-सैकड़ों महिलाएं गांव-गांव घूमकर मांग रहीं अनाज और सामग्री, डलिया पूजा के नाम पर चल रही परंपरा ने खड़े किए कई सवाल; आखिर कब टूटेगी अंधविश्वास की बेड़ियां? बरवाडीह। आधुनिकता और शिक्षा के दौर में भी समाज में कुछ ऐसी परंपराएं देखने को मिल रही हैं, जो सोचने पर मजबूर करती हैं। बरवाडीह क्षेत्र में डलिया पूजा के नाम पर सैकड़ों महिलाओं का गांव-गांव घूमकर भीख मांगना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं के एक या दो बेटे हैं, उनके नाम पर यह पूजा की जाती है। इसके लिए महिलाएं एक गांव से…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में बड़ी रैली आयोजित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। रैली के जरिए विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकला मार्च रैली से पहले INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मार्च निकाला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और…
रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में अजंता बॉटलर्स एंड ब्लेंडर्स प्राइवेट लिमिटेड के बाहर से करीब 80 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब लदा ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। ट्रक में रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की कुल 1,100 पेटियां लदी थीं, जिन्हें बोकारो पहुंचाया जाना था। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में ट्रक के चालक और मालिक की भूमिका को लेकर संदेह जताया जा रहा है। लोडिंग के बाद गायब हुआ शराब लदा ट्रक जानकारी के अनुसार, बेलकम इंटरप्राइजेज नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी का यूनाइटेड स्पिरिट्स…
रांची: राजधानी रांची में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांटाटोली के वासुदेव नगर स्थित एक अपार्टमेंट से आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कांटाटोली के वासुदेव नगर स्थित रिबुलेन इनफ्लेक्स अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक, फ्लैट नंबर 103 में कुछ संदिग्ध युवक जमा हुए हैं। आशंका जताई गई थी कि वे किसी अप्रिय घटना को अंजाम…
गम्हरिया: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम लोगों…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए दो टोटो टेंपो और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार को बताया कि पीड़िता हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 29 अक्टूबर को किसी काम से टोटो ऑटो के जरिए उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव गई थी। वापस लौटने के दौरान जिस…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही पुलिस लाइन परिसर में जुआ खेलते पकड़े गए। मामले में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। गोपनीय शिकायत के बाद पुलिस लाइन में छापेमारी जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस लाइन परिसर में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों को…
रांची। झारखंड में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की पहली पाली रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। करीब दस साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 986 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें राजधानी रांची के 101 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। पहली पाली में कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे…
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो स्थित शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की समस्याओं से परेशान छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने प्रशासन से छात्रावास की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। बिजली-पानी की समस्या से पढ़ाई प्रभावित छात्रों के अनुसार, छात्रावास में पिछले कई दिनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा भवन की हालत भी जर्जर हो चुकी है। खिड़कियां और दरवाजे टूटे…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य की मतदाता सूची में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। 66 लाख पंचायत मतदाताओं के नाम विधानसभा सूची में नहीं होने का दावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि करीब 66 लाख ऐसे लोग हैं, जिनके…
लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने काटा केक, बिरेंद्र प्रधान ने संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को रांची में उत्साह पूर्वक मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के रांची स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिराग…
