नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति को लेकर तुलना सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित बताए जा रहे एक लेख में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं, भारत की बढ़ती रणनीतिक साझेदारियों और दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को लेकर कई दावे किए गए हैं। लेख में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान भारत को कई देशों से विशेष सम्मान और महत्वपूर्ण समझौते हासिल हुए। वहीं, ट्रंप के संदर्भ में नोबेल शांति पुरस्कार की उनकी इच्छा और विदेश नीति से जुड़े विवादों…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अहम बैठक बुलाई है। 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी। बैठक का संचालन रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार से किया जाएगा। बैठक में राज्य के सभी जोन के IG, रेंज के DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, पुलिस कार्रवाई और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। छात्र आंदोलन…
रांची। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में जेल में बंद झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर CID की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एल ख्यांग्ते की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि ख्यांग्ते के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। उनका कहना था कि जांच के दौरान…
धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल अंकित कीमत करीब 38,160 रुपये बताई गई है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम बुधवार को धनबाद स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13051 प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच की जांच के दौरान जवानों को छह…
नई दिल्ली: NEET परीक्षा से जुड़े छात्र प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने 20 से 25 जुलाई के बीच दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के संबंध में दर्ज एफआईआर पर आगे की कार्रवाई और जांच रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इन मामलों को सभी उद्देश्यों के लिए बंद मानने को कहा गया। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च वापस लेने की घोषणा की। पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश सौरव दास ने…
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव अगरा के रहने वाले सुनील कुमार लोधी इन दिनों अपनी आवाज के कारण देशभर में चर्चा में हैं। जन्म से नेत्रहीन सुनील ने अपनी कमजोरी को कभी अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। बचपन से ही भजन और संगीत के प्रति उनका लगाव था। यही शौक धीरे-धीरे उनकी पहचान बना और अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने उन्हें नई पहचान दिला दी है। सोशल मीडिया पर यह भजन खूब पसंद किया जा रहा है और इसके वीडियो व रील भी तेजी…
-86 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड से जुड़ा है मामला रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने कोयला व्यापारी एलबी सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने इडी द्वारा फ्रीज किये गये म्यूचुअल फंड को रिलीज करने की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यह पूरा मामला कोयला घोटाले से जुड़े दूसरे चरण की छापेमारी का है, जिसके दौरान इडी ने कुल 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को फ्रीज किया था। इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा…
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में हाल में हुई गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने अपने साथी गौरव बाड़ा के साथ मिलकर जमीन कारोबारी टोनी लोहरा पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद टोनी लोहरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को दोनों के बीच किसी पुराने विवाद की जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद से लव कुश शर्मा और उसका साथी गौरव बाड़ा फरार हैं। आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद…
रांची। रांची के नामकुम अंचल में जमीन के दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन से जुड़े दस्तावेजों में कथित फेरबदल के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में तत्कालीन अंचल अधिकारी श्वेता वर्मा, तत्कालीन अंचल निरीक्षक मनोज कुमार और तत्कालीन अंचल निरीक्षक दीपक कुमार को अभियुक्त बनाया गया है। एसीबी ने इस मामले में कांड संख्या 18/26 दर्ज की है। यह पूरा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डुंडू गांव स्थित खाता संख्या 32, प्लॉट संख्या 776, 820, 821 और 822…
देवघर। सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मांझलीबाद गांव के समीप मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी और सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गयी। दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मैजिक गाड़ी में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी बच्चे नारंगी मोड़ स्थित…
देवघर। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच मेहनत और प्रतिभा के दम पर देवघर की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुस्कान कुमारी और मौसम कुमारी का चयन अंडर-14 और अंडर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने खेलो झारखंड और एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। उनके चयन से परिवार के साथ-साथ स्कूल, खेल जगत और जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। मुस्कान और मौसम अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का सपना भविष्य में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय…
