Author: shivam kumar

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अबतक टीके की 73 करोड़ से ज्यादा खुराक लोगों को दी जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण को गति देने के लिए केन्द्र सरकार राज्यों को निशुल्क टीके उपलब्ध करा रही है। वहीं निजी अस्पतालों में भी टीके की उपलब्धता है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक केन्द्र सरकार ने राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अबतक टीके की 72.01 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है। टीके की 5.75 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तमिल के महाकवि सुब्रमण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके नाम से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक चेयर स्थापित करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का लोकार्पण और सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 11 सितंबर को एक और बड़ा अवसर है। आज भारत के महान विद्वान, दार्शनिक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती जी की 100वीं पुण्यतिथि है। सरदार साहब जिस एक भारत-श्रेष्ठ भारत का…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर कहा कि इस तारीख को मानवता पर हमले के लिए याद किया जाता है और इसने विश्व को बहुत कुछ सिखाया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया यह मानने लगी है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत द्वारा सिखाये गए मानवीय मूल्यों में ही मिल सकता है। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का लोकार्पण और सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रालय के निर्माण के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज 11 सितम्बर यानी 9/11…

Read More

अमेरिका पर 9/11 के हमलों के बाद अफगानिस्तान पर आक्रमण करने का निर्णय लेने के बीस साल बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने फैसले का बचाव किया। आतंकवादियों के साथ युद्ध में जाने के निर्णय के संबंध में 9/11: इनसाइड द प्रेसिडेंट्स वॉर रूम नामक एक नई डॉक्यूमेंट्री में बोलते हुए बुश ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं सही था।” बुश ने कहा, ”मैंने कुछ बड़े फैसले लिए। अमेरिका के युद्ध में होने का विचार क्रोध से नहीं लिया गया था। उन्हें एक लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जो अमेरिकी लोगों की रक्षा के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद (Ahmedabad) में सरदारधाम भवन (Sardar Dham Bhawan) का उद्घाटन किया. इसी दौरान सरदारधाम फेज-2 कन्या छात्रालय का भूमिपूजन भी किया गया. पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत देश में चल रहे गणपति उत्सव (Ganesh Utshav) और जैन समाज के पर्युषण पर्व की शुभकामाएं देते हुए की. अहमदाबाद को सौगात पीएम ने आज के कार्यक्रम के जरिये अहमदाबाद को कई सौगातें दी है. वहीं इस धाम के पहले चरण की लागत 200 करोड़ है. इसी तरह सरदारधाम फेज-2 छात्रालय के तहत यहां बेहतर नौकरी के इच्‍छुक ग्रामीण क्षेत्रों के लड़कियों…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 88.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।…

Read More

मानसून के दौरान बेंगलुरु में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ा है. मई के महीने में यहां डेंगू के 102 केस सामने आए थें जबकि मानसून की शुरुआत के बाद अगस्त तक इनकी संख्या बढ़कर 1,304 पर पहुंच गई है. केवल अगस्त के महीने में ही यहां डेंगू के 677 नए मामले सामने आए हैं जो कि मई के मुकाबले छह गुना अधिक हैं. हालांकि बैंगलोर महानगर पालिका (BBMP)के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यहां डेंगू को लेकर ज्यादा खतरा नहीं पैदा हुआ है और हालात काबू में हैं. BBMP के मुताबिक, मई से अगस्त तक डेंगू को लेकर…

Read More

हरियाणा के करनाल में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी है. किसान 28 अगस्त को लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ मर्डर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रशासन लगातार किसानों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन किसान टस से मस होने के लिए तैयार नहीं हैं. किसानों की बैठक में पहुंचे विपक्षी दल पंजाब चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में 32 किसान सगंठनों की बड़ी बैठक हो रही है. इस बैठक में बीजेपी को छोड़कर सभी दलों को न्योता दिया गया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत…

Read More

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में हर वार्ड में 8 बीजेपी विधायकों की हुई नियुक्ति.(आजतक न्यूज) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,973 नए मामले सामने आये. वहीं, एक दिन में कोरोना से 260 मौतों की मौत हुई है. वहीं, केरल में 26,200 नए मामले मिले हैं. मायावती का बड़ा बयान- यूपी चुनाव में बसपा किसी भी बाहुबली और माफिया को नहीं देगी टिकट अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की शी जिनपिंग से बात, इंडो-पैसिफिक समेत अन्य मुद्दों पर दोनो‍ं नेताओं ने चर्चा की.(आजतक न्यूज) यूपी के बागपत में स्थानीय बीजेपी नेता आत्माराम तोमर का शव मिला है. गला…

Read More

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने ट्वीट किया, ”गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश बुद्धिमत्ता, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पूजे जाते हैं। विघ्नहर्ता विनायक हमारे मार्ग में आने वाली सब बाधाओं को दूर करें।” वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि कोविड-19 के विरुद्ध किए जा…

Read More

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,74,954 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,90,646 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 260 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,009 हो गई। देश में अभी 3,90,646 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है।

Read More