लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसकी समीक्षा के लिए पार्टी की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को बैठक बुलाई। इसमें उनके भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए। आकाश ने अपनी बुआ मायावती के पैर छुए तो उन्होंने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मायावती की भतीजे आकाश से नाराजगी दूर हो गई है। मायावती ने पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बैठक बुलाई। इसमें सभी जिलों के…
Author: shivam kumar
– चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी. की ऊंचाई पर हवा में छोड़ा गया रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल – व्हीकल ने धीमी गति से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर के साथ एटीआर में लैंड किया नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को सुबह लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ का तीसरी बार पूरी तरह कामयाब परीक्षण किया। पुष्पक को भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी. की ऊंचाई से हवा में छोड़ा गया। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में इस रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ने खुद ही आधा घंटे बाद जमीन पर लैंड किया। आज के आखिरी…
ओम जय जगदीश हरे’ जैसी श्रद्धा से भरी अमर आरती की रचना करने वाले पंडित श्रद्धाराम शर्मा या श्रद्धाराम फिल्लौरी का 24 जून 1881 को लाहौर में निधन हो गया। 1870 में उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में इस आरती की रचना की थी। सनातन धर्म प्रचारक, ज्योतिषी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संगीतज्ञ तथा हिन्दी व पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित श्रद्धाराम शर्मा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और ओजस्वी वक्तृता के बल पर पंजाब में नवीन सामाजिक चेतना एवं धार्मिक उत्साह जगाया। यही चेतना व उत्साह आगे चलकर आर्य समाज के लिये उर्वर भूमि के रूप में विकसित हुआ। पं. श्रद्धाराम…
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपने बॉय फ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं, जिन्हें वह लंबे समय से डेट कर रही हैं। आज ही शाम को एक बड़ा रिसेप्शन होगा। इसलिए दोनों की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा कोइराला की ओर से सोनाक्षी के लिए भेजा गया खास तोहफा देखा जा सकता है। मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम किया है। इस सीरीज में दोनों के…
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज विवाह के बंधन में फंस जाएंगे। सोनाक्षी बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर रही है। ये दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा के ‘रामायण’ स्थित आवास पर पूजा की गई, जिसका वीडियो सामने आ गया है। शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण उनकी इकलौती बेटी की शादी के लिए सजाया गया है। सोनाक्षी की शादी से पहले की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। उसकी बांह पर जहीर इकबाल का नाम है। प्यारी लड़की की शादी से पहले सिन्हा परिवार ने एक…
सिलीगुड़ी। नेपाल में तस्करी से पहले गैंडे की सींग के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित तस्कर का नाम अजीत कुमार सिंह है। वह मणिपुर का रहने वाला है। टुकरियाझार वन विभाग के तरफ से रविवार को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात एसएसबी की 41वीं बटालियन के साथ नक्सलबाड़ी के सातभैया टोल प्लाजा पर अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जब उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक गैंडे का सींग बरामद हुआ। जिसका वजन एक किलो 25 ग्राम…
-35 करोड़ पौधे लगाने के लिए विभागों और मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित लखनऊ। प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए योगी सरकार की पहल पर सब मिलकर कार्य करेंगे। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है। इसके लिए जनसहयोग भी जरूरी है। वहीं प्रदेशव्यापी अभियान में सभी विभागों व मंडलों के लिए भी लक्ष्य निर्धारण किया गया है। योगी…
वाराणसी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कंचनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हंसराज ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उन्होंने नारा दिया कि एक देश में दो प्रधान दो विधान दो निशान…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसकी समीक्षा के लिए पार्टी की मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को बैठक बुलाई। इसमें उनके भतीजे आकाश आनंद भी शामिल हुए। आकाश ने अपनी बुआ मायावती के पैर छुए तो उन्होंने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मायावती की भतीजे आकाश से नाराजगी दूर हो गई है। मायावती ने पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बैठक बुलाई। इसमें सभी जिलों के…
नवादा। नवादा जिले के कौआकोल में गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान ने रविवार को अपने विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखण्ड पहुंचकर विभिन्न घटनाओं में मौत के शिकार हुए मृतक के स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान किया। सबसे पहले विधायक प्रखण्ड के मंझिला पंचायत अंतर्गत विशनपुर गांव पहुंचे,जहां अगवा कर हत्या कर दिए गए युवक मोहम्मद सरवर के स्वजनों से मिल उन्हें सांत्वना दिया एवं आर्थिक सहायता प्रदान किये। इसके बाद वे बन्दैली कला में सहदेव यादव की पुत्रवधू की आकस्मिक मौत पर शोक जताते हुए उनके स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। विधायक मोहम्मद कामरान इसके बाद प्रखण्ड के कटनी गांव…
रांची। राज्य में अबुआ आवास योजना से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4.50 लाख आवास का आवंटन होगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग जिलावार लक्ष्य तय करने में जुटा है। लाभुकों की संख्या में वृद्धि होने की वजह से सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है। संभवत: अगले सप्ताह इसे फाइनल कर दिया जाये। सभी जिलों को मिलाकर करीब 4.50 लाख आवास का आवंटन किया जायेगा यानी इतने बेघरों के लिए तीन कमरों के आवास निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी। जानकारी के अनुसार जिलों से रिपोर्ट मंगायी गयी है। इसकी समीक्षा की जा रही है। विभागीय…
