रांची: शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए प्रभावी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के तौर-तरीकों में भी बदलाव जरूरी है और नई तकनीक…
Author: shivam kumar
रांची: राजधानी में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) प्रबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संक्रमण की आशंका वाले मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए रिम्स के डेंगू वार्ड में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां H1N1 के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज और निगरानी की जाएगी। स्वाइन फ्लू के मरीजों की नियमित निगरानी के लिए वार्ड में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग टीम की भी तैनाती की गई है। वार्ड की जिम्मेदारी डॉ. कंचन किरण कुजूर को सौंपी…
रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम…
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रस्तावित समय-सारिणी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार JTET की परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है। हालांकि परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। इस बार JTET में करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाने की योजना है। लंबे अंतराल के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण बड़ी संख्या…
धनबाद: धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों में अचानक टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 713 यात्रियों को बिना वैध यात्रा टिकट के पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 6.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। औचक टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे के टिकट जांच कर्मियों के साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा…
गिरिडीह: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में गुरुवार देर रात नाबालिग लड़की से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाना पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के वहां पहुंचने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और नोकझोंक के बाद स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी भांजकर भीड़ को थाना परिसर से बाहर किया। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की अपने साथ हुई कथित छेड़खानी की शिकायत लेकर पचंबा थाना पहुंची…
रांची: झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.64 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतें 3 सितंबर की सुबह से लागू हो गई हैं। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने की सूचना दी गई थी। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें: मुख्य बातें झारखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। रांची में पेट्रोल…
रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी कोतवाली एसपी निखिल राय ने दी। क्या है पूरा मामला? टाइगर-24 के जवानों को हिंदपीढ़ी इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर जांच और कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान जवानों के साथ धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से गहरा दुख व्यक्त किया। शाह ने एक्स पर लिखा, “संगीतकार गौरंग व्यास का निधन गुजराती संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने लंबे संगीत सफर में व्यास ने कई फिल्मों और अनगिनत रचनाओं में अपने अमूल्य संगीत योगदान से अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। ‘दिकरी तो पारकी थापण’ जैसी उनकी अमर रचनाएं उनकी यादों को हमेशा जीवित रखेंगी। ईश्वर इस नेक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार तथा उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस अपार…
रांची। राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच किए गए चार सैंपलों में से तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है, जो मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस के साथ निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता पानेश्वर महतो के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया। मंगलवार देर रात कैथा-गोबरदरहा चौक के पास कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें बोलेरो में बैठाकर ले गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और रातभर छापेमारी अभियान चलाकर बुधवार सुबह पानेश्वर महतो को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे काले रंग की बोलेरो में सवार 4-5 लोग गोबरदरहा चौक के पास पहुंचे। उन्होंने खुद को कुजू ओपी का पुलिसकर्मी बताया और पानेश्वर महतो को जबरन अपनी गाड़ी में…
