एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का समर्थन करते हुए आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स पर सवाल उठाए थे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सच्चाई काल्पनिकता से ज्यादा अजीब है. जिसके बाद एक यूजर ने एनसीबी के मुखबिर की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया. अब पूजा भट्ट ने उन पर पलटवार किया है. आर्यन के समर्थन में पूजा भट्ट का ट्वीट आर्यन खान के साथ सेल्फी लेते इस शख्स की फोटो जब वायरल हुई तो कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए कि एनसीबी की हिरासत में कोई अनजान…
Author: shivam kumar
मुंबई ड्र्ग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी लेना किरण गोसावी को महंगा पड़ गया और उसकी पोल खुल गई. अब उसकी अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. पुणे पुलिस उसे 3 साल से तलाश रही थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से क्रूज पर की गई कार्रवाई में शामिल किरण गोसावी पर 2018 में पुणे में 420 का ममला दर्ज है. तबसे पुणे पुलिस किरण गोसावी को तलाश रही है. पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक से किरण गोसावी ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के बहाने से तीन लाख रुपये…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऋषिकेश पहुंचने पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में करीब 10 बजकर 58 मिनट पर उतरा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दो हेलीकॉप्टर एम्स में उतरे और सुरक्षा दल ने परिसर में मोर्चा संभाला। इससे पहले उनके आगमन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। एम्स के गेट बंद किए गए। प्रधानमंत्री ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वह देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी…
भारत और एशिया के देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने कहा है कि वह अमेरिका के दिग्गज स्टोर 7-इलेवन (7-Eleven Convenience stores) को भारत में लॉन्च करने जा रही है। पहला 7-इलेवन स्टोर नौ अक्तूबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खुलेगा। 7-इलेवन इंक के साथ किया फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट इसके लिए रिलायंस रिटेल ने 7-इलेवन इंक (SEI) के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। इसका लक्ष्य खरीदारों को बेहतर सुविधाएं देना है। 7-इलेवन स्टोर में ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के साथ प्रार्थना है। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”
केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने बुधवार को राज्य सरकार को दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग के लिए नियामक उपायों को लागू करने के लिए एक मंच तैयार करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने राज्य से पूछा, अगर निजी व्यक्ति कुछ ही हफ्तों में इतनी बड़ी रकम जुटा सकते हैं, तो राज्य ऐसा क्यों नहीं कर सकता? अदालत ने यह निर्देश एक पिता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अपने बेटे के लिए अमेरिका से जीवन रक्षक दवा आयात करने के लिए राज्य सरकार से सहायता मांगी…
देश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 431 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 318 लोगों की मौत हो गई। पिछले कई दिनों से कोरोना के एक्टिव मरीज बीते साल मार्च की तुलना में सबसे निचले स्तर पर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते दिन 24 हजार 602 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 44 हजार 198 हो गए हैं, जो कि बीते 204 दिनों में सबसे कम हैं।…
देश में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 92,63,68,608 (92.63 करोड़) वैक्सीन डोज लगाई गई है। देश के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सिर्फ 7 फीसदी लोग ही ऐसे हैं, जो कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 7 प्रतिशत भारतीय वयस्क वर्तमान में कोविड -19 के खिलाफ वैक्सीन लेने से हिचकिचा रहे हैं। ये देश में अब तक का सबसे कम वैक्सीन हिचकिचाहट स्तर है। ऑनलाइन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल द्वारा किए गए रिसर्च को भारत के 301 जिलों में 12,810…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना से छत्तीसगढ़ की राजनीति भी गरम है। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश जाकर जहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की वहीं उनके परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि की भी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के इस फैसले और दौरे को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा उन पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बघेल पर जमकर निशाना साधा है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया, “भूपेश बघेल जी द्वारा लखीमपुर के मृतक किसानों के परिजन को 50-50 लाख…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल थोड़ी नरमी आने के बावजूद गुरूवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल हुआ 103 रूपए प्रति लीटर के पार और डीजल भी 92 रूपए के पास पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109 रूपए के पार पहुंच गया जबकि डीजल भी शतक के करीब है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में…
अमेजन पर 3 अक्टूबर से चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आज यानी 7 अक्टूबर को आखिरी दिन है। सेल के आखिरी दिन अमेजन अपने ग्राहकों को ढेरों डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स के अलावा लैपटॉप, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी जैसे कई गैजेट्स को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको Amazon सेल के अंतिम डे मिल रहे सबसे जबरदस्त ऑफर्स के बारे में बताते हैं। AirPods Pro AirPods Pro को अभी Amazon सेल के दौरान 17,990 रुपये में बेचा जा रहा है। एप्पल के प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की…
