गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी थाना अंतर्गत लोनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह पॉलिथीन बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने अथवा घटनास्थल पर किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियों को खाली करा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के एडीजी अमन शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यह फैक्टरी प्रकाश कुमार की है, जिसमें पैकेजिंग का कार्य किया जाता…
Author: shivam kumar
जोधपुर। श्रीगंगानगर सेक्टर से लगने वाली भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में बीती आधी रात में सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से आई चार पैकेट संदिग्ध हेरोइन दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की है। बीती मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन के देखकर हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र…
देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख धूम्रपान के खिलाफ कठोर कदम के लिए खास है। भूटान ने साल 2010 में इसी तारीख को तंबाकू के पैदावार और इसकी खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी थी। वैसे तो भूटान धूम्रपान का शुरू से सख्त विरोधी रहा है। उसने छह साल पहले 2004 में पूरे देश में तंबाकू के सेवन पर रोक लगा दी गई थी। सीमित मात्रा इसके आयात की अनुमति थी लेकिन इसपर भारी टैक्स लगाया गया था। 2005 में भूटान में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू के सेवन…
भागलपुर। जिले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के गुहारिये गांव स्थित चमरिया तालाब में बदमाशों ने जहर दे दिया। जिससे तालाब की सारी मछलियां मर गई। यह तालाब 1 एकड़ 40 डिसमिल में फैला हुआ है। इस तालाब में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13 जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल, तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब पांच क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है…
पूर्वी चंपारण। जिला जज,डीएम व एसपी ने विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया । इस दौरान इनलोगो ने विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते गृह के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद को निदेश दिया कि मामलों को अविलंव निष्पादन करना सुनिश्चित करे। इन्होने…
-सीसीएल के सीएमडी ने सांसद की पहल पर सहमति जतायी -रांची डीसी और नगर निगम अधिकारी पूरी करेंगे कागजी कार्रवाई -जल्दी शुरू होगा कार्य, रांची झील को मिलेगी गंदगी से मुक्ति रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने पहले ही दौरे में रांची को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रांची झील यानी बड़का तालाब के प्रदूषित होते पानी और बार-बार उसमें उग रही जल कुंभी और उससे उत्पन्न गाद की सफाई की स्थायी व्यवस्था कर दी है। आठ करोड़ रुपये की लागत से इस सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया जायेगा। दरअसल मंत्री बनने के…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 16 जून को रांची में केंद्रीय समिति की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं सचिव भाग लेंगे। इनके अलावा सभी अनुषांगिक इकाइयों (अखिल झारखंड महिला संघ, अखिल झारखंड छात्र संघ, युवा आजसू, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड किसान संघ, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखंड…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शनिवार को मोरहाबादी स्थित आवास में जैप-2 की कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
– जरूरतमंद देशों में पूंजी निवेश, यूक्रेन को वित्तीय सहायता, गाजा युद्ध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक सुरक्षा पर हुई चर्चा बारी। जी-7 देशों के नेताओं ने शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत में प्रवासन पर ध्यान केंद्रित किया और मानव तस्करी से निपटने तथा उन देशों में निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जहां से प्रवासी अक्सर जान खतरे में डालकर यात्रा शुरू करते हैं। इटली के दक्षिणी क्षेत्र पुगलिया में एक लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित इस सम्मेलन में अन्य प्रमुख विषयों पर भी चर्चा हो रही है, जिनमें यूक्रेन को वित्तीय सहायता, गाजा…
– एयर डिफेंस सिस्टम ने कई रॉकेट को हवा में नष्ट किया यरुशलम। ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजराइल पर लगातार तीसरे दिन राकेटों से ताबड़तोड़ हमला किया। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 35 राकेटों में से अधिकांश को मार गिराया। हालांकि कुछ रॉकेट ने इजरायल को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद इजराइली लड़ाकू विमानों और टैंकों ने लेबनान के हिजबुल्ला के कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए। इन हमलों में दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना है। ताजा हमले में हिजबुल्ला ने इजराइल के…
हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि रवीना टंडन ने नशे में अपनी कार से एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी और सवाल करने पर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। हालांकि, मामले की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने बताया है कि एक्ट्रेस के नशे में होने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप झूठे हैं। अब एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन लिया है। रोडरेज मामले में पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट…
