वाशिंगटन। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ चल रहे खतरे के बीच अमेरिका ने एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया है जिसे ‘डूम्सडे मिसाइल’ कहा जाता है। यह मिनटमैन-III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अमेरिकी सेना के परमाणु हथियारों का सबसे घातक हिस्सा मानी जाती है। कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे लॉन्च की गई इस मिसाइल ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। अमेरिकी वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के मुताबिक, यह परीक्षण GT-255 नामक मिशन के तहत किया गया। इस मिसाइल में दो टेस्ट री-एंट्री व्हीकल लगे थे जो पृथ्वी…
Author: shivam kumar
तेहरान/वाशिंगटन/तेल अवीव। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के तहत किए गए आक्रमण में अब तक मिली सफलता की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अब ईरान के अगले नेता की भी मौत हो सकती है। इस बीच इजराइल ने ईरान के एक बड़े नौसेना के ठिकाने पर विस्फोट किया है। ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि श्रीलंका में युद्धपोत पर किए गए हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा। इस बीच ईरान के बंदर अब्बास में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवल बेस के पास जोरदार धमाके हुए हैं। ईरान इंटरनेशनल समाचार…
नई दिल्ली। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारतीय विदेश नीति को एक व्यावहारिक और यथार्थवादी आधार पर लाने तथा बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग के विस्तार के साथ रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कूटनीतिक कौशल की आज मुक्त कंठ से प्रशंसा की। स्टब ने कहा कि इस उथल-पुथल भरे दौर में दुनिया को भारत के कूटनीतिक मार्ग को समझने एवं अनुसरण करने की जरूरत है। भारत की यात्रा पर आये राष्ट्रपति स्टब ने यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत-फिनलैंड शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता करने के बाद अपने वक्तव्य में यह टिप्पणी…
तेहरान/तेल अवीव/ वाशिंगटन/कोलंबो/दोहा। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले के बाद समूचा मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) रणभूमि बना हुआ है। हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और परिवार के सदस्यों की मौत हो चुकी है। ईरान में हालात इतने मुश्किल हो गए हैं कि खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक करने के सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के आक्रामक तेवरों से उठ रही युद्ध की लपटों से व्यापक तबाही हुई है। ईरान के एक युद्धपोत को निशाना बनाकर श्रीलंका में डुबो दिया गया है। इसमें 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। सैन्य संघर्ष में उलझे राष्ट्रों का…
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री प्रीति मुकुंदन बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म से प्रीति अपना हिंदी फिल्मी सफर शुरू करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माता प्रीति के चयन से काफी खुश हैं। सूत्रों का कहना है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। फिल्म में उनका किरदार मजेदार और कॉमेडी से भरपूर होगा, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रीति भी अपने इस किरदार…
झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के कोबजा जोगीडाड गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक ऑटो दुर्घटना हुई, जिसमें 45 वर्षीय ललिता खड़ियाईन की मौत हो गई. इसके अलावा ऑटो में सवार तीन दूसरे लोग घायल हुए हैं. दवा बनवाने चैनपुर के गांव टोंगो गई थी महिला प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललिता खड़ियाईन पूनम डुंगडुंग के साथ दवा बनवाने के लिए ऑटो से चैनपुर प्रखंड के टोंगो गई थीं. शाम करीब 7:00 बजे दवा लेने के बाद वे लौट रही थीं. इसी दौरान बांसटोली के पास सड़क पर अचानक एक बिल्ली दौड़ गई. ऑटो…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 2,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,64,500 रुपये से लेकर 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। राहत की बात यही रही की यह दोनों इन दोनों सूचकांकों के लाल निशान में पहुंचने के पहले ही रिकवरी शुरू हो गई। पहले 15 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज शानदार रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत उछल…
नई दिल्ली। रंगों का पावन पर्व होली आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी और आपसी भाईचारे व ‘विकसित भारत’ के संकल्प का संदेश दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा, “रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र…
पूर्वी सिंहभूम। टाटा मेन अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर स्थित फुटपाथ दुकानदारों की नौ दुकानों में मंगलवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से आग लगा देने की घटना सामने आई है। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है। आगजनी में चाय, फल और नाश्ते के ठेले तथा गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। बुधवार सुबह जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर उनके होश उड़ गए। पूरी दुकानें जल चुकी थीं और आसपास राख के ढेर बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी दुकानदार मंगलवार रात करीब…
