जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजमो को थर्ड फ्रंट (तीसरे मोर्चा) के रूप में खड़ा किया जायेगा। 19 जून को रांची में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजमो की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसमें राज्य के अंतर्गत आनेवाली विभिन्न विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया जायेगा। श्री राय सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मंडलों में बूथ…
Author: shivam kumar
जामताड़ा। सिक्किम में भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के कारण सैकड़ों सैलानियों के साथ जामताड़ा के एक परिवार के सात लोग फंस गये हैं। सभी पिछले तीन दिनों से वहां फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा के मिहिजाम के रहने वाले राजू प्रसाद अपने परिवार के साथ 10 जून को सिक्किम के लिए रवाना हुए थे। 17 जून को सभी को वापस आना था, लेकिन वो अबतक नहीं लौंटे हैं। इस कारण उनके परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगायी है। बता दें कि फंसे हुए पर्यटकों को सड़क मार्ग से निकालने…
रांची। लगातार दूसरी बार रांची संसदीय क्षेत्र से जीतने वाले सांसद और मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में बतौर रक्षा राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद संजय सेठ चार दिनों के लिए रांची आये हुए थे। मंगलवार को वह फ्लाइट से पुन: दिल्ली निकल गये। इससे पहले मिथिला समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड मैथिली मंच, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विनय कुमार झा के नेतृत्व में संजय सेठ से भेंट की। संस्था के सदस्यों ने सर्वप्रथम मंत्री को मिथिला का संस्कृति सम्मान पग पहनाया। दोपट्टा ओढ़ा कर पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इसके बाद संस्था के महासचिव जयंत झा एवं सदस्य…
बोकारो। बोकारो के डीवीसी पावर प्लांट में मंगलवार सुबह चालू बिजली लाइन का केबल कटिंग के दौरान फ्लैशिंग से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। आनन-फानन में दोनों का प्लांट में स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर जिले के बीजीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि स्क्रैप वाले बी पावर प्लांट की कटिंग का कार्य हैदराबाद की राधा स्मेलटर्स कंपनी को दिया गया है। प्लांट फायर सेक्शन के समीप जीरो मीटर लेवल पर कंपनी के सुपरवाइजर के निर्देश पर गोविंदपुर पंचायत के दो मजदूर केबल काटने गये। इस दौरान…
रांची। राज्य सरकार ने चुनाव के बाद चार आइपीएस का तबादला किया है। अजीत पीटर डुंगडुंग को फिर से देवघर का एसपी बनाया गया है। जानें कौन कहां गये क्रांति कुमार गाडिदेशी को दुमका जोनल आइजी बनाया गया। ए विजया लक्ष्मी को आइजी ट्रेनिंग बनाया गया। राकेश रंजन को जैप 1 का कमांडेंट बनाया गया। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया।
पाकुड़। सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में आज पश्चिम बंगाल के कृष्टोनगर गांव के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने गोपीनाथपुर गांव पर जबरदस्त बमबारी एवं फायरिंग भी की। उपद्रवियों ने एक मकान में आग लगा दी और उसके बाद पथराव किया। गोपीनाथपुर के ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव और बम से प्रहार किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन स्थिति गंभीर होते देख पुलिस पीछे हट गयी। स्थिति अनियंत्रित देख पुलिस अधिकारियो ने इसकी सूचना…
-सुनील सोरेन ने कहा: मनी लांड्रिंग की आरोपी लगा रही हैं आरोप रांची। दुमका लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संथाल के स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने खुल कर पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी और विधायक रणधीर सिंह पर भितरघात करने का आरोप लगाया है। अब सुनील सोरेन और लुइस मरांडी ने सीता सोरेन के आरोपों का जवाब दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए दोनों नेताओं ने सीता के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है…
रांची। जमीन घोटाला मामले में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से इडी फिर तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। तीन दिनों की रिमांड अवधि के बाद मंगलवार को शेखर कुशवाहा को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इडी ने उससे पूछताछ की और आवश्यकता बताते हुए पांच दिनों की रिमांड की मांग की। पूर्व में कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी थी। दरअसल, जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर इडी दो बार 22 अप्रैल 2023 एवं 16 अप्रैल 2024 को छापेमारी कर चुकी है। इडी ने बीते बुधवार को इडी के हीनू स्थित…
नामकुम (रांची)। नशे के सौदागरों के खिलाफ रांची की नामकुम पुलिस को मंगलवार को कामयाबी मिली है। पुलिस ने खूंटी से राजस्थान में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 123 बोरा डोडा ट्रक से जब्त किया है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने डोडा भरे ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन ड्राइवर और तस्कर भागने में सफल रहे। एक करोड़ से अधिक का डोडा जब्त गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची की नामकुम पुलिस ने मंगलवार की सुबह 4 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवल रिंगरोड के समीप से डोडा लदा ट्रक (आरजे…
-अफीम की खेती को हर हाल में नष्ट किया जाये -रांची शहर में अफीम, चरस, गांजा की रोकथाम के लिए अभियान चलायें रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने स्कूल एवं मंदिर के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट चलाये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर बार एवं रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति न दी जाये। लाइसेंस के टर्म एवं कंडीशन के तहत रात 12:00 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रखना चाहिए। मोराबादी स्थित रूइन हाउस (बार एवं रेस्टोरेंट) को सुबह चार बजे तक भी खुला देखा गया है। कोर्ट ने राजधानी रांची के मोरहाबादी…
-एक्शन नहीं लिया गया, तो कोर्ट कड़ी कार्रवाई करेगा रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा है कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यीकरण में कितने रुपये हुए खर्च हुए। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गयी, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एक्शन नहीं लिया गया, तो…
