रांची। साल 2024 के लिए नयी बिजली दरों की निर्धारण प्रक्रिया विद्युत नियामक आयोग की ओर से शुरू कर दी गयी है। नियामक आयोग ने आधुनिक पावर प्लांट के लिए जन सुनवाई की तारीख की घोषणा की है। जन सुनवाई 24 जून को रांची में की जानी है। इस संबध में नियामक आयोग की ओर से सूचना जारी की गयी है। उसमें बताया गया है कि कंपनी ने साल 2020 से 2023 तक ट्रू अप के लिए आवेदन किया है। जन सुनवाई दिन के 11: 30 बजे से बीएनआर चाणक्य में की जायेगी। कंपनी के आवेदन पर स्टेक होल्डर्स और…
Author: shivam kumar
रांची। 15 जून को हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के समीप राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ विधायक नवीन जायसवाल ने सांसद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। इसके शिलापट्ट को आवास बोर्ड द्वारा मंगलवार को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में उबाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांसद दीपक प्रकाश और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हरमू क्षेत्र में शिव शक्ति मंदिर के परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण का शिलान्यास पिछले दिनों किया था। बिना किसी सूचना के झारखंड आवास बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा शिलापट्ट को तोड़ दिया गया।…
देवघर। भाजपा के अंदर की राजनीति अब सार्वजनिक होने लगी है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देवघर में आयोजित बीजेपी की बैठक में उठा विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। उपजे विवाद के बाद देवघर बीजेपी के बीच का अंदरुनी विवाद अब खुल कर सामने आ गया है। एससी समाज की नाराजगी बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के बाद अब एससी समाज के लोगों ने भी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एससी समाज के लोगों ने मंगलवार को निशिकांत दुबे पर दलितों का अपमान करने और अपने गुंडों को भेज कर गाली गलौज समेत जाति…
-बोले: पार्टी कम से कम 30 सीटों पर लड़ेगी चुनाव रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक 19 जून को डोरंडा, रांची में 11.30 बजे बुलायी गयी है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। पार्टी फिलहाल विधानसभा चुनाव में कम से कम 30 सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के संरक्षक तथा जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय, सभी केंद्रीय पदाधिकारी तथा जिÞला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजमो के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने दी है।
अपनी सुरीली आवाज से 90 के दशक में बाॅलीबुड में अपनी पहचान बनाने वाली पार्श्वगायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है। अलका के मुताबिक उन्हें ये समस्या एक वायरल अटैक के बाद हुई। एक दिन फ्लाइट से बाहर निकलते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। अलका ने प्रशंसकों और सह-कलाकारों को दुर्लभ स्थिति के बारे में बताते हुए तेज संगीत से दूर रहने की सलाह दी। अलका याग्निक ने…
रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रमुख जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची के ऑक्सीजन पार्क में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सवर्ण उम्मीदवार भी उतारे जाएंगे, जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुल आठ सीटों पर हमने प्रत्याशी उतारा था। इन आठ लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जाहिर तौर पर इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर, खूंटी और गोड्डा लोकसभा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यकरण में कितने रुपये हुए खर्च हुए। कोर्ट ने मौखिक कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गई, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर एक्शन नहीं लिया गया तो कोर्ट कड़ा आदेश पारित…
-डीजीपी ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर करने वाली टीम को किया सम्मानित पश्चिमी सिंहभूम। जिले के गुवा और जेटेया थाना क्षेत्रों के लिपुंगा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए थे। इस दौरान दो नक्सली गिरफ्तार भी किए गए थे। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जवानों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सुरक्षा बलों की पूरी टीम को चाईबासा पुलिस केंद्र में सम्मानित किया। चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को डीजीपी अजय…
रांची। बरकट्ठा फ्लाईओवर का काम सालों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। एनएच 2 चोरदाहा से गोरहर सेक्शन छह लेन रोड किया जा रहा है, इसमें बरकट्ठा बाजार में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। फाउंडेशन और सब स्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा कर दिया गया है, लेकिन सुपरस्ट्रक्चर का काम सालों से बाधित है। निर्माण कंपनी ने सिर्फ पीलर बनाकर काम छोड़ दिया है। तील साल से काम बंद है। इस वजह से चतुर्भुज सड़क में जीटी रोड संर्किण हो गयी है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि वहां के स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से…
-एजेंसी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने मार्च में इसके सात फीसदी रहने का अनुमान जताया था। फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2 फीसदी की मजबूत वृद्धि होगी। वहीं, एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए…
डसेलडोर्फ। यूरो 2024 के ग्रुप चरण में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बावजूद, डिडिएर डेसचैम्प्स और उनकी फ्रांसीसी टीम चिंता में डूबी हुई है, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ी और कप्तान किलियन एमबाप्पे चोटिल होकर मैच से बाहर चले गए, जिससे संभावित रूप से आगामी खेलों में उनकी भागीदारी प्रभावित हो सकती है। फ्रांस ने सोमवार को ग्रुप डी के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रिया पर 1-0 से जीत हासिल की, पहले हाफ में एमबाप्पे के क्रॉस से ऑस्ट्रियाई डिफेंडर मैक्सिमिलियन वोबर ने आत्मघाती गोल किया, जो मैच का विजयी गोल साबित हुआ। एमबाप्पे दूसरे हाफ में…
