, 25 वर्षीय राशिद के नाम टी20आई में नौ बार चार विकेट दर्ज हैं। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आठ बार चार विकेट लेने के साथ चार्ट में दूसरे स्थान पर हैं। युगांडा के हेनरी सेन्योंडो सात बार चार विकेट लेने के साथ इस…
बर्लिन। मैटियास ज़ाकाग्नि द्वारा अंतिम समय में किये गए गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन इटली ने क्रोएशिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलकर यूरो 2024 के अंतिम-16 चरण में प्रवेश किया, जबकि स्पेन ने सोमवार को ग्रुप बी के अंतिम दौर में अल्बानिया को 1-0 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। क्रोएशिया ने आक्रामक शुरुआत की, क्योंकि उसे पता था कि केवल जीत से ही वह अंतिम 16 के दौर में पहुंच सकेगा। उसे गोल करने के कई मौके भी मिले, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। पहला हॉफ गोल रहित समाप्त हुआ। मध्यांतर के बाद क्रोएशिया ने एक बार…
-बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक जीत दर्ज करने के बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की ग्रोस आइलेट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अग्रणी रन-स्कोरर बन गए हैं, साथ ही उन्होंने इस प्रारूप में बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत दर्ज करने के अपने समकक्ष पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले के दौरान हासिल की। रोहित ने मैच में 41 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के की बदौलत 92 रनों की तूफानी पारी खेली।…
देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में इस तारीख का खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक महत्व से सभी वाकिफ हैं। इसकी मुख्य भूमिका युद्ध को टालने, कमजोर देशों को सहायता और शांति स्थापना है। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से तो 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार किया और इस पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है। आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘लोकतंत्र के काले दिन’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर भारतीय राजनीति के इतिहास पर कलंक लगाया है। कांग्रेस की सोच में उनकी कार्यशैली में प्रजातंत्र की कोई गुंजाइश ही नहीं है। जिसने विरोध किया, उसे समाप्त करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भी कांग्रेस जिस तरह से आचरण कर…
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ सुपरहिट रही। हिंदी हॉरर फिल्म में यह एक अलग प्रयोग था। इसके बाद हॉरर फिल्मों में भी कॉमेडी का तड़का लगाया जाने लगा। अब दर्शकों को ‘स्त्री-2’ का इंतजार है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी की झलक देखने को मिलती है। ‘स्त्री-2’ में ‘वह’ वापस आ गई है और पूरा चंदेरी गांव फिर से दहशत में आने वाला है। शुरुआत में ‘स्त्री’ की एक मूर्ति नजर आती है। जिस पर लिखा है ‘हे स्त्री रक्षा कर्ण’ तो इस बार…
बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर मुंबई के बांद्रा में तैयार हो रहा है। आलिया और रणबीर के इस नए घर का निर्माण पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। कपूर दंपत्ति 250 करोड़ रुपये खर्च कर नया घर बनवा रहे हैं। आज आलिया अपनी लाड़ली बेटी राहा के साथ नए घर का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस बार उनके साथ रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी थे। इससे जुड़े कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नए घर का निर्माण लगभग पूरा हो…
-बालू की कमी और महंगाई के कारण अबुआ आवास सहित सरकार की अनेक कल्याणकारी और विकास योजनायें प्रभावित रांची। पूर्व मंत्री और सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड सरकार के द्वारा कार्यान्वित की जा रही अनेक विकास योजनाओं के सटीक कार्यान्वयन के लिए यह बहुत जरूरी है कि सरकार बालू की किल्लत दूर करने के लिए समुचित व्यवस्था करे। श्री तिर्की ने कहा कि बालू की कमी और उसकी महंगी कीमतों के कारण लाभुकों के साथ ही संवेदकों को भी बालू प्राप्त करने में बहुत अधिक…
मुंबई। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को निवेशकों के लिए खुल गया। खुदरा निवेशक इस आईपीओ के लिए 27 जून तक बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 267-281 रुपये तय किया है। ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी के आईपीओ में एक हजार करोड़ रुपये के ताजा शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 500 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 449…
-मरम्मत के नाम पर सभी सड़कों को आधा-अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया -विशेष समिति ने अधिकारियों को सड़कों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष समिति के संयोजक विधायक मथुरा महतो के साथ विधायक रामचंद्र सिंह तथा सीपी सिंह ने रांची शहर अंतर्गत रातू रोड के इंद्रपुरी मुख्य पथ, लालपुर के लोअर वर्धमान कंपाउंड एवं चुटिया के हटिया तालाब मुहल्ले एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पानी का पाइप लाइन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज हेतु खोदी गयी सड़कों के बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जुडको, पेयजल एवं स्वच्छता…
