नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि चुनाव के कारण थोड़े अंतराल के बाद फिर से आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस एपिसोड के लिए सुझाव मांगे हैं।‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड 30 जून को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘मन की बात’ के 111वें एपिसोड के लिए अपने विचारों और इनपुट को मायगोव ओपन फोरम, नमो एप पर लिखकर या 1800 11 7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट…
Author: shivam kumar
– जलने वाले गंभीर मरीजों को त्वचा संबंधी उपचार में मिलेगी मदद – स्किन बैंक में उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम होगी नई दिल्ली। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) ने मंगलवार को सैन्य कर्मियों के लिए अत्याधुनिक ‘स्किन बैंक’ शुरू किया है। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के लिए यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। इस पहल का उद्देश्य सेनाओं और उनके परिवारों के बीच गंभीर रूप से जलने की चोटों और अन्य त्वचा संबंधी स्थितियों के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि नया स्किन बैंक स्किन ग्राफ्ट के संग्रह, प्रसंस्करण, भंडारण…
-केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने शहर में आए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। दरबार में विधिवत दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार काशी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री करीब 20 हजार करोड़ किसानों के खाते में डालेंगे। कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला…
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को ईमेल से दी गयी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरे ईमेल के मिलने की पुष्टि पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने की है। धमकी देने वाले ने मेल के माध्यम से पटना समेत देश के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।पटना एयरपोर्ट के निदेशक को दोपहर 01:10 बजे धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम पटना एयरपोर्ट…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दो राज्यों में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस संबध में आज मंगलवार को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की एक और पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से कमलेश ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की रायगढ़ सीट से मोहित सेन गुप्ता और बागड़ा से अशोक हालदार को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी इस सूची को कांग्रेस…
विशेष झारखंड के वोटरों ने सभी दलों को पढ़ाया आत्ममंथन का पाठ लोकसभा चुनाव परिणाम से मिले संकेतों को बारीकी से समझने की जरूरत 51 विधानसभा सीटों पर बढ़त लेकर भी एनडीए के लिए संभलने का समय आदिवासी सीटों पर जीत के बावजूद इंडिया गठबंधन को भी होगी मुश्किल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव के परिणाम का विश्लेषण लगातार चल रहा है। झारखंड में भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तरीके से चुनाव परिणाम का विश्लेषण और हार-जीत के कारणों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। झारखंड के…
फारबिसगंज/अररिया। बिहार के अररिया जिले के सिखटी और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल निर्माण के दौरान ही बकरा नदी में समा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी के आंखों पर संवेदक की मेहरबानी का पर्दा नहीं पड़ता तो आज बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी के गर्भ में नहीं समाता। लोगों ने कहा कि इस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं। यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया था। इसके बाद 12 करोड़ रुपये की लागत से नदी के…
-झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार -सीता सोरेन के लिए हमदर्दी का सिर्फ नाटक, असली हमदर्दी होती तो दुर्गा सोरेन की संदेहास्पद मौत की उच्च स्तरीय जांच होती : प्रतुल शाहदेव -लोकसभा चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी गठबंधन बदहवास, भाजपा गठबंधन 51 विधानसभा सीटों पर आगे था, जबकि सत्ताधारी गठबंधन 29 सीटों पर सिमटा झामुमो कांग्रेस की समीक्षा बैठकों को भूल गया झामुमो, जिसमें दिनदहाड़े गोलियां चला करती थीं रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि आज ये लोग सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू…
रांची। बकरीद के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची और पाकुड़ में गाय और बछड़े की कुर्बानी दी गयी। बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इन दोनों वीडियो में खुलेआम कुर्बानी देते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे को उठा कर मौजूदा चंपाई सरकार पर निशाना भी साध रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। भाजपा के कई नेताओं…
रांची। सदर अस्पताल, रांची के डॉक्टरों ने फिर एक कैंसर पेसेंट को बड़ी राहत दी है। कैंसर सर्जन डॉक्टर प्रकाश भगत ने एक कैंसर पेसेंट की सर्जरी कर उसे बड़ी सहायता दी है। सिल्ली की रहने वाली 47 वर्षीय एक महिला पेशाब के रास्ते से खून आने की शिकायत लेकर महिला विभाग के ओपीडी में आयी थी। वहां पर सीटी स्कैन एवं बायोप्सी करने से एंडोमेट्रियल कैंसर होने का पता चला। इसके बाद 14 जून को उसका ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया गया । इस दौरान गर्भाशय, अंडकोष निकाल दिया गया। ऑपरेशन के चार दिनों बाद मरीज तेजी से स्वास्थ्य…
रांची। रांची में मानसून की संभावनाओं को देखते हुए रांची नगर निगम में रेस हो गया है। अमित कुमार (प्रशासक, रांची नगर निगम) के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत बरसात से पूर्व निगम द्वारा सभी नाले, नालियों की विशेष सफाई हेतु विशेष सफाई अभियान (सफाई तो होकर रहेगी 4.0) शुरू कर दिया गया है। इस विशेष सफाई अभियान में निगम द्वारा युद्ध स्तर पर शहर के सभी छोटी-बड़ी एवं गहरी नालियों की विशेष रूप से सफाई की जा रही है। साथ ही शहर के खतरनाक नालों के किनारे स्थायी रूप से बैरिकेडिंग करने के साथ-साथ साइन बोर्ड भी लगाया जायेगा। निगम ने…
