पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में देशभर में चल रही एलपीजी की किल्लत का असर अब अस्पताल की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से अस्पताल प्रशासन और भोजन आपूर्ति करने वाले वेंडर को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की रसोई में लकड़ी और कोयले के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे बने अस्थायी चूल्हों पर सुबह से ही रसोइये मरीजों के लिए…
Author: shivam kumar
रांची। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधायक नीरा यादव ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं महिला, बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के बजट आवंटन पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के पक्ष में अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव जीतने और सत्ता में आने के बाद यह घोषणा सिर्फ कागजी सुंदरता तक ही सीमित रह गई है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि सत्ता पक्ष को…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान की फुटबॉल टीम को आगामी फुटबॉल विश्व कप 2026 में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे खिलाड़ियों के “जीवन और सुरक्षा” को खतरा हो सकता है। ट्रंप की यह टिप्पणी उस बयान के दो दिन बाद आई है, जब उन्होंने विश्व फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो से कहा था कि ईरान की टीम का इस प्रतियोगिता में स्वागत किया जाएगा। ट्रंप ने अपने सामाजिक मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन उनका मानना है कि खिलाड़ियों…
-36,279 करोड़ के विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर आज से दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे राज्य को 36,279 करोड़ रुपये के विकास की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से, उन्होंने असम का 40 से अधिक बार दौरा किया है, जो वास्तव में इस राज्य के लिए एक असाधारण और ऐतिहासिक राजनीतिक घटना है। बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में एनडीए सरकार बनने के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कोकराझार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर, प्रधानमंत्री बीटीसी…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और एक विशेष टीम…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक और प्रशासनिक कार्रवाई का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने जिला प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में सदन परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने केवल डीजे विवाद ही नहीं, बल्कि किसानों से धान खरीद में हो रही देरी और सरकारी राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भी सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान खरीद की समय सीमा…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को राज्य के जेलों में कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में रोक लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश मुमताज अंसारी एवं अन्य की याचिका पर दिया है। राज्य सरकार ने 1733 पदों पर कक्षपाल भर्ती का विज्ञापन निकाला है। जिसमें अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा को लेकर आपत्ति जतायी है। दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर कर विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत जारी कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी थी। जिसमें अधिकतम उम्र सीमा 01-08-2025 रखी गयी थी। जो कि झारखंड सरकार के अगस्त 2025 के गजट नोटिफिकेटिशन के विपरीत थी। जिसमें यह घोषणा की…
इराक के पास तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय की मौत नयी दिल्ली। इराक के बसरा के पास अमेरिका के स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर ईरान द्वारा किये गये हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गयी है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, जहाज पर मौजूद चालक दल के बाकी 15 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ईरानी सरकारी प्रसारक के मुताबिक, ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि फारस की खाड़ी में एक अंडरवॉटर ड्रोन हमले में दो तेल टैंकर…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें नीति निर्माण, निर्णय-निर्धारण तथा नेतृत्व पदों में अधिक अवसर मिलना चाहिए। महिलाओं की व्यापक भागीदारी से कृषि क्षेत्र में लैंगिक समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति गुरुवार को यहां ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन द रोल ऑफ वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स (जीसीडब्ल्यूएएस-2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं बुवाई, कटाई, प्रसंस्करण और फसलों को बाजार तक पहुंचाने सहित कृषि की लगभग हर गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा वे मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन,…
नकली शराब के मामले में राहत देने के लिए मांगी थी एक लाख रुपये की रिश्वत चंदवारा/कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए हजारीबाग प्रमंडल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार नकली शराब के एक मामले कई लोग अभियुक्त बनाये गये थे। इस मामले में उक्त दारोगा बड़ी रकम की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विधायक जयराम…
