Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रखा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके तहत पुडुचेरी, केरल और असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए…

Read More

रांची। आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रांची में यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लोगों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा तेज और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले हादसों…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा–रांची मुख्य मार्ग स्थित एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का पैर बुरी तरह…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 19 मार्च तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी…

Read More

-झारखंड विधानसभा में ड्रग्स का मुद्दा गरमाया, हजारीबाग-रामगढ़ में ‘सफेद जहर’ पर कार्रवाई की मांग रांची, 14 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन शनिवार को राज्य में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और युवाओं में फैलती नशे की लत का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में हजारीबाग, रामगढ़, पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे अवैध ड्रग्स कारोबार को लेकर सरकार से जवाब मांगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि इन क्षेत्रों में ‘सफेद जहर’ के नाम से पहचाने…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्मंत्री मायावती ने कहा कि यदि कांग्रेस बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के मिशन के प्रति समर्पित होकर संविधान के पवित्र समतामूलक और कल्याणकारी उदृेश्य को जमीन पर उतारने का कार्य अगर सही नीयत व नीति से करती तो कांशीराम जी को कभी बसपा की स्थापना की जरूरत नहीं पड़ती। बसपा प्रमुख ने शनिवार काे एक बयान में कहा कि केंद्र की सत्ता में काफी समय रहते हुए कांग्रेस ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया। कांशीराम के निधन पर…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब राज्य के लोगों के दिलों में यह बात छप चुकी है कि बंगाल की “निर्मम सरकार” का अंत होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव का माहौल बन चुका है और इसे कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाली भाषा में लोगों का अभिवादन करते हुए की। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे बहले बेगूसराय जिला पहुंचेंगे। जहां 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आम नागरिकों के साथ जनसंवाद भी होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिला पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री के द्वारा 144 करोड़ रुपये की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ तथा 62 करोड़ रुपये की लागत…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मौजा में बने 393 मकानों के आवंटन का मुद्दा उठा। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने इन मकानों को जल्द विस्थापितों को आवंटित करने की मांग की, जिस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने जवाब दिया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि जगन्नाथपुर मौजा में 393 मकान बनकर तैयार हैं। वर्ष 2016 में पूर्व की सरकार ने एक निजी परामर्श संस्थान से विस्थापित लाभुकों की सूची का सर्वेक्षण कराया था। यह पहला मामला है जब इस तरह का सर्वे किसी निजी संस्थान से कराया गया। मंत्री ने कहा कि उस सर्वेक्षण में 108 ऐसे…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन शनिवार को सदन में सड़कों की खराब स्थिति और जेलों में मोबाइल नेटवर्क के दुरुपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। विधायकों ने सरकार से इन मामलों में ठोस कार्रवाई करने की मांग की। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक ममता देवी ने गोला-मुरी रोड की जर्जर हालत का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण बेहद खराब तरीके से किया गया है, जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है और…

Read More