गिरिडीह। दुकान बंद कर अपने घर जा रहे एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह घटना गिरिडीह जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो बाजार से की गयी। फिरौती के लिए हुए इस अपहरण की जानकारी मिलते ही गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। अंतत: पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। जिस युवक की बरामदगी की गयी है, उसका नाम पंकज दास है जो चतरो का रहनेवाला है। ऐसे हुई घटना दरअसल गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को फोन आया। फोन करनेवाले ने खुद का नाम लक्ष्मण दास बताया।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। वित्त मंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी है। ये देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है, जो पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना साल 1956 में हुई थी।
नई दिल्ली। सब्जियों और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण थोक महंगाई में लगातार तीसरे महीने इजाफा हुआ है। थोक महंगाई दर मई में सालाना आधार पर उछलकर 15 महीने के उच्चतम स्तर 2.61 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने अप्रैल में यह 1.26 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की वजह से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर मई महीने में 2.61 फीसदी रही है। पिछले साल मई में थोक महंगाई दर -3.61 फीसदी रही थी। अप्रैल में…
तरौबा। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के शानदार तीन विकेट और गुलबदीन नायब की बेहतरीन पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और वेस्टइंडीज के साथ सुपर 8 चरण में पहुंच गया। साथ ही न्यूजीलैंड, जो अब तक अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार चुका है, टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 2.5 ओवर…
एंटीगुआ। इंग्लैंड ने गुरुवार देर रात सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ओमान पर 8 विकेट से जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में शानदार वापसी की। इंग्लैंड ने ओमान को 47 रन पर ढेर कर दिया और 3.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से इंग्लैंड ने ग्रुप बी में अपना नेट रन रेट (एनआरआर) बेहतर कर लिया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ओमान के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद ने 4 विकेट लिया, जिससे ओमान…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान कैमरन व्हाइट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंजाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स को मुख्य कोच नियुक्त किया गया गया है। व्हाइट ने डेविड सेकर की जगह ली है। उन्होंने क्लब के साथ तीन साल का करार किया है। 40 वर्षीय व्हाइट पहली बार मुख्य कोच के रूप में कार्य करेंगे, लेकिन पिछले दो सालों से वे सिडनी सिक्सर्स के बॉस ग्रेग शिपर्ड के अधीन काम कर रहे हैं और इससे पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स में सहायक कोच थे। उन्हें रेनेगेड्स की टीम विरासत में मिली है, जिसमें सफेद गेंद की रन मशीन जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुपरस्टार…
नई दिल्ली। शुभमन गिल, जो इस समय भारतीय टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर हैं, मौजूदा ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के मैचों के अमेरिकी चरण के समापन के बाद स्वदेश लौट आएंगे। रिजर्व पेसरों में से एक, संभवतः आवेश खान, भी 15 जून को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा के खिलाफ मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं। गुरुवार तक दोनों खिलाड़ी फ्लोरिडा में हैं, बुधवार को चार्टर्ड फ्लाइट से टीम के साथ न्यूयॉर्क से फोर्ट लॉडरडेल पहुंचे। बुधवार दोपहर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच के…
देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को जापान के लोग कभी नहीं भूल पाते। दरअसल जापान 15 जून 1896 को भूकंप के बाद इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी का सामना कर चुका है। सानरिकू तट पर आई इस सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी। इस सुनामी की लहरें 80 फीट से 125 फीट ऊंची थीं। जब ये तट से टकराईं, तो इनके रास्ते में जो भी आया, वो तबाह हो गया। गांव के गांव नष्ट हो गए। भू-गर्भीय हलचलों और दुर्घटनाओं की जानकारी आधिकारिक तौर पर…
पटना। बिहार में रुपौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि पार्टी ने रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कलाधार मंडल को सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल…
पूर्वी चंपारण। श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं बाल श्रम विमुक्ति के लिए किए गए बेहतर कार्य को लेकर जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसकी जानकारी देते श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि पूर्वी चंपारण के डीएम द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन से यह संभव हो…
बर्लिन। स्पेन के सेंट्रल डिफेंडर एमेरिक लापोर्ट मांसपेशियों की समस्या के कारण शनिवार को क्रोएशिया के खिलाफ 2024 यूईएफए यूरो के उद्घाटन मैच से बाहर हो गए हैं। फ्रांस में जन्मे लापोर्ट ने गुरुवार को प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लिया, हालांकि स्पेनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) ने सूचित किया है कि वह खेल से पहले शुक्रवार को बाकी टीम के साथ बर्लिन की यात्रा करेंगे। हालांकि वह टीम के साथ होंगे, लेकिन उनका क्रोएशिया के खिलाफ मैच से चूकना तय है, क्योंकि स्पेन की रक्षा पंक्ति में रॉबिन ले नॉर्मंड के साथ नाचो फर्नांडीज या डेनी विवियन के शामिल होने…
