Author: shivam kumar

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि आज दोपहर की नमाज के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो सकते हैं। अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई की मौत के विरोध में लगातार छठे दिन घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रदर्शनों के बाद सोमवार को यह प्रतिबंध लगाए गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। बैठक के बाद अब्दुल्ला…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस पार्टी की राजनीतिक हत्या बिहार में राजद की ओर से कर दी गई, वह आखिर किस मुंह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो को बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनकी समीक्षा बैठक का क्या हुआ। साह ने गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार चुनाव में बिना लड़े हार का सामना करने के…

Read More

खूंटी। जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई। इस संबंध में रनिया के थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने शुक्रवार…

Read More

पलामू। पलामू जिला के रांची रोड रेडमा में पानी टंकी के सामने नागेंद्र पांडेय के परशुराम जेनरल सह किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। इससे 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने पलामू जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार रात एक बजे की है। 3:45 बजे सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि नीतीश कुमार पिछले तीन-चार दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और राज्य को जंगल राज से बाहर निकालकर सुशासन स्थापित करने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और बेहतर शासन के लिए एक नई पहचान बनाई है। मरांडी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक…

Read More

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में सियासी बदलाव के कयासों ने झारखंड की राजनीति में भी गर्माहट ला दी है। राज्य में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों दलों ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया और नीतीश कुमार के साथ धोखा होने का आरोप लगाया। झामुमो ने बताया ‘बिहार के मतदाताओं से धोखा’ झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बिहार से नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर भाजपा अपनी विचारधारा वाले नेता के हाथों बिहार की कमान…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना की गद्दी छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाने का मन बना लिया है। उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बार पहली बार ऐसा हो सकता है कि बिहार की कमान पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों में आ जाए। चार दिग्गजों के नाम पर चर्चा भाजपा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है और इस बार मुख्यमंत्री पद की रेस में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ वार्ता के बाद कहा कि भारत और फिनलैंड डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में अपने संबंधों को एक नई रणनीतिक साझेदारी का रूप दे रहे हैं, जिससे उच्च प्रौद्योगिकी और नवाचार के अनेक क्षेत्रों में सहयोग को गति मिलेगी। हैदराबाद हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति स्टब के भारत के पहले दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि वह न केवल एक वैश्विक नेता हैं बल्कि एक प्रतिष्ठित विचारक और लेखक भी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित रायसीना डायलॉग…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में गुरुवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नितिन नवीन और रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उपेंद्र कुशवाहा तथा शिवेश कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। सभी उम्मीदवारों ने बिहार विधानसभा परिसर स्थित विधान सभा कार्यालय प्रकोष्ठ में सचिव की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन दाखिल करने के दौरान राजनीतिक माहौल काफी सक्रिय…

Read More

कोलकाता। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी की ओर से अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन के साथ ही राज्य की राजनीति में उच्च सदन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। राजीव कुमार राज्य के…

Read More

हैदराबाद। अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपने-अपने नामांकन पत्र विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर उपेंद्र रेड्डी को सौंपे। राज्यसभा के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए अभिषेक सिंघवी और रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा में विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू के नेतृत्व में यह प्रक्रिया संपन्न की। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने तेलंगाना से सिंघवी को दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि नरेंद्र रेड्डी पहली बार संसद के उच्च सदन के लिए चुनाव लड़ेंगे। नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी…

Read More