रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता निलंबन मुक्त किये गये। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी, गुलाम अहमद मीर के अनुमोदन उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता को सम्यक विचारोपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह उम्मीद जतायी है कि पार्टी के उक्त तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के विचार-धारा पर पूरी दृढ़ता से कार्य करेंगे।…
Author: shivam kumar
रांची। लंबे समय तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मानसून पूर्व की झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। झारखंड में 25 और 26 जून को संताल के साथ राजधानी रांची और आसपास के इलाके में भी भारी बारिश होगी। 24 जून को राज्य के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 25 जून को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि 26 जून को संताल के साथ-साथ राजधानी और आसपास…
रांची। अम्मान (जॉर्डन) में 21 जून से आयोजित अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में राज्य के विकास कच्छप ने पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। 30 जून तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में रविवार को विकास ने कोरिया के पहलवान को हराकर भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। पदक जीतने के साथ ही वह झारखंड का पहला इंटरनेशनल पहलवान बना, जिसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में विकास कच्छप ने 48 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था और…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधायक निधि के 410 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत 44 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के लिए 220 करोड़ और अन्य क्षेत्र उपयोजना अंतर्गत 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 190 करोड़ जारी किये गये हैं। राशि की निकासी संबंधित जिलों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी करेंगे। निकासी की गयी राशि संबंधित विधानसभा क्षेत्रवार खोले गये बैंक खाता में रखी जायेगी। कार्यकारी एजेंसी, संवेदक और वेंडर को उनके द्वारा समर्पित मापी पुस्त, विपत्र एवं फोटोग्राफ इत्यादि के जांच के बाद ही राशि का भुगतान होगा।…
रांची। वनवासी कल्याण केंद्र के प्रदेश कार्यालय सह बहुउद्देशीय नवनिर्मित भवन का उद्घाटन चिन्मय मिशन आश्रम के स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती ने किया। यह कार्यालय वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी में खुला है। अध्यक्ष सुखी उरांव ने कहा कि संस्था अभी झारखंड में जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए 14 आयामों के अंतर्गत 935 स्थानों पर 1779 प्रकल्प संचालित कर रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ था, तब मध्य क्षेत्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला कुनकुरी क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम में गये हुए थे, तो वहां उन्हें देश विरोधी…
डीसी ने संस्थानों को जारी किया नोटिस रांची। एचइसी कोर कैपिटल एरिया में भूमि आवंटित होने के बावजूद जिन संस्थाओं ने अब तक न तो पैसा जमा किया है और न जमीन पर कब्जा लिया है, उन्हें डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि छह महीने के अंदर आवंटित जमीन का पैसा सरकारी राजकोष में जमा नहीं हुआ, तो आवंटन रद्द कर दिया जायेगा। जिन संस्थानों ने जमीन आवंटित होने के बावजूद न तो पैसा जमा किया और न जमीन पर कब्जा लिया, उनमें यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नेशनल…
किंग्सटन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हैट्रिक विकेट लिए हैं। कमिंस ने राशिद खान, करीम जन्नत और गुलबदीन नैब को आउट करके टी20 विश्व कप में अपनी दूसरी हैट्रिक बनाई। इस उपलब्धि के साथ कमिंस टी-20 विश्व कप क्रिकेट इतिहास में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को आउट किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अच्छी लेंथ पर थोड़ी…
नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा है। कल सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अगले दिन अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा जिस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री का वक्तव्य होगा। पहला सत्र 3 जुलाई तक है और इसके बाद थोड़े दिनों के ब्रेक के बाद बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। परंपरा के तहत प्रधानमंत्री कल सुबह 10 मीडिया को संबोधित करेंगे। इसी दौरान प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी। प्रोटेम स्पीकर 11 बजे सदन की बैठक आयोजित करेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री और नेता सदन…
मुंबई। नीट पेपर लीक मामले में एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस ) ने लातूर जिले में दो जगहों पर छापेमारी कर जिला परिषद के दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिक्षकों से एटीएस टीम पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नांदेड जिले की एटीएस टीम को नीट पेपर लीक मामले में लातूर के दो शिक्षकों के शामिल होने का इनपुट मिला था। दोनों शिक्षकों की पहचान संजय तुकाराम जाधव और जलील उमर खान पठान के रूप में की गई थी। इनमें से एक लातूर और दूसरा सोलापुर में जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं। एटीएस की टीम ने इन…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज 23 जून को यूएई की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने यूएई समकक्ष के साथ साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर बैठक करेंगे। यह यात्रा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।
लंदन। भारतीय मूल के बिजनेसमैन ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यों को नौकरों के शोषण मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। एक दिन पहले 21 जून को निचली अदालत ने हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को जेल की सजा सुनाई थी। अब ऊपरी अदालत ने 22 जून को इस परिवार के सदस्यों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। निचली अदालत के फैसले में प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली थी। उनके बेटे अजय और बहू नम्रता को चार साल की सजा सुनाई गई थी।…
