कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे और बंदरगाह अवसंरचना से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी मजबूत करना और आर्थिक विकास को गति देना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक…
Author: shivam kumar
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर पालिका (सामान्य) चुनाव के बाद शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाईबासा में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं को…
पश्चिमी सिंहभूम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारी, सेविकाएं, सहियाएं और स्वयं सहायता समूह की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, व्यापार और सामाजिक कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के समग्र…
हजारीबाग। जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चरही स्थित एनएच पर घाटों मोड़ के पास पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सड़क पर चल रहे एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद, ट्रेलर ने हजारीबाग की ओर से आ रही ‘सागर’ नामक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के साथ-साथ सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी।…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया गया है और पूरे विधानसभा परिसर की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा को एक ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें विधानमंडल भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह सूचना सामने आई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की कथित मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने बताया कि 9 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस न दिए जाने के बाद पिता को शिशु के शव को गत्ते के…
समालखा (हरियाणा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुक्रवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने उद्घाटन किया। इस दौरान सरकार्यवाह की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संघ ने बांग्लादेश सरकार से एक बार फिर आग्रह किया कि वह अपने यहां हिंदुओं के अधिकारों का संरक्षण करे। तीन दिवसीय यह बैठक हरियाणा के समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित की गई है। प्रतिनिधि सभा के प्रारंभ के बाद यहां सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अखिल भारतीय…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और रॉयल भूटान सेवा (आरबीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। ज्ञानेश कुमार ने सार्वजनिक सेवाओं में नवाचार के महत्व और लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि आईआईआईडीईएम चुनाव आयोग का प्रमुख प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है जो न केवल भारतीय अधिकारियों बल्कि मित्र देशों के चुनावी अधिकारियों को भी प्रशिक्षित करता है।
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13 वें दिन शुक्रवार को सदन में जमीन म्यूटेशन और भू-राजस्व व्यवस्था पर व्यापक चर्चा हुई। विधायक राजेश कच्छप ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि दिसंबर 2000 से पहले जमीन खरीदने वाले कई लोग अब तक म्यूटेशन नहीं करा पाए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए क्या व्यवस्था की गई है। इस पर जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि वर्तमान में रजिस्ट्री के बाद जमीन का विवरण ऑटो जेनरेटेड प्रक्रिया के माध्यम से सीधे रजिस्ट्री कार्यालय से अंचल कार्यालय तक पहुंचता है और वहीं…
रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 13 वें दिन शुक्रवार को सदन में वकीलों की सुरक्षा को लेकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग एक बार फिर उठी। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में सवाल उठाते हुए पूछा कि राज्य में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर सरकार क्या पहल कर रही है। इस पर जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि यह मामला इंडियन बार काउंसिल से जुड़ा हुआ है और इस पर विभिन्न स्तरों पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में सरकार ने कोई अंतिम…
रांची। झारखंड विधानसभा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चला रहे थे। जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे में बैठी थीं और उनके हाथों में विरोध से जुड़ी तख्तियां थीं। तख्तियों पर पेट्रोल डीजल की मार, जनता हो रही लाचार और महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल जैसे नारे लिखे थे। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्रियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल…
