देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 30 हजार, 570 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 17 हजार, 681 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं, जहां इस दौरान 208 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 431 लोगों की मौत हुई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 38 हजार 303 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण दर में थोड़ी बढ़ोतरी आई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.94…
Author: shivam kumar
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की दरें स्थिर बनी हुई हैं। क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 75.46 डॉलर पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड में भी दो डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई,…
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मसीहा बताया. राजभर ने कहा, उनकी पार्टी ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने के लिए तैयार है. वे जहां से चुनाव लड़ना चाहें, उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़ाएंगे. योगी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी के मुनारी गांव में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, गाजीपुर में लोग मुख्तार अंसारी को भगवान मानते हैं. वे मऊ से 5 बार विधायक हैं. माफिया होते…
October Month 2021 Vrat & Festival List: साल 2021 का अक्टूबर माह आने वाला है. लोग अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रतों एवं त्योहारों की तैयारियां करनी शुरू कर दी है. अक्टूबर माह हिंदी कैलेंडर का आश्विन मास होता है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का प्रारंभ 21 सितंबर 2021 से शुरू हुआ है. जो कि 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा. इस मास में हिन्दुओं और मुस्लिमों के कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं. अक्टूबर मास में पितृ विसर्जन के साथ-साथ शारदीय नवरात्रि, इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी, महात्मा गांधी जी की जयंती, दशहरा और करवा चौथ…
अमेरिका की ‘टाइम’ मैगजीन ने वर्ष 2021 के लिए दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी शामिल है। टाइम मैगजीन की सूची छह श्रेणियों पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित है। टाइम मैगजीन की ओर से बुधवार को जारी 100 प्रभावशाली लोगों की वैश्विक नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत…
Strawberry Face Pack Benefits for Skin: स्ट्रॉबेरी खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कई तरह के स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें भारी मात्रा में एस्ट्रिंजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है. इसके साथ ही अल्फा-हाइड्रॉक्सिल एसिड से भी भरपूर है जो स्किन की डेड सेल्स को हटाकर स्किन को नई रंगत देता है. इसके साथ ही यह पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. तो चलिए हम आपको स्ट्रॉबेरी…
WHO ने पूरी दुनिया के लिए राहत भरी खबर दी है. WHO ने बताया कि पिछले सप्ताह पूरी दुनिया भर में कोरोना के करीब 40 लाख केस दर्ज किए गए जो पिछले दो महीने से अधिक समय में पहली बड़ी गिरावट है. हाल के सप्ताह में कोविड-19 के 44 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. WHO ने बताया कि साप्ताहिक आंकड़ो की तुलना पिछले हफ्ते से किया जाए तो पूरी दुनिया के सभी क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है. इसके अलावा कोरोना से हो रही मौतों में भी कमी आई है. पिछले सप्ताह कोरोना से…
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की पत्नी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने अभिनेता साहिल खान (Sahil khan) के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी, और आपराधिक धमकी के आरोप में दाखिल FIR को वापस ले लिया है. आयशा ने साल 2015 में साहिल के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराईं थी, जिन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombey HIgh Court) ने बुधवार को इन्हें रद्द कर दिया जब आयशा श्रॉफ और साहिल खान के वकील ने अदालत को बताया कि उन्होंने इस विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा लिया है. आयशा श्रॉफ ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपनी एफआईआर में साहिल के खिलाफ 4…
प्रसिद्ध फिल्म लेख और गीतकार जावेद अख्तर ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के लिए एक लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर ने एक बयान में तालिबान की तुलना दक्षिणपंथी समूहों आरएसएस और वीएचपी से की थी, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसके बाद जावेद अख्तर का सामना में यह लेख आया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान के संदर्भ में जावेद अख्तर ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे…
झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड में बुधवार सुबह बस और कार की सीधी टक्कर में पांच लोगों की झुलस कर मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया। बताया गया है कि रामगढ़ बोकारो राजमार्ग संख्या-23 स्थित चितरपुर प्रखंड अंतर्गत लारी पनशाला पुल के पास कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में कार पर सवार…
देश में कोरोना के मामलों में कमी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 27,176 नए कोरोना केस आए। वहीं पिछले 24 घंटे 284 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 38,012 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 11,120 एक्टिव केस कम हो गए। कोरोना से अबतक 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 51 हजार 087 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।…
