त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोने की चमक बढ़ती जा रही है. दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और छठ पूजा जैसे त्योहरों की शुरूआत होते ही सर्राफा बाजारों की रौनक भी अब बढ़ने लगी है. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले कुछ दिनों से सोने के भावों (Gold Price) में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. बीते साल के मुकाबले इस साल सोना करीब 10 हजार रुपये तोला सस्ता है. पिछले साल सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, मगर इस साल अभी सोने की कीमत 50 हजार से काफी…
Author: shivam kumar
लंबे समय से देश और दुनिया में तांडव मचा रहे कोरोना के कहर से अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 214 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, कुल 2,30,971 का इलाज अब भी जारी है. देश में बीते एक दिन में कोरोना के सक्रिय मामलों (Active Cases) में 5,672 की गिरावट आई है. इसके अलावा संक्रमण का कुल आंकड़ा 3,39,53,475 पहुंच गया है. बता दें कि शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 19,740 नए मामले सामने आए थे जबकि 248 मरीजों की जान गई थी. राहत…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छठे दिन डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल बढ़कर 104.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल भी उछलकर 92.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 110.12 रुपये, 101.53 रुपये और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि पर भगवती के चौथे रूप मां कूष्मांडा और पांचवें रूप मां स्कंदमाता को नमन करते हुए सभी भक्तों की कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “हम मां कूष्मांडा से प्रार्थना करते हैं और अपने विभिन्न प्रयासों के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं। यहां उन्हें समर्पित एक स्तुति है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “नवरात्रि में देवी स्कंदमाता की उपासना की जाती है। मेरी प्रार्थना है कि मां स्कंदमाता अपने भक्तों को सभी कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति प्रदान करें।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच शनिवार को सार्थक वार्ता हुई और दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने संयुक्त वक्तव्य दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने निर्णय लिया है कि हम अपने सहयोग के दायरे का सतत रूप से विस्तार करते रहेंगे। इसमें नए आयाम जोड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में दोनों देशों ने एक नई…
लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया। जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए। नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया। टिकैत ने कहा, ‘लखीमपुर खीरी…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और लद्दाख पुलिस (Ladakh Police) के जवानों ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख में दो अज्ञात पर्वत चोटियों को फतह किया, जिनकी ऊंचाई 6000 मीटर है. दोनों पर चढ़ाई करने के बाद जवानों का हौसला देखते ही बन रहा था. सबसे बड़ी बात यह है कि जवानों ने दो चोटियों चढ़ाई पर बाद एक चोटी का नाम ‘नोर्बु वांगदू पीक’ (Norbu Wangdu Peak) रखा है. लहारी दोरजी ल्हाटू, आईजी नार्थ वेस्ट फ्रंटियर आईटीबीपी ने उत्तर पश्चिम सीमांत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पर्वतारोहण अभियान ‘शिखर’ और लद्दाख पुलिस के सदस्यों के साथ 6 अक्टूबर को पूर्वी लद्दाख में स्थित दो…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में आयोजित अलंकरण समारोह में भारतीय तटरक्षक कर्मियों को वीरता और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए. इस समारोह के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 4-6 नौकाओं के साथ शुरू हुए भारतीय तटरक्षक के पास आज 150 से ज्यादा जहाज और 66 एयरक्राफ्ट हैं. इंडियन कोस्ट गार्ड दुनिया की बेहतरीन समुद्री बलों में अपना अहम स्थान रखता है. भारतीय तटरक्षक के अलंकरण समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अवैध हथियार और नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाए गए भारतीय तटरक्षक के अभियान सराहनीय रहे हैं. ऐसे तत्व न केवल हमारी…
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने पंचनामे में कहा है कि आर्यन खान ने स्वीकार कर लिया है कि वह चरस का सवेन करते हैं। एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट को लेकर एनसीबी ने कहा है कि अरबाज मर्चेंट के जूतों में से 6 ग्राम चरस बरामद किए गए। जो लग्जरी क्रूज पर जा रहा था। इंडिया टुडे ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पंचनामे के आधार पर ये रिपोर्ट दी है। मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने क्रुज पर रेव पार्टी में छापेमारी कर आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट समेत 8…
लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया। अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही…
नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लीग स्टेज का जैसा अंत होना था, वैसा ही हुआ. रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया और इसका नतीजा भी आखिरी गेंद पर ही आया. केएस भरत (KS Bharat) ने दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई. हालांकि, मैच का नतीजा किसी के हक में भी जा सकता था. क्योंकि आखिरी ओवर में आरसीबी को जीतने के लिए 15 रन बनाने थे. आवेश खान की पहली पांच गेंद में 10 रन ही आए थे. ऐसे…
