रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140 करोड़ देश वासी हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया। भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आयी। उन्होंने कहा कि जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए। कहा कि झारखंड की ठगबंधन…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। निगम स्तर लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें। साथ ही जिला स्तर पर आवेदनों की अनुशंसा की गति को तेज करें। इसमें आ रही सभी बाधाओं को दूर कर युवाओं के स्वरोजगार के मार्ग को प्रशस्त करें। ये बातें मंत्री दीपक बिरुआ ने कही। मंत्री शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को निर्देश दे रहे थे। मंत्री ने कहा इसकी सतत निगरानी होनी चाहिए ताकि स्वरोजगार की बढ़ रहे युवाओं को लाभ…
रांची। झामुमो युवा मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी गांडेय विधानसभा से विजयी विधायक कल्पना सोरेन को उपचुनाव में जीत की बधाई देने आवास पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओंं ने विधायक को सरना पड़हा गमछा, फूल का पौधा और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। साथ ही भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओंं ने कल्पना सोरेन के साथ रणनीति तैयार कर जीत को लेकर पूरे झारखंड में युवाओं को एकजुट करने के लिए विश्वास जताया। मौके पर बीरू तिर्की, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, विश्वजीत गोप, रिशु…
-आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस वजह से पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पानी की किल्लत है। इसी बीच गिरिडीह से एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। दरअसल, पीएचइडी का संवेदक गांव पहुंचा, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। एक घंटे से अधिक समय तक संवेदक को बांध कर रखा गया। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के चुंजका का है। इस बात की सूचना जैसे ही वरीय अधिकारियों को हुई…
-आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने 15 नवंबर तक हर हाल में एक लाख कुआं निर्माण का लक्ष्य ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की समीक्षा की है, यह पाया कि कुआं निर्माण की यह योजना काफी धीमी चल रही है। इसके काम में तेजी लाने को कहा गया है। सभी जिलों और प्रखंड-पंचायत स्तर पर अधिकारियों को कहा गया है कि वह लाभुकों से संपर्क करके काम में तेजी लायें। सीएम ने इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके…
रांची। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूट्यूबर को दिये इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें करारा जवाब दिया है। सांसद ने आपके लालच को उजागर किया, इसलिए आप ऐसा कर रही बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वह हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं। साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी…
-अजय शर्मा रांची। (आजाद सिपाही) बड़गार्इं अंचल की जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह पूरी तरह से निजी जमीन है। इस भूखंड के मालिक पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन नहीं हैं और न ही उनके कब्जे में यह भूखंड है। इसी जमीन में मनी लांडिंÑग का आरोप लगा कर हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को इडी ने जेल भेज दिया है। हैरत की बात यह है कि अब तक इडी की ओर से कोई ऐसा पुख्ता दस्तावेज न्यायालय के सामने नहीं रखा गया है, जिससे इसकी पुष्टि हो कि इस भूखंड के मालिक हेमंत सोरेन…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर धुर्वा रांची के प्रथम सेवक सुधांशु नाथ शाहदेव, सेवक अमरदीप कौशल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
रांची। रांची झील बचाओ अभियान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में झील की सफाई को लेकर सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह में लंकेश सिंह, उपेंद्र रजक, श्याम नंदन उपस्थित थे। श्री मिश्रा ने बताया कि रांची झील का पानी दूषित होने के कारण सड़ गया है। बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लंकेश सिंह ने कहा कि रांची झील के दूषित पानी का सैंपल समिति के द्वारा उच्च न्यायालय को भी दिया जायेगा।
रांची। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जायेंगे। 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाइम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किया जायेगा। इसके लिए सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। बादल शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन सहित कृषि कार्य के लिए किसानों के जरिये लिये गये ऋण की माफी योजना को लेकर बैठक में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। साहिबगंज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गवाह अंकुश राजहंस यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी पर फेरी टेंडर को चुनौती दी है। कोर्ट ने अंकुश यादव की याचिका को स्वीकार करते हुए 18 जून को मामले की सुनवाई निश्चित की है। गंगा नदी पर फेरी के लिए टेंडर 19 जून को होना है। अंकुश ने अपनी याचिका में कहा है कि साहिबगंज जिला प्रशासन खनन माफिया के सिंडिकेट को लाभ देने के लिए जबरन नियमों को बदल रहा है। नियमों में जो बदलाव किये गये हैं, उससे किसी खास…
