Author: shivam kumar

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री शनिवार को विज्ञान भवन में ‘भारती-नारी से नारायणी’ महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय विद्वत परिषद और शरण्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, कोलेट्रल-फ्री लोन और नाइट शिफ्ट…

Read More

बर्मिंघम। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ली शी फेंग को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। यह मैच 45 मिनट तक चला, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक और सटीक खेल का प्रदर्शन किया। पहले गेम में लक्ष्य सेन पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने शुरुआत में बढ़त बना ली और लगातार छह…

Read More

विशेष कई किरदारों ने लगातार भूमिका बांधी, नफा नुकसान को तोला गया नीतीश का स्वास्थ्य, उस पर लगातार हावी होती अफसरशाही ने भाजपा को सतर्क किया निशांत कुमार की जरूरत सिर्फ जदयू को ही नहीं भाजपा को भी उतनी ही तेजस्वी और पीके भी अब आंख गड़ाये बैठे हैं, उत्साहित और मौका बिहार में सत्ता परिवर्तन या यूं कहें कि नीतीश युग की समाप्ति का मंच तैयार हो गया है। कौन बनेगा मुख्यमंत्री और मंत्री, या फिर किसके पास कौन सा विभाग रहेगा, यह सब तय होना अभी बाकी है। लेकिन एक बड़ा सवाल, जो राजनीति को जानने-समझने वाले हर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों, विशेष रूप से प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना से लाभान्वित लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर माईगॉवइंडिया की ओर से साझा पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जनऔषधि दिवस 2026 पर, उन सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं जिन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का अच्छा असर हुआ है। यह पहल यह पक्का करने के हमारे कमिटमेंट को…

Read More

काठमांडू। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के प्रत्यक्ष चुनाव के तहत 161 निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती जारी है, लेकिन भौगोलिक स्थिति और मौसम संबंधी कठिनाइयों के कारण चार निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक मतों की गिनती शुरू नहीं हो सकी है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता सुमन घिमिरे ने बताया कि दूरदराज़ क्षेत्रों से मतपेटिकाएँ मुख्य स्थान तक पहुँचाने में हो रही कठिनाई के कारण गिनती में देरी हुई है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अभी तक मतगणना शुरू नहीं हुई है, उनमें संखुवासभा-1, गोरखा-1, मुगु-1 और धनुषा-1 शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार संखुवासभा-1 की मतपेटिकाएँ पहुँच चुकी हैं और सभी दलों…

Read More

भागलपुर। रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियानों के तहत मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने मनीष कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक मालदा के मार्गदर्शन और अशिम कुमार कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के पर्यवेक्षण में किए गए अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। एक विशेष अभियान के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने पैसेंजर्स की संपत्ति की चोरी में शामिल पांच (05) व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सोने और चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी और चोरी करने के लिए…

Read More

धनबाद। देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी टुंगरी में स्थित डॉ. ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय पर दमकल की टीम पहुंचने से एक बड़ी घटना होने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में वहां रखा एक सीमेंट मिक्सर मशीन भी आ गया, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। देर रात अचानक उठती तेज लपटों को देखकर आसपास…

Read More

चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को विरोध रैली निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। शनिवार को कोलकाता के डोरिना क्रॉसिंग स्थित धरना मंच से संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि रसोई गैस की कीमत बढ़ाने का फैसला आम परिवारों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह अचानक कीमत बढ़ाने से लोगों पर क्या…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड सेे 6 भारतीय श्रमिकों में से 4 की सुरक्षित घर वापसी करवाई। एनएचआरसी के अनुसार प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए 20 फरवरी को विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित एक कारखाने में अपने नियोक्ता द्वारा कई महीनों से बंधक बनाए गए 6 भारतीय श्रमिकों को शीघ्र छुड़ाने का आग्रह किया था। पत्र के अगले दिन ही विदेश मंत्रालय के दक्षिणी प्रभाग ने थाईलैंड अधिकारियों से उन्हें छुड़ाने का अनुरोध किया और उस कंपनी के मालिक से…

Read More