बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी जोरदार चर्चा चल रही है। 23 जून को सोनाक्षी और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी मुंबई में होगी। सोनाक्षी और जहीर की शादी पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर अंतरधार्मिक जोड़ों को ट्रोल किया जाना कितना आम है। स्वरा ने इस बार बताया कि उन्हें अपनी शादी के दौरान ये अनुभव हुआ था। स्वरा ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, “आधुनिक भारत में सबसे बड़ा मिथक ‘लव जिहाद’ है। इसमें एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के से शादी करती है।…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करेंगी। सोनाक्षी के पिता यानी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से नाखुश हैं। अब उन्होंने शादी में न जाने की खबरों पर विराम लगा दिया है। मीडिया बातचीत में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में न जाने की खबरों पर विराम लगा दिया है। इस मौके पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “मुझे बताओ, ये किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है और मैं बहुत प्यार करता हूं।” वह मुझे अपनी शक्ति का स्तंभ कहती…
मुंबई/नई दिल्ली। निमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सरकार की प्रमुख क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत समुद्री विमान परिचालन से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। डीजीसीए ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि संशोधित मानदंड बुनियादी ढांचा प्रक्रियाओं, पायलट प्रशिक्षण की जरूरतों और विनियामक अनुपालन को सुव्यवस्थित करेंगे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों तक समुद्री विमान सेवाओं के पहुंचने का रास्ता साफ होगा। संशोधित विनियमों में समुद्री विमान परिचालन के लिए आसान प्रशिक्षण आवश्यकताएं और सरलीकृत अनुमोदन प्रक्रियाएं शामिल की जाएंगी। कार्य समूह द्वारा उक्त विनियामक ढांचे को युक्तिसंगत बनाने और उसमें संशोधन की सिफारिश…
-आरबीआई की समय पर कार्रवाई के बाद असुरक्षित ऋणों में कमी आई मुंबई। भारत की घरेलू वित्तीय प्रणाली कोरोना महामारी से पहले की तुलना में अब ज्यादा मजबूत स्थिति में है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को ‘वित्तीय प्रणाली को लचीला, भविष्य के लिए तैयार और संकट से निपटने में सक्षम’ बनाए रखने से जुड़े एक सत्र के उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए यह बात कही। शक्तिकांत दास मुंबई में इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान (आईजीआईडीआर) परिसर में वित्तीय लचीलेपन पर वैश्विक सम्मेलन में कहा कि हमारा घरेलू वित्तीय तंत्र अब ज्यादा मजबूत…
नई दिल्ली। किसानों को राहत देने के लिए 14 फसलों की एमएसपी बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार मध्य आय वर्ग को भी राहत पहुंचाने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल जुलाई में केंद्र सरकार लघु बचत योजनाओं (एसएसएस) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार तिमाही आधार पर लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इसके आधार पर इन योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया जाता है। इसके पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में अप्रैल से लेकर जून 2024 तक के लिए लघु…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगभग सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोना मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सर्राफा बाजार की मंद चाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,460 रुपये से लेकर 72,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 सोना 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बिक रहा है। इसी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि बिकवाली के दबाव के बीच खरीदार भी लगातार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव की स्थिति नजर आ रही है। यूटिलिटी सेक्टर के शेयरों में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में…
– नौवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मुरादाबाद में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ – शिविर में कई जनपदों के विभिन्न काॅलजों की 530 छात्रा एनसीसी कैडेट्स कर रहीं प्रतिभाग मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय मुरादाबाद में गुरुवार को 9 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 20 जून से 29 जून तक संचालित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में मुरादाबाद, धामपुर, बिजनौर, चन्दौसी, अमरोहा, रामपुर के विभिन्न कालिजों की 530 छात्रा एनसीसी कैडेट्स भाग ले रही हैं। इस शिविर के कैम्प कमांडेन्ट कर्नल पीएन सिंह हैं। आज इस शिविर का उद्घाटन कैम्प कमांडेन्ट कर्नल…
जौनपुर। जनपद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में भारी फेरबदल किया है। जिनमें प्रमुख रूप से जफराबाद, जलालपुर बक्शा, मछलीशहर, खुटहन, महराजगंज, सरपतहहां, चंदवक के थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया। सरपतहां थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को चंदवक की कमान तो चंदन राय को लाइन हाजिर किया गया है। सत्य प्रकाश सिंह को क्राइम ब्रांच से मछली शहर कोतवाल,मनोज सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा से थानाध्यक्ष जलालपुर की कमान,जय प्रकाश यादव को थाना लाइन बाजार से इंस्पेक्टर जफराबाद,दिव्य प्रकाश सिंह को…
कानपुर। कानपुर नगर में बीती देर रात बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाएं चलने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए परिवर्तन का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। प्रदेश के केवल तीन शहरों का तापमान ही 45 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। शेष के तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। एयरफोर्स वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा जो मथुरा के बाद सर्वाधिक है। तेज हवाओं की वजह से बुधवार रात भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग कहना है कि 21 जून…
