Author: shivam kumar

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मामलों में एजूटेस्ट का नाम सामने आ रहा है। जो गुजरात के अहमदाबाद बेस कम्पनी है। आखिर क्या कारण है कि हर बार पेपर लीक में गुजरात लॉबी का ही नाम आता है। सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी गुजरात की प्राइवेट कम्पनी एजुटेस्ट को दी गई। अब उस कम्पनी को ब्लैक लिस्ट किया गया, कम्पनी का मालिक विनीत आर्य विदेश भाग गया। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड में अचानक डीजी का बदलाव,गुजरात की संदिग्ध कम्पनी…

Read More

-उपचार के लिए मरीजों को जल्द उपलब्ध कराई जाए आर्थिक सहायताः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्येक पीड़ितों के पास पहुंच मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ही अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में…

Read More

मीरजापुर। लाल-नीली बत्ती का प्रयोग आमतौर पर वीआईपी, प्रशासनिक अधिकारियों व मुख्य रूप से पुलिस द्वारा किया जाता है, लेकिन नियम-कानून को ताक पर रख कुछ दबंगों द्वारा हूटर व नीली-लाल बत्ती का प्रयोग जमकर किया जाने लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने के आदेश के बाद मीरजापुर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पुलिस ने अभियान चलाकर कई चार पहिया वाहनों से हूटर, नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म उतरवाई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि लाल-नीली बत्ती,…

Read More

लखनऊ। लखनऊ में बीती रात चली आंधी और हल्की बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली के तार गिर गये। गोमती नगर, हजरतगंज प्रमुख इलाकों में देर रात से बिजली गुल हो गयी। सुबह के वक्त विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पेयजल समस्या भी सामने आयी। शहर में बीती रात एक बजे अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। आंधी चलने लगी तो कुछ मिनटों तक बादलों ने बारिश भी किया। इसी दौरान गोमती नगर के विपुल खण्ड तीन में बिजली गुल हो गयी। वहां रहने वाले लोगों ने माना कि कुछ देर बाद बिजली आ जायेगी लेकिन सुबह आठ बजे तक…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को शनिवार तक लिखित बहस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन में कोर्ट को बताया कि जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट कानूनी रूप से रिपोर्ट नहीं मानी जाएगी। रिपोर्ट को सरकार के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था लेकिन इसे सीधे राज्यपाल को दे दिया गया। राज्यपाल ने जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद…

Read More

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कंपनी के डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर राजेश कुमार द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। द्विवेदी को चार माह पहले साक्षात्कार में चयन किया गया था लेकिन तब लोकसभा की आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं अन्य समस्याओं के कारण उनकी तैनाती नहीं हो सकी थी। वह 31 जनवरी 2028 तक भेल दिल्ली कारपोरेट में डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर रहेंगे।

Read More

विशेष विधानसभा चुनाव की आहट सुनते ही ताल ठोंकने लगी छोटी पार्टियां जयराम महतो की जेबीकेएसएस ने 55 सीटों पर प्रत्याशी देने का कर दिया एलान भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने भी ढाई दर्जन सीटों पर उम्मीदवार देने का किया है फैसला दूसरे छोटे दल भी कर रहे हैं बड़े-बड़े दावे, पर किसी को नहीं है हकीकत का एहसास नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। राजनीतिक दलों के बीच लोकसभा चुनाव परिणामों की पृष्ठभूमि में अगले छह महीने…

Read More

पाकुड़। झारखंड प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल यहां की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य को भेजेगी। भाजपा की इस प्रतिनिधि मंडल में राजमहल विधायक अनंत ओझा, सारठ विधायक रणधीर सिंह, गोड्डा विधायक अमित मंडल शामिल थे। बता दें कि 17 जून को पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव में प्रतिबंधित मांस काटने को लेकर दो समुदाय में झड़प हो गयी। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के गांव से सैकड़ो की संख्या मुसलमानों ने गांव पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दर्जनों की…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर के अंगरक्षक शेषनाथ सिंह खरवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने शेषनाथ सिंह खरवार को राहत देते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी। शेषनाथ सिंह खरवार को सात अक्टूबर, 2017 को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। नौ जुलाई, 2008 को बुंडू के एसएस हाई स्कूल में एक समारोह के दौरान रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस के अलावा सीआईडी भी इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी थी।…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। झारखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने जा रही है। भारतीय सेना की कैंटीन की तरह झारखंड पुलिस के जवानों को भी कैंटीन में कम दामों पर सामान मिलेंगे। राज्य के 40 हजार पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड से फायदा होगा। अब झारखंड पुलिस के जवान पुलिस कैंटीन में स्मार्ट कार्ड के जरिये भी खरीददारी कर पायेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला और फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की भी…

Read More

रांची। कांग्रेस की 21,23 और 24 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को बताया कि देश में हुए नीट पेपर लीक के मामले में राज्यव्यापी प्रदर्शन का आयोजन 21 जून को किया गया है उसे देखते हुए समीक्षा बैठक स्थगित की गई है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड के लिए बैठक आयोजित की गई है, जिसमें झारखंड से वरीय नेता भाग लेंगे। इसी वजह से 23 और 24 जून को विभिन्न…

Read More