Author: shivam kumar

रांची। झारखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। शुक्रवार को भी झारखंड के 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पलामू, गढ़वा और आसपास में अगले 24 घंटे के दौरान भी हीट वेव का आॅरेंज अलर्ट और राज्य के शेष भागों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पलामू का तापमान 45.2 डिग्री रहा। रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण राज्य में मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान लू से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गयी। इनमें गढ़वा के विशुनपुरा…

Read More

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया। इस गोलीबारी में पीड़ित कारोबारी का पांच साल का बेटा भी घायल हो गया है। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने रॉकी कालिंदी की बाइक से पीछा किया और मौका मिलते ही फायरिंग कर दी। युवक के कंधे में गोली लगी है, जबकि उसका पांच साल का बेटा भी घायल हो गया है। बाप-बेटे दोनों को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज…

Read More

रांची। बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के पोंडा गांव के चार आदिवासी किशोर पिछले 24 घंटे से गायब हैं। घर वाले परेशान हैं। अभिभावकों ने थाना में गुमशुदगी तथा बाल तस्करी की आशंका से संबंधित लिखित शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक पोंडा गांव के सागर हांसदा (12 वर्ष), पिता-रोहित कुमार हांसदा, राजू बेसरा (14 वर्ष) पिता-बाबू दास मांझी, शशिकांत हांसदा, पिता-जितेंद्र कुमार हांसदा, निखिल सोरेन (13 वर्ष) पिता-रोमन मांझी गुरुवार सवेरे से अपने गांव से गायब हैं। घर वाले अपने गांव तथा आसपास के गांव तथा रिश्तेदारों के पास 24 घंटे से तलाश कर रहे हैं। लेकिन कुछ…

Read More

देवघर। देवघर पुलिस ने शहर में लूटपाट करनेवाले कोढ़ा गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला जुराबगंज निवासी निहाल कुमार यादव और मिथुन कुमार यादव का नाम शामिल है। आरोपी की निशानदेही पर दो चेन, दो कीपैड मोबाइल, एसबीआइ का ब्लैंक पासबुक और 10 जून को एक कोचिंग सेंटर के पास छिनतई के दौरान पहना हुआ कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार विगत करीब एक माह से देवघर बाजार के विभिन्न जगहों पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा…

Read More

-झारखंड में 54 फीसदी बारिश की कमी -झारखंड में 12 जून से पहले आ जाता था मानसून -पूरे राज्य में हीट वेब -सूख गये नदी-नाले और जलप्रपात -जून में बारिश होगी कम -जुलाई में हो सकती है भरपाई रांची। भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी 54 फीसदी हो गयी है। यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है। झारखंड में अधिकांश भागों में तापनान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और शुक्रवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस…

Read More

रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में एनसीसी 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन की 22 कैडेट्स खेलगांव पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कैडेट्स को रोल मॉडल बनने के लिए सलाह दी। उन्होंने कैडेट्स को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और पूरे जोश के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की भावना पैदा करता है। श्री मिश्रा ने बटालियन की दो कैडेट्स टिवंकल वर्मा और श्रेयसी बाखला को अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप में फायरिंग के लिए चुने जाने पर बधाई दी। एएनओ अनुराधा सिंह ने…

Read More

रांची। इडी की शिकायतवाद के आलोक में समन का अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 15 जून को भी एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं हुए। हेमंत सोरेन का इस मामले में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इडी की ओर से एक उनके प्रोडक्शन के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन में इडी की ओर से अनुरोध किया गया कि आरोपी हेमंत सोरेन अभी जेल में हैं उन्हें इस मामले में प्रोडक्शन कर उपस्थिति दर्ज करायी जाये। आवेदन के आलोक में बिरसा मुंडा जेल अधीक्षक के पास पत्र लिखा गया है। इडी की इस…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। ये नियुक्ति आद्रा डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों में अवस्थित अस्पतालों के लिए होगी। साक्षात्कार के माध्यम से 11 चिकित्सकों की भर्ती की जायेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार साक्षात्कार 18 जून को किया जायेगा। आवेदन के लिए पहले हीअभ्यर्थियों को समय दिया गया था, जिसकी तिथि पूरी हो गयी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर साक्षात्कार लिया जायेगा। इसमें से पांच अनारक्षित, दो अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति तथा तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। साक्षात्कार 18 जून को आद्रा में होगा। यह भर्ती पूर्णकालिक संविदा…

Read More

विशेष -चुनाव आयोग भी गंभीर, जांच कर नाम शामिल करने का दिया निर्देश नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश में आम चुनाव संपन्न हो गया है और 18वीं लोकसभा के गठन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार ने कामकाज संभाल भी लिया है। चुनाव परिणामों की राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने हिसाब से समीक्षा की जा रही है, हार-जीत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इन तमाम कसरतों में एक बात की तरफ हर किसी का ध्यान जा रहा है। यह है मतदाता सूची…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद आज सुबह कुछ समय पहले स्वदेश लौट आए। जी-7 समिट के आउटरीच सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक मुद्दों के अलावा विकसित भारत के निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ” वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हमारा कमिटमेंट है कि समाज का कोई भी वर्ग देश की विकास यात्रा में पीछे न छूटे। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है।” इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा पर चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक सांसद बिप्लब कुमार देब को बनाया गया है। इस समिति में सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद बृजलाल, सांसद कविता पाटीदार शामिल हैं। शनिवार को भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर स्थिति का तत्काल जायजा लेने और वहां की स्थिति की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को देने के लिए एक समिति का गठन किया है। भाजपा का आरोप है कि बाकी राज्यों से उलट पश्चिम बंगाल…

Read More