नैनीताल। कैंची धाम का 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है।शनिवार भक्त प्रातः काल से ही बाबा नीब करोरी के दर्शन को लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मंदिर परिसर में रील बनाने व फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है।धाम में सुबह की आरती के बाद बाबा को…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल की संसद में भारतीय पर्यटकों के साथ सीमा नाका पर हुए दुर्व्यवहार का मामला संसद में हुआ है। सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार पर सरकार से तत्काल जवाब मांगा गया है। यह मामला प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के धवल शमशेर राणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि हवाई मार्ग से आने वाले भारतीय पर्यटकों के मुकाबले सड़क मार्ग से आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना अधिक होती है। नेपाल की सीमा में प्रवेश करते समय नेपाल के सुरक्षाकर्मी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस कारण पर्यटकों की संख्या में कमी हो रही है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पर्यटन मंत्री…
एक्टर और पॉपुलर होस्ट मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का तीन साल पहले निधन हो गया था। अब पहली बार मंदिर ने अपने पति की मौत पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘मंदिरा तीन साल तक बोलने से बचती रही थी, लेकिन अब वह अपने पति की मौत के बारे में सार्वजनिक रूप से बोल सकती है। लंबे समय तक मैं बिना रोए उसके बारे में बात नहीं कर सकी, लेकिन अब मैंने काफी साहस जुटा लिया है।’ एक इंटरव्यू में मंदिरा ने कहा कि उनकी मौत के बाद का पहला साल सबसे कठिन था, लेकिन उसके बाद के…
लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव में शनिवार तड़के अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने घर की दीवार तोड़ते हुए पांच लोगों को रौंद दिया, जिससे एक की मौत हो गई जबकि जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। बताया गया है कि शनिवार तड़के राजदेव लोहरा तथा घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर घर की मिट्टी की दीवार को…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 16 जून को पूर्वी सिंहभूम में फ्लाइ ओवर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर मानगो स्थित गांधी मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर के डीसी एण् मित्तल सहित अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका शिलान्यास किया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा।
-नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत -झारखंड को झामुमो, कांग्रेस राजद के लुटेरों से बचाना है : बाबूलाल मरांडी -स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार रांची। मोदी सरकार 3.0 में झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को सेवा विमान द्वारा रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनों मंत्री ने बिरसा चौक पर…
रामगढ़। शहर के विद्यानगर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला सुशीला देवी हत्याकांड में पुलिस अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सारे सबूत जुटा रही है। हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और पूरी योजना का खुलासा करने के बाद रामगढ़ पुलिस ने उस पूरे घटनाक्रम के सीन को रीक्रिएट किया है। मजिस्ट्रेट और वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को रामगढ़ थाना पुलिस ने अभियुक्त कुमारी स्नेहा उर्फ रिंकी, उसके पति आरिफ नैयर उर्फ आर्या, हत्याकांड में शामिल अफसर अली और काशिफ मून अमीन को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। 30 मई को दिनदहाड़े किस तरीके से सुशीला देवी की हत्या की गई…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नीट प्रकरण का मामला उठाया है। उन्होंने सीबीआइ के साथ ही इडी जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि देश में लोकसभा का परिणाम निकला और नीट का रिजल्ट भी निकला। फिर अचानक मालूम चला कि रांची के एक परीक्षार्थी को 720 में 720 नंबर मिला। हमारे लिए यह गर्व का विषय था लेकिन कुछ ही देर बाद 720 और 719 का जो फिगर सामने आया तो पूरा देश दंग रह गया। भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आवास में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रही योजनाओं सहित राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। सीएम से मिले विधायक कोनगाड़ी रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सिमडेगा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की जांच किये जाने और वंचित परिवारों को जल जीवन मिशन योजना…
रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से कांग्रेस पार्टी की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर विधायक मंगल कालिंदी ने शिष्टाचार मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक मंगल कालिंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी Beta Beta feature Beta Beta feature
कोडरमा। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन अंचल अधिकारी गम्हरिया गिरेंद्र टूटी को निलंबित कर दिया है। गिरेंद्र टूटी अभी कोडरमा में सीओ के पद पर पदस्थापित हैं। इनके खिलाफ विभागीय सचिव भू-राजस्व विभाग की अध्यक्षता में हुई 22 फरवरी 2024 की बैठक में कार्यों में लापरवाही बरतने में कोताही का आरोप है। इस संबंध में विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची रहेगा और इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा। इस संबंध…
