ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बहोड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशनगर में बुधवार रात एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में मकान में रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंचे। एसडीआरएफ और एयरफोर्स को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मौके पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच हुई। आग लगने की…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अपने जन्मदिन पर सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। 20 जून 1958 को जन्मी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। राष्ट्रपति भवन ने इस अवसर का फोटो और संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर लिखा,” जय जगन्नाथ! आज दिल्ली में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए तथा प्रार्थना की कि सभी देशवासियों का कल्याण हो तथा हमारा देश प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता रहे।” उल्लेखनीय है कि प्रतिभा पाटिल…
मैड्रिड। वालेंसिया के मुख्य कोच रूबेन बाराजा ने एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह जून 2026 तक क्लब में बने रहेंगे। नया अनुबंध पूर्व खिलाड़ी द्वारा फरवरी 2023 में जेननारो गट्टूसो की जगह लेने के बाद से किए गए उत्कृष्ट काम के लिए एक पुरस्कार है। एक बार फिर, बाराजा ह्यूगो डूरो, पेपेलू, डिएगो लोपेज़ और क्रिस्टियन मॉस्केरा जैसे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सफल रहे, हालांकि उनके दल में गहराई की कमी ला लीगा सीज़न के आखिरी दो महीनों में उजागर हुई, जहाँ वे अपने पिछले छह मैचों में जीत हासिल करने में विफल…
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल 15 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब त्रासदी की गाज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर गिरी है। तमिलनाडु सरकार ने जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला और पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ…
लंदन। पीठ की समस्या के कारण क्वींस क्लब चैंपियनशिप के दूसरे दौर से बाहर होने के बाद तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे ने कहा है कि उनकी चोट कितनी चिंताजनक है, यह जानने के लिए स्कैन कराया जाएगा, जिससे यह तय होगा कि वह आगामी विंबलडन 2024 में खेलेंगे या नहीं। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे जॉर्डन थॉम्पसन के खिलाफ दूसरे दौर के मैच से पांच गेम के बाद अपनी पीठ की समस्या के कारण रिटायर हो गए। एटीपी के अनुसार मरे ने कहा, “जाहिर है कि यह बहुत अच्छा नहीं था। मैं कुछ समय…
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग का बारिश के सिलसिले में आज सुबह जारी पूर्वानुमान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत प्रदान करने वाला है। विभाग ने सुबह 7ः21 पर एक्स हैंडल पर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कहा है कि अगले दो घंटे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम), छपरौला सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा), बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (उत्तर प्रदेश) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलेंगी।
नई दिल्ली। भारत के विदेशमंत्री एस. जयशंकर अपने लगातार दूसरे कार्यकाल की अपनी पहली विदेश यात्रा पर आज कुछ देर पहले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। उनका कोलंबो में जोरदार स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति’ के तहत है और श्रीलंका को लगातार अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के रूप में देखती है। विदेशमंत्री जयशंकर ने कोलंबो पहुंचने के दो फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एस. जयशंकर की यह यात्रा दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी परियोजनाओं और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप…
वाशिंगटन। अमेरिका के सीरिया में किए गए हवाई हमले में कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को तगड़ा नुकसान हुआ है। उसका एक शीर्ष और भरोसेमंद नेता मारा गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक्स हैंडल पर उपलब्ध ब्योरे में मारे गए इस कुख्यात रणनीतिकार का नाम उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी बताया गया है। वह संगठन में आतंकियों की भर्ती करता था। कमांड ने कहा कि यह हमला सीरिया के कसीरिया में 16 जून को किया गया था। उल्लेखनीय है कि जिहादी संगठन के रूप में बर्बर गतिविधियां संचालित करने वाले आईएसआईएस को इस्लामिक स्टेट इन इराक ऐंड सीरिया और इस्लामिक…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को ताइवान को 36 करोड़ डॉलर के नए हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है। इसमें 291अल्टियस-600एम सिस्टम शामिल है। इस प्रणाली में युद्धक हथियारों के साथ लैस मानवरहित विमान या ड्रोन शामिल हैं। अमेरिका के इस दावे से चीन की टेंशन बढ़ गई है। इसके अलावा ताइवान को अधिक रेंज वाले 720 स्विचब्लेड ड्रोन और मिसाइल भी दिए जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि यह ताइवान की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करेगा और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति बनाए रखने में सहायता…
मनीला। फिलीपीन और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर संघर्ष व विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में फिलीपीन के सैन्य प्रमुख ने बुधवार को चीन से विवादित तटवर्ती क्षेत्र में चीनी तटरक्षक द्वारा जब्त किए गए हथियार और उपकरण लौटाने तथा हमले में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। उन्होंने इस हमले की तुलना दक्षिण चीन सागर में समुद्री लूट की घटना से की। फिलीपीन के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को आठ से अधिक मोटरबोट पर सवार चीनी तटरक्षक कर्मियों ने फिलीपीन की नौसेना की दो नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी और…
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंट दीपिका मुंबई में फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास और मेगास्टार अमिताभ बच्चन मंच से दीपिका को उतारने में मदद के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं। इवेंट में ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंची दीपिका बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शो की शुरुआत में जब दीपिका ने एंट्री की तो उन्हें स्टेज पर चढ़ने में बिग बी ने मदद…
