Author: shivam kumar

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सोमवार को फॉलोअप चेकअप के लिए कड़ी सुरक्षा में एम्स लाया गया । बताया जा रहा है कि आसाराम को फिर से यूरिन प्रॉब्लम हुई है। एम्स के यूरोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है । जून माह में भी आसाराम करीब 9 दिन एम्स में भर्ती थे उसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था । अब इसी के चेकअप के लिए लाया गया । इधर , एम्स में आसाराम के आने से उनके समर्थक भी परिसर में एकत्र हो गए । जिन को खदेड़ने…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी राधिका ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर अपने पिता के संघर्ष के बारे में बताया। इस पोस्ट के जरिए राधिका ने उन सभी लोगों को आड़े हाथों लिया है, जिन्होंने उनके पिता की मृदुभाषी छवि को उनके फेल होने का कारण बताया। राधिका ने लिखा कि क्या राजनेताओं में संवेदनशीलता नहीं होना चाहिए? क्या यह एक आवश्यक गुण नहीं है जो हमें एक नेता में चाहिए? क्या नेता अपने मृदुभाषी छवि के जरिए लोगों की सेवा नहीं करते। राधिका ने लिखा कि मेरे पिता का संघर्ष वर्ष 1979 में शुरू…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन भी इसमें भाग लेंगे। चारों देशों के नेता इस वर्ष 12 मार्च को वर्चुअल माध्यम से आयोजित क्वाड के पहले शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार शिखर सम्मेलन नेताओं के बीच बातचीत के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा। यह एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के…

Read More

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण के तहत अब तक लोगों को टीके की 75 करोड़, 22 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण को गति देने के लिए केन्द्र सरकार राज्यों को निशुल्क टीके उपलब्ध करा रही है। वहीं निजी अस्पतालों में भी टीके की उपलब्धता है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि केन्द्र सरकार ने राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 72 करोड़, 77 लाख खुराक उपलब्ध कराई है। टीके की चार करोड़, 49 लाख खुराक अब भी राज्यों और…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 9वें दिन भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक लीटर पेट्रोल 101.19 रुपये और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, डीजल क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये प्रति लीटर मिल…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 25,404 नए कोविड-19 मामलों में एक दिन की वृद्धि देखी गई, जिससे देश में संक्रमण की संख्या 33,289,579 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,62,207 हो गई। रिपोर्ट किए गए नए मामलों में से, केरल ने 15,058 कोविड-19 के नए मामले और 99 मौतें दर्ज कीं, जिससे कुल संक्रमण 43,90,489 हो गया और मरने वालों की संख्या 22,650 हो गई। देश में इस महामारी के कारण कारण मरने वालों की संख्या 4,43,213 हो गई है, जिसमें आज 339 नई मौत दर्ज की गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय…

Read More

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3 ‘ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आयेंगी। फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर और कटरीना कैफ आईएसआई की एजेंट जोया हुमैनी के किरदार में नजर आने वाले हैं।फिल्म की शूटिंग इन दिनों तुर्की में चल रही है। इस बीच सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में सलमान खान सनराइज का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में बहुत ख़ूबसूरत नजारा है।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गुजरात की सतत विकास यात्रा की गति और तेज होगी। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर एक बधाई संदेश में कहा, ” मैं भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में गुजरात की सतत विकास यात्रा की गति और तेज होगी।” भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “पिछले दो दशक से…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में हलचल साफ नजर आने लगा है. वहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंदू-मुसलमानों को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है हालांकि इस ट्वीट में किसी एक पार्टी पर निशाना नहीं साधा गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, बस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो.’ दूसरी तरफ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ के तीन दिनों के प्रवास में कई बैठकों के बाद पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में राज्य में…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का देर रात तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सुखनंदन राठौड़ को एएसपी- एटीएस, रामगोपाल करियारे को ज़ोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को एएसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कीर्तन राठौड़ को एएसपी रायपुर ग्रामीण, अभिषेक वर्मा को एएसपी कोरबा और लखन पटले को एएसपी रायगढ़ बनाया गया है।

Read More

 पिछले कई दिनों से देशभर में जगह-जगह सामान्य और मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। मौसम का ये मिजाज अगले चार से पांच दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। दरअसल मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जमकर बारिश कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग (MID) के मुताबिक कम हवा का क्षेत्र लगातार बना हुआ है जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले…

Read More