Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी Ranchi में शनिवार रात हुई रेस्टोरेंट फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेस्टोरेंट संचालक को दोबारा धमकी दी है। बताया जा रहा है कि उसने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी गई तो इस बार गोली नहीं बल्कि बम से हमला किया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने इस धमकी की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, Lodhma Road स्थित कुतियातु चौक के पास Hotel Tito’s में शनिवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब राज्य के पूर्व राज्यपाल C. V. Ananda Bose ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने पूरी तरह सोच-समझकर लिया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा उन्होंने फिलहाल नहीं किया और कहा कि उचित समय आने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जीवन और जिम्मेदारियों में भी एक खेल की तरह नियम होते हैं। उन्होंने कहा, “खेल में एक नियम…

Read More

काठमांडू। पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए जेन जी प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों और नुकसान की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय आयोग ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को सौंप दी। पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले इस जांच आयोग की मुख्य रिपोर्ट 900 से अधिक पन्नों की बताई गई है। आयोग के सदस्य और नेपाल पुलिस के पूर्व डीआईजी विज्ञानराज शर्मा के अनुसार रिपोर्ट के साथ कई अनुसूचियां और दस्तावेज भी शामिल हैं, जिससे कुल दस्तावेज का आकार 8,000 से 10,000 पन्नों के बीच है। रिपोर्ट सौंपने के बाद शर्मा ने…

Read More

धनबाद। झारखंड के Dhanbad जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। Jharia थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला इलाके में एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोदाम से उठता घना धुआं पूरे आसपास के क्षेत्र में फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे, जिससे इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा बिहार सरकार के…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बसपा प्रमुख ने रविवार को एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय संविधान के आदर्श व मान-मर्यादा के मुताबिक सभी को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए। इनके प्रोटोकाल का भी ध्यान रखना जरूरी है और इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ वे आदिवासी समाज से भी हैं, लेकिन अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार की ओर से राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की है। मरांडी ने शनिवार रात सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान संथाल आदिवासी समाज की बेटी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन…

Read More

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की महिला जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम की अध्यक्षता में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के दिग्गज नेता प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की सुपुत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं। उनका स्वागत आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य नृत्य-संगीत और नगाड़ों की गूंज के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों के जश्न का दिन है। उन्होंने महिलाओं से अपने हक के प्रति जागरूक होने और समाज को सशक्त बनाने की अपील की।…

Read More

विशेष भारत खुद सक्षम, ट्रंप को कह दो उसका गुलाम नहीं है भारत भारत को अब आर्थिक ही नहीं, सैनिक महाशक्ति बनना होगा देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे रेवड़ी कल्चर के लोभ को छोड़ना होगा तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, यानी भारत के सामने चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। घरेलू मोर्चे पर छोड़ भी दिया जाये, तो अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत को अपने करीबी सहयोगी और दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका से ही लगातार झटके दिये जा रहे हैं। पहले अमेरिका ने टैरिफ का डर दिखा कर भारत को रूस से सस्ता…

Read More

खूंटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल खूंटी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शोभा किस्पोट्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. शोभा किस्पोट्टा ने कहा कि आज की महिलाएं देश के सर्वांगीण विकास में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल घर और परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को आगे बढ़ाने…

Read More

तेहरान। पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल गहराते जा रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका की ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है जो कभी पूरा नहीं होगा। राज्य टीवी पर प्रसारित संदेश में उन्होंने साफ कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। पड़ोसियों पर हमलों पर जताया खेद हालांकि पेजेशकियन ने क्षेत्रीय देशों पर हुए हमलों को लेकर अप्रत्याशित रूप से खेद भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाल में खाड़ी के कुछ देशों पर हुए…

Read More