श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गोहालन गांव में शनिवार को मारे गए दो आतंकवादियों में से सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव रविवार को बरामद कर लिया है। जबकि मारे गए दूसरे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है। इलाके में अभी भी अभियान जारी है। सेना को शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिले कि आतंकियों का एक दस्ता उड़ी सेक्टर के रास्ते कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में है। इसके आधार पर सेना ने सभी अग्रिम चौकियों को अलर्ट जारी करते हुए अग्रिम इलाकों में विशेष नाके स्थापित किए थे। शनिवार को गोहालन गांव…
Author: shivam kumar
जमशेदपुर। जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी करण सिंह (19) को पुराने विवाद में एक युवक ने रविवार सुबह गोली मार दी। गोली करण के सिर में लगी। इसके बाद वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के आईसीयू में भर्ती कराया। करण की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित घर के बाहर बलदेव पानी भर रहा था। इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और…
नवादा। नवादा में पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी गुस्से में आत्महत्या करने के लिए रविवार को गांव से सटे शादी पूर हॉल्ट स्टेशन पहुंच गई. जिसकी सूचना मिलने पर कादिरगंज पुलिस ने पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर हिरासत में लेकर थाना लाया. जानकारी के अनुसार कादिरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपूरा गांव की संगीता देवी अपने पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद गुस्से में आकर संगीता आत्महत्या करने के लिए शादीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन पहुंच गई. वहीं महिला को रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा देख किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपास के…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एक दिवसीय दौरे पर रविवार को जमशेदपुर जायेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम को लेकर कई दिशा-निर्देश अधिकारी को दिया गयाा। मुख्यमंत्री घाटशिला में 100 करोड़ से ऊपर कई योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा बुरुडीह डैम का निरीक्षण भी किया जायेग। साथ ही वहां वृक्षों को रक्षा बांध कर वृक्ष संरक्षित करने का संदेश भी दिया जायेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री घाटशिला में आयोजित माझी परगना महाल आदिवासी पारंपरिक सुशासन व्यवस्था के 14 महासम्मेलन में…
रांची। धोखाधड़ी मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच समझौता हुआ। डिस्ट्रिक्ट लेवल सर्विस ऑथॉरिटी में हुई सुनवाई में दोनों पक्ष अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित हुए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन होना है। चेक बाउंस मामले में उक्त दोनों पक्षों के बीच पहले ही सुलह हो चुकी है। 9 मार्च को रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच पांच किस्तों में पूरा पैसा 2.75 करोड़ रुपये लौटाने की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित ज्ञान भवन में दो दिवसीय आम महोत्सव 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों द्वारा लगायी गयी विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उत्पादक समूहों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को अनुदान राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन…
18वें मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का समापन बड़े ही शानदार ढंग से हुआ। इस महोत्सव में 12,000 से ज़्यादा डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया और यहां पर कुल 314 फ़िल्मों को प्रदर्शित किया गया। ग़ौरतलब है कि महोत्सव के ताज़ा संस्करण में अभूतपूर्व रूप से डेलिगेट्स ने अपनी भागीदारी दर्शायी और विभिन्न तरह की स्क्रीनिंग, परिचर्चाओं व मास्टरक्लास में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया। इस महोत्सव के माध्यम से मुंबई समेत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में कुल 59 देशों की फ़िल्मों को प्रदर्शित किया गया। महोत्सव के समापन के ख़ास मौके पर फ़ेस्टिवल डायरेक्टर और (एनएफडीसी)…
फिल्म ”कल्कि 2898 एडी” का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास की प्रमुख भूमिका है। कुछ दिनों पहले फिल्म का मुख्य ट्रेलर रिलीज किया गया था। ”कल्कि 2898 एडी” का नया ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में उस अद्भुत दुनिया का अनुभव किया जा सकता है जो पहले कभी नहीं देखी गई। ”कल्कि 2898 एडी” का नया ट्रेलर नए ट्रेलर में मुख्य अभिनेता लार्जर दैन लाइफ अवतार में नजर आ रहे हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन वह ”अश्वत्थामा” बनकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इसलिए…
मनोरंजन जगत में एक मुद्दा छाया हुआ है। फिल्म हमारे बारह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया था। उस वक्त अन्नू ने कहा, “”ये कंगना जी कौन हैं? कृपया बताएं ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या? मीडिया को दी गई इस प्रतिक्रिया पर कंगना रनौत की क्या प्रतिक्रिया आएगी, जाहिर है इस पर हर किसी की नजर थी। आखिरकार कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अन्नू कपूर के बयान पर…
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की कुछ रस्में शुरू हो चुकी हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने मुंबई स्थित बंगले रामायण को भी सजा दिया है। उनके घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए जहां सोनाक्षी ने लाल प्रिंटेड ड्रेस चुनी, वहीं जहीर ने फूल प्रिंटेड लाल और सफेद कुर्ता…
रांची। राज्य में पिछड़ा वर्ग को राज्य में होने वाली नियुक्तियों में पांच साल की छूट मिले, इसके लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तैयारी में है। जल्द ही इस मुद्दे को लेकर आयोग प्रस्ताव बनाने जा रहा है। इस प्रस्ताव को आयोग की अगले सप्ताह होने वाली मीटिंग में रखा जायेगा। फिलहाल आयोग प्रस्ताव बनाने को लेकर झारखंड के आसपास के राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर रहा है। इस अध्ययन के बाद प्रस्ताव तैयार किया जायेगा, जिसे आयोग की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा। सभी कैटेगरी की नियुक्तियों में छूट की तैयारी आयोग की ओर से बताया गया है…
