Author: shivam kumar

-रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का सम्मान रांची। रांची प्रेस क्लब में जब भी आता हूं, लगता है कि परिवार में हूं। पूरे देश में ऐसा प्रेस क्लब दूसरा नहीं है। इस क्लब पर समाज को नाज है। यह कहना था सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का। वह रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। श्री सेठ द रांची प्रेस क्लब के एसोसिएट मेंबर भी हैं। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जो भरोसा मुझ पर जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जीवन में…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। नीट-यूजी में अनियमितताओं को लेकर सीबीआइ ने पहली प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआइ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 5 मई को आयोजित की कई नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं। परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए मामले को जांच के लिए सीबीआइ को सौंपा गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो का कहना है कि इस मामले में एफाआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। मामले की जांच…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मोरहाबादी स्थित शहीद संकल्प शुक्ला पार्क में मां के चित्र के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने कहा कि धरती हमारी मां है और इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। आज पूरे देश में एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाया जा रहा है। आज विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं। कंक्रीट के दुष्परिणाम सबों के सामने है। इसे बचाने के लिए हम सबों को जल, जंगल, जमीन को…

Read More

घाटशिला। घाटशिला में रविवार को सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि निजी कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को 75% आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अभियान चलायेगी, ताकि कोई युवा बेरोजगार नहीं रहे। बता दें कि घाटशिला के बुरुडीह डैम में वन विभाग के द्वारा प्रस्तावित वन श्री इको कॉटेज योजना को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मऊभंडार में सभा को संबोधित किया। सीएम ने आगे कहा, झारखंड का विकास तभी होगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा, हमारी सरकार निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में 75% आरक्षण देने के लिए प्रयासरत है। इस प्रक्रिया में स्थानीय उद्यमियों का…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। झारखंड सरकार करप्शन के मामले में देश में अव्वल है। भाजपा ही इससे निजात दिलायेगी। झारखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाये गये शिवराज और सह प्रभारी हिमंता पहली बार झारखंड पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी सांसद, विधायक, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में 8 सीटों…

Read More

रांची। साइबर ठगों ने जमशेदपुर को अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर साइबर ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू, कोलकाता दत्ता लेन निवासी विवेक गुप्ता, कोलकाता बगोई पाड़ा निवासी तनुप दास, हावड़ा निवासी गौरव चौधरी, मनीष चौधरी, संदीप कुमार राम और प्रवीण चौधरी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात लैपटॉप चार्जर, एक स्वीप मशीन और 13 एटीएम कार्ड जब्त किये। हालांकि गिरोह का मुख्य…

Read More

रांची। झारखंड के वाणिज्य कर विभाग का कैडर मैनेजमेंट चरमरा गया है। इसका असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। विभाग में 443 स्वीकृत पद हैं, लेकिन केवल 244 अफसर और कर्मी ही कार्यरत हैं। यानी 199 पद रिक्त पड़े हैं। वित्त सेवा के अधिकारियों में विशेष सचिव के पांच और अपर आयुक्त के 19 पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी पद खाली हैं। इसके नीचे के 177 पद प्रोन्नति नहीं होने की वजह से रिक्त हैं। पिछले साल के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वाणिज्य कर विभाग के राजस्व में 23.95 प्रतिशत की गिरावट आयी है।…

Read More

रांची। स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत सीसीएल के एनके क्षेत्र में रविवार को सिविल सोसायटी डकरा और एनके क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से केंद्रीय अस्पताल डकरा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा ने रक्तदान करके आम जनों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर में लगभग 150 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में एनके क्षेत्र की तरफ से महाप्रबंधक सुजीत कुमार के साथ अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Read More

रांची। पेसा नियमावली 2022 को लागू करने में अभी कई पेंच बाकी हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा इसके प्रारूप की समीक्षा के बाद इसमें और सुधार की जरूरत बतायी गयी है। ऐसे में पंचायती राज विभाग अब इसे और सशक्त बनाने की दिशा में नये सिरे से कार्रवाई में जुटा है। चंपाई सोरेन ने 13 जून को इसके प्रारूप की समीक्षा की थी। इसे और अधिक आदिवासी हित में बनाने का दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया है। संविधान के अनुरूप आदिवासियों को और अधिक शक्ति देकर सशक्त किया जायेगा। दूसरे राज्यों की नियमावली का भी अध्ययन पेसा नियमावली को और…

Read More

रांची। गिरिडीह के सरिया और गांडेय से तीन साइबर अपराधियों को साइबर डीएसपी आबिद खान ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में देवघर के मधुपुर थाना इलाके के दारबे गांव निवासी जमीर अंसारी, देवघर के मार्गोमुंडा थाना इलाके के डुमरिया गांव निवासी बॉबी गुप्ता और गांडेय के रक्सकुटो गांव उदय मंडल शामिल है। जानकारी के अनुसार तीनों बेहद शातिर अपराधी बताये जा रहे हैं। क्योंकि तीनों को साइबर पुलिस ने उस वक्त दबोचा, जब तीनों अलग-अलग इलाके में अपराध की योजना बनाने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से दो बाइक के साथ पांच मोबाइल और छह…

Read More

विशेष इस चुनाव में भी नहीं गली दलबदलुओं की दाल भाजपा को अब इस तरह के प्रयोग करने से बचने की है जरूरत तपे-तपाये कैडरों और मौसमी नेताओं के बीच फर्क करना ही होगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के दौरान और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कई तरह की दिलचस्प कहानियां और आंकड़े सामने आये हैं, आ रहे हैं। इन आंकड़ों में से एक दिलचस्प आंकड़ा दलबदलुओं के स्ट्राइक रेट के बारे में है और खास कर भाजपा में दलबदलुओं के प्रति सम्मोहन की। देश…

Read More