कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से काफी चर्चा थी। आख़िरकार फ़िल्म रिलीज़ हो गई है और इसकी पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। ‘चंदू चैंपियन’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने काफी मेहनत की है। फिल्म में कार्तिक ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) में 2000 रुपये प्रति टन की कटौती की है। इस कटौती के बाद घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 5,200 रुपये प्रति टन से घटकर 3,200 रुपये प्रति टन हो गई है। नई दरें शनिवार, 15 जून से लागू हो गईं हैं। सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर कच्चे तेल पर मौजूदा विंडफॉल टैक्स 5,200 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,200 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। हालांकि, अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…
लखनऊ। जिले में रविवार 16 जून को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा लखनऊ के 86 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 40 हजार 30 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में पांच आईएएस अधिकारी कमिश्नर लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब, खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, सचिव नियोजन अनुराग यादव और स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से इस परीक्षा से संबंधित जानकारी और…
कानपुर। दिव्यांगजन सशक्ती कारण विभाग उत्तर प्रदेश ने कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। यह जानकारी शनिवार को कानपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से दिव्यांगजनों को सरकार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्टिक, स्मार्ट केन, वॉकर, कान की मशीन, एमआरकिट, लिप्रोसी किट, ब्रेल किट आदि सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किये जाते है। श्री उत्तम ने बताया कि विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल https://divyangjanup.upsdc.gov.in विकसित किया है। जिस पर जाकर दिव्यांगजन…
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के कर्मचारी नेता शिवप्रताप सिंह के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है। विजिलेंस ने जांच के बाद शासन की अनुमति पर यह मुकदमा पंजीकृत कराया है। कर्मचारी नेता शिवप्रताप सिंह पर पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। प्राधिकरण के कर्मचारी नेता शिवप्रताप सिंह की सम्पत्ति की जांच के लिए रामकिशोर शुक्ला ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद जांच विजिलेंस को दे दी गयी थी। विजिलेंस के अधिकारियों ने आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के दौरान कुछ जानकारियां एकत्रित की और इसी के आधार पर शासन…
ललितपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को बीती देर रात फांसी लगा ली। जब पति ने फंदे से लटका पत्नी को देखा तो वह स्कूटी पर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध जानकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इसकी शंका होते ही पति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवधाम कालोनी में सोनू पत्नी स्वाति (22) के साथ रह रहे थे। बीती देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। हैरानी की बात यह…
कानपुर। स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजेगी। पुलिस उपायुक्त मध्य आर.एस.गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा निवासी सुतेश सोनकर पुत्र गंगा प्रकाश है। पुलिस टीम ने उसे झकरकटी बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वरूप नगर थाने में 7 जून को एक महिला ने पुलिस को सूचना दिया कि उसकी नाबालिग भतीजी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर प्रत्येक जनपद केन्द्रों और सरकारी विभागों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए शनिवार 15 जून से 21 जून तक सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक, मेडिकल समूहों के कार्यकर्ताओं की ओर से भी विभिन्न आयोजन हो रहे है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की योग थीम को लेकर अपील की। मुख्य सचिव ने अपील में कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति अपने रुचि के अनुसार योग करें। दशम् अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों में…
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आग का कहर देखने को मिला। यहां लिप्टिस के पेड़ों के बाग में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे बाग को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पास में स्थित पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में आ गए। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करने के बाद काबू पाया, मगर तब तक लाखों के लिप्टिस के पेड़ जलकर राख हो गए। घटना जालौन कोतवाली उरगांव रोड की है। बता दें कि यहां पर किसान द्वारा अपने…
जौनपुर। जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में शुक्रवार देर रात विवाह समारोह से घर वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अराजकतत्वों ने बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। बारात प्रतापगढ़ जनपद के छतोना गांव से महाराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव में आई थी। जिला अस्पताल में भर्ती दो बारातियों को हल्की चोट आईं…
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि में मोबाइल स्नेचिंग की घटना करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बीती 6 जून 2024 को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त…
