नई दिल्ली। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले क्रिकेट के टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दर्शकों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से साबरमती के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। बढ़े हुए हवाई किराए और टिकटों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मैच देखने जाने वाले लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेन संख्या 04062 शनिवार देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी हिस्से खासकर संताल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने के…
बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के अखरा गांव में शुक्रवार शाम को जमीनी विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। रमजान के पाक महीने में इफ्तार के समय के बाद शुरू हुआ जमीनी विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।एक पक्ष ने जमकर लाठी-डंडे टांगी से भी हमला किया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और खून की होली खेली गई।इस घटना में पोखरी निवासी तिफुल अंसारी (55 वर्ष), पिता शरीफ मियां तथा उनके भाई एनामुल अंसारी (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों पर टांगी से हमला कर दिया।जिससे…
विशेष 26 साल से लगातार भाजपा का इंतजार मूर्त रूप लेने को तैयार बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बना कर भाजपा पूरा करेगी संकल्प बिहार की राजनीति में एक युगांतकारी मोड़ सामने आया है। करीब 21 वर्षों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना विदाई संदेश भी दे दिया है और सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में सौंप दी है। बिहार में नीतीश युग की समाप्ति के बाद पहली बार भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनायेगी और…
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि आज दोपहर की नमाज के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो सकते हैं। अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई की मौत के विरोध में लगातार छठे दिन घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रदर्शनों के बाद सोमवार को यह प्रतिबंध लगाए गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। बैठक के बाद अब्दुल्ला…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस पार्टी की राजनीतिक हत्या बिहार में राजद की ओर से कर दी गई, वह आखिर किस मुंह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो को बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनकी समीक्षा बैठक का क्या हुआ। साह ने गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार चुनाव में बिना लड़े हार का सामना करने के…
खूंटी। जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई। इस संबंध में रनिया के थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने शुक्रवार…
पलामू। पलामू जिला के रांची रोड रेडमा में पानी टंकी के सामने नागेंद्र पांडेय के परशुराम जेनरल सह किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। इससे 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने पलामू जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार रात एक बजे की है। 3:45 बजे सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि नीतीश कुमार पिछले तीन-चार दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और राज्य को जंगल राज से बाहर निकालकर सुशासन स्थापित करने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और बेहतर शासन के लिए एक नई पहचान बनाई है। मरांडी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक…
रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में सियासी बदलाव के कयासों ने झारखंड की राजनीति में भी गर्माहट ला दी है। राज्य में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों दलों ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया और नीतीश कुमार के साथ धोखा होने का आरोप लगाया। झामुमो ने बताया ‘बिहार के मतदाताओं से धोखा’ झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बिहार से नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर भाजपा अपनी विचारधारा वाले नेता के हाथों बिहार की कमान…
पटना। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना की गद्दी छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाने का मन बना लिया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बार पहली बार ऐसा हो सकता है कि बिहार की कमान पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों में आ जाए। चार दिग्गजों के नाम पर चर्चा भाजपा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है और इस बार मुख्यमंत्री पद की रेस में…
